मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था? 

1 minute read
मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था?

मौर्य वंश भारत के प्रमुख राजवंशों में से एक है। मौर्यवंश मध्यकालीन भारत के सबसे शक्तिशाली राजवंशों में से एक था। मौर्यवंश से संबंधित प्रश्न प्राय: परीक्षा में पूछे जाते हैं। मौर्यवंश का इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। अत : यह प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। यहाँ मौर्यवंश का अंतिम शासक कौन था? इस बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।  

मौर्यवंश का अंतिम शासक 

शतधन्वन का पुत्र बृहद्रथ मौर्य साम्राज्य का अन्तिम शासक था। वह भी बौद्ध धर्म का अनुयायी था। उसका शासन काल 187 ईसा पूर्व से 180 ईसा पूर्व तक था।  

यह भी पढ़ें : चंद्रगुप्त मौर्य: जानिए भारत के इतिहास में इस महान सम्राट के योगदान के बारे में

मौर्यवंश के बारे में 

 मौर्य साम्राज्य की स्थापना चन्द्रगुप्त मौर्य ने की थी। इसकी स्थापना 322 ईसापूर्व में हुई थी। मौर्यवंश भारतीय इतिहास के सबसे शक्तिशाली राजवंशों में से एक था। मौर्यवंश की राजधानी पाटलिपुत्र थी। चन्द्रगुप्त मौर्य ने मगध जो कि आज का बिहार है, में इसकी स्थापना करने के बाद तेज़ी से इसका विस्तार भारत के पश्चिमी भाग तक किया। भारतीय इतिहास के सबसे शक्तिशाली शासक अशोक का जन्म भी मौर्यवंश में ही हुआ था।  

मौर्यवंश का अंत कैसे हुआ? 

मौर्यवंश का अंतिम शासक बृहद्रथ मौर्य बहुत ही कमजोर और विलासी शासक था। उसका अधिकतर समय भोग विलास में ही गुज़रता था। जनता उससे खुश नहीं थी। बृहद्रथ मौर्य को इस तरह देखकर उसके सेनापति पुष्यमित्र को बहुत दुःख होता था। एक दिन बृहद्रथ मौर्य अस्तबल का निरीक्षण कर रहा था। उस समय पुष्यमित्र ने मौका पाकर बृहद्रथ मौर्य की हत्या कर दी। उसकी मृत्यु के बाद पुष्यमित्र ने स्वयं को राजा घोषित कर दिया। उसने एक नए राजवंश की नींव रखी। उसके राजवंश को शुंग राजवंश के नाम से जाना गया। 

यह भी पढ़ें : मौर्य वंश के बाद कौन सा वंश आया?

पुष्यमित्र शुंग के बारे में 

पुष्यमित्र शुंग (Pushyamitra Shunga) बृहद्रथ मौर्य की सेना में सेनापति हुआ करते थे। बृहद्रथ मौर्य एक बेहद ही अय्याश और कमजोर किस्म का शासक था। उसका जनता की तरफ कोई ध्यान नहीं था। जनता उसके शासन से बहुत दुखी थी। कहा जाता है कि यह देखकर पुष्यमित्र शुंग (Pushyamitra Shunga) बहुत ही बुरा महसूस किया करते थे। एक दिन बृहद्रथ मौर्य अपनी सेना का निरीक्षण कर रहा था तभी पुष्यमित्र शंगु (Pushyamitra Shunga) ने मौका पाकर उसका वध कर दिया और खुद उसकी जगह मगध का राजा बन गया। उसने अपनी राजधानी मध्य प्रदेश के विदिशा को बनाया था। 

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग में मौर्यवंश का अंतिम शासक कौन था? इस बारे में जानने को मिल गया होगा। इतिहास से जुड़े इसी प्रकार के अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*