कंठ का पर्यायवाची शब्द | Kanth ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए कंठ के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
कंठ का पर्यायवाची शब्द

Kanth ka Paryayvachi Shabd गला, ग्रीवा, गर्दन और शिरोधरा होते हैं। यहां हम कंठ के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, कंठ के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और क वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

कंठ का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां कंठ के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. गला
2. ग्रीवा
3. गर्दन 
4. शिरोधरा

यह भी पढ़ें :

कंठ के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

कंठ के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए गए हैं:

1. आज शशांक के गले में दर्द है। 
2. आज इस व्यक्ति की ग्रीवा का ऑपरेशन किया जाएगा। 
3. अंशुल की गर्दन सामान्य मनुष्य की तुलना में बहुत बड़ी है। 
4. कुछ पशुओं की शिरोधरा बहुत छोटी होती हैं।
5. लगातर बोलने के कारण उसका कंठ सुख गया। 

क से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

क से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. कीर्ति – यश, शोहरत, प्रसिद्धि, ख्याति, प्रतिष्ठा आदि।  
2. कल्याण – उपकार, भला, परहित, भलाई आदि। 
3. केसरी – मृगराज, वनराज, सिंह, शेर, मृगेंद्र आदि। 
4. कमजोर – दुर्बल, शक्तिहीन, निर्बल, बलहीन, मरियल आदि। 
5. किसान – हलधर, खेतिहर, कृषक, भूमिपुत्र, अन्नदाता आदि।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*