JEE Main 2024 Paper 2 Result : जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

1 minute read
JEE Main 2024 Paper 2 Result

JEE Main 2024 Paper 2 Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Mains) 2024 पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स जेईई मेन 2024 बीआर्क और बीप्लानिंग रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट  jeemain.nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं। 

ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, 12 अप्रैल को 2024 को जेईई मेन 2024 दूसरे सत्र का पेपर 2 दूसरी पाली में आयोजित किया गया था और सत्र 1 परीक्षा 24 जनवरी को आयोजित की गई थी।

जेईई मेन 2024 पेपर 2 रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

पेपर 2 के लिए जेईई (मेन) 2024 के सभी दो (जनवरी/अप्रैल) सत्रों में पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या 99,086 थी, जिनमें से 71,009 उपस्थित हुए। 

JEE Main 2024 Paper 2 Result : जेईई मेन 2024 पेपर 2 टॉपर्स 

जेईई मेन 2024 पेपर 2 टॉपर्स को देखा जाए तो आधिकारिक नोटिस के अनुसार, झारखंड से सुलग्ना बसाक और तमिलनाडु से मुथु आर ने आर्किटेक्चर पेपर में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आंध्र प्रदेश के कोलासानी साकेत प्रणव और कर्नाटक के अरुण राधाकृष्णन ने बीप्लानिंग पेपर में पूरे अंक हासिल किए हैं। दिल्ली की हिमांशी मिश्रा ने बीप्लानिंग पेपर में 99.99 परसेंटाइल हासिल किया है, जिससे वह ऑल इंडिया फीमेल टॉपर बन गई हैं। 

JEE Main 2024 Paper 2 Result
Source-jeemain.nta.ac.in

JEE Main 2024 Paper 2 Result : रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइटें

जो उम्मीदवार जेईई मेन्स 2024 सत्र 2 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम जेईई मेन्स 2024 की आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:

  • jeemain.nta.ac.in
  • ntaresults.nic.in.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced Admit Card Link : जेईई एडवांस एडमिट कार्ड jeeadv.ac.in पर जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

जेईई मेन रिजल्ट (JEE Main 2024 Paper 2 Result ) कैसे चेक करें?

जेईई मेन रिजल्ट (JEE Main 2024 Paper 2 Result) कैसे चेक करें के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in  पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको सत्र 2 बीआर्क और बीप्लान परिणाम लिंक पर जाना होगा।
  • अब विडों ओपन होने के बाद कैंडिडेट्स को मांगी गई डिटेल यानि एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करनी होगी।
  • डिटेल सबमिट करते ही आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced Centres 2024 List : जेईई एडवांस के लिए जोनल वाइज एग्जाम सेंटर्स 2024 की सूची जारी, देखें यहां 

13 भाषाओं में हुआ था परीक्षा का आयोजन 

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा सत्र 1 में 299 शहरों में 421 केंद्रों पर और सत्र 2 में 291 शहरों में 420 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें भारत के बाहर 17 शहर शामिल थे।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main 2024 Paper 2 Result के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*