CPET Exam Date 2024: 27 मई है रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट, 3 से 14 जुलाई तक है एग्जाम

1 minute read
CPET Exam Date 2024

CPET Exam Date 2024 जारी कर दी गई हैं। यह एग्जाम 3 से 14 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम का एडमिट कार्ड 22 जून को जारी कर दिया जाएगा। CPET के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 मई से शुरू हुई है जो 27 मई तक चलेगी। हालांकि रिजल्ट के बारे में अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर उल्लेख नहीं किया गया है। CPET की फुलफॉर्म कॉमन पैरामेडिकल एंट्रेंस टेस्ट होती है। इस एग्जाम को ओडिशा का हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट आयोजित करता है।

CPET Exam Date 2024

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

इवेंटमहत्वपूर्ण डेट्स
ओडिशा CPET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू18 मई 2024
Odisha CPET 2024 रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट27 मई 2024
Odisha CPET 2024 एप्लिकेशन करेक्शन विंडो28 मई 2024
Odisha CPET 2024 एडमिट कार्ड22 जून 2024
Odisha CPET Exam Date 20243 जुलाई से 14 जुलाई 2024

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (23 May) : स्कूल असेंबली के लिए 23 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

ओडिशा CPET एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

ओडिशा CPET एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • ऑफिशियल वेबसाइट pg.samsodisha.gov.in विजिट करें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर OTP आएगा।
  • अब छात्रों को नाम, मोबाइल नंबर, मेल ID और जन्मतिथि भरने की आवश्यकता है।
  • आवश्यक जानकारी भरने के बाद अब “Generate OTP” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब डिपार्टमेंट की ओर से यूज़र आईडी और पासवर्ड जेनेरेट किया जाएगा।
  • इसके बाद यूज़र आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • अब कोर्स और एंट्रेंस सब्जेक्ट्स का चयन करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस भरें।
  • अब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
  • अब इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (22 May) : स्कूल असेंबली के लिए 22 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

ओडिशा CPET एग्जाम का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

ओडिशा CPET एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का उपयोग करें-

  • स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
  • स्टेप 2: होमपेज खुलने पर यूज़र नाम और पासवर्ड भरें।
  • स्टेप 3: अब नए पेज पर एडमिट कार्ड खुलेगा।
  • स्टेप 4: अब इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

उम्मीद है कि CPET Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*