JEE Main Analysis 2024 (April 5) Shift 1 : जेईई मेन सेशन 2 के दूसरे दिन की पहली शिफ्ट का एग्जाम एनालिसिस देखें यहां

1 minute read
JEE Main Analysis 2024 (April 5) Shift 1

JEE Main Analysis 2024 (April 5) Shift 1 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 5 अप्रैल 2024 को जेईई मेंस दूसरे सत्र का एग्जाम आयोजित किया गया। दूसरे सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार यानि 5 अप्रैल को B.E/B.Tech की परीक्षा हुई।

अब शिफ्ट ओवर होने के बाद जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम के पेपर एनालिसिस (JEE Main 2024 Paper Analysis) सामने आने लगा है जिससे परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स को अंकों का अनुमान लगाने और आगे एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को पेपर में पूछे गए प्रश्नों को समझने में आसानी होगी। इसलिए यहां हम जेईई मेन सेशन 2 पेपर का एनालिसिस देखेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रों की प्रतिक्रिया के अनुसार जेईई मेन 5 अप्रैल को पहली शिफ्ट में पेपर 1 मध्यम स्तर (Moderate level) था। कठिनाई के क्रम में गणित मध्यम रूप से कठिन था जबकि पेपर में छात्रों और विशेषज्ञों ने फिजिक्स और केमेस्ट्री को आसान बताया। कुल मिलाकर यह पेपर छात्रों के अनुसार मध्यम स्तर का था। 

JEE Main Analysis 2024 (April 5) Shift 1

सत्र 1 के पेपर की तुलना में कठिन था पेपर

अधिकांश छात्रों ने कहा है कि पेपर सत्र 1 के पेपर की तुलना में कठिन था। भौतिकी के कुछ प्रश्न सूत्र-आधारित थे। गणित का सेक्शन लंबा और गणनात्मक था। रसायन विज्ञान आसान से मध्यम था। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री आसान थी। छात्रों का कहना है कि हटाए गए पाठ्यक्रम से कोई प्रश्न नहीं आया।

यह भी पढ़ें- Free Civil Services Coaching: जेएमआई ने सिविल सेवा फ्री कोचिंग की तारीखों में किया बदलाव, 19 जून तक करें अप्लाई

JEE Main Analysis 2024 (April 5) Shift 1 

छात्रों की पहली प्रतिक्रिया के अनुसार, JEE Main Analysis 2024 (April 5) Shift 1 का एनालिसिस इस प्रकार हैः

डिटेलJEE Main Exam Analysis 2024
ओवरऑल डिफिकल्टी लेवलमध्यम (Moderate)
फिजिक्स डिफिकल्टी लेवलआसान (Easy)
मैथ डिफिकल्टी लेवलकठिन (Difficult)
केमेस्ट्री डिफिकल्टी लेवलआसान (Easy).

यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines in Hindi (6 April) : स्कूल असेंबली के लिए 6 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

12.57 लाख कैंडिडेट्स ने जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए कराया है रजिस्ट्रेशन

जेईई मेन 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन 2024 के दूसरे सत्र की परीक्षा 4 से 15 अप्रैल के बीच आयोजित कर रही है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा सत्र 2 दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी। इस वर्ष कुल 12.57 लाख कैंडिडेट्स ने जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए पंजीकरण कराया है। 

JEE Main April 2024

JEE Main April 2024 Exam Date इस प्रकार हैः

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)4 से 15 अप्रैल 2024 तक।
जेईई मेन सेशन 2 आवेदन पत्र 2024फरवरी 2024
जेईई मेन 2024 सेशन 2 के लिए आवेदन की अंतिम तिथिमार्च 2024
आवेदन सुधार प्रक्रिया मार्च 2024
परीक्षा केंद्रों की सूचनाअप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड रिलीज अप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 प्रोविजनल आंसर की अप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 फाइनल आंसर कीअप्रैल 2024
जेईई मेन रिजल्ट डेट 2024 अप्रैल 2024.

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main Analysis 2024 (April 5) Shift 1 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*