JKCET 2024 Result Declared : जम्मू और कश्मीर राज्य स्तरीय कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक  

1 minute read
JKCET 2024 Result Declared

JKCET 2024 Result Declared : जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) ने प्रोविजनल मेरिट सूची के साथ जम्मू और कश्मीर राज्य स्तरीय कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (JKCET) 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkbopee.gov.in पर जाकर JKCET 2024 मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

JKCET 2024 परीक्षा 9 जून को जम्मू और श्रीनगर दोनों सेंटर्स पर आयोजित की गई थी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, JKCET 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया 30 जून 2024 को शुरू होने वाली है।

आपको बता दें की इस परीक्षा में कृष्णा अरुण मगोत्रा ​​ने कुल 112.75 अंक हासिल करके टॉप किया है। उनके बाद सूर्यांश सुम्ब्रिया हैं जिन्होंने 95 के स्कोर के साथ दूसरी रैंक हासिल की और मालविका ब्लोवरिया ने 93.75 स्कोर के साथ तीसरी रैंक हासिल किया है।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 25 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

JKCET 2024 Result Declared : ऐसे कर सकतें है रिजल्ट चेक 

JKCET रिजल्ट को चेक करने के बारे में यहाँ बताया गया है : 

  • सबसे पहले तो जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट jkbopee.gov.in पर जाएं
  • फिर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना JKCET आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • JKCET 2024 का रिजल्ट आपको पीडीएफ के रूप में स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • फिर उस पीडीएफ को भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड कर लें।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (26 June) : स्कूल असेंबली के लिए 26 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

जो उम्मीदवार अपने JKCET 2024 परिणाम से असंतुष्ट है, वे रीटोटलिंग के लिए श्रीनगर या जम्मू में बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (BOPEE) कार्यालयों में POS मशीन के माध्यम से लिखित अभ्यावेदन और 1,000 रुपये के भुगतान के साथ आपत्तियां जमा कर सकते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद BOPEE वेबसाइट पर अधिसूचना पोस्ट होने के बाद बोर्ड तीन दिनों तक अभ्यावेदन स्वीकार करेगा।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*