JEE Advanced AAT Result 2024 : JEE एडवांस AAT रिजल्ट जारी, कैंडिडेट्स Jeeadv.ac.in पर करें चेक

1 minute read
JEE Advanced AAT Result 2024

JEE Advanced AAT Result 2024 : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (IIT) मद्रास ने 14 जून 2024 को JEE एडवांस AAT रिजल्ट की घोषणा कर दी है। JEE एडवांस (आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट) AAT के रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा। कैंडिडेट्स डायरेक्ट लिंक या फिर jeeadv.ac.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स (आवेदन संख्या और पासवर्ड) के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, IIT मद्रास ने 12 जून को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 2024 परीक्षा आयोजित की थी। आपको बता दें कि बी. आर्क. प्रोग्राम केवल आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी रुड़की में उपलब्ध है। बी. आर्क. (आर्किटेक्चर) प्रोग्राम में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) पास करना होगा। 

जेईई (एडवांस्ड) 2024 की ज्वाइंट इंप्लीमेंटेशन कमिटी AAT पास करने के लिए कट-ऑफ अंक तय करेगी। सीटों का आवंटन पूरी तरह से जेईई (एडवांस्ड) 2024 में कैटेगरी ऑल इंडिया रैंक के आधार पर होगा।

यह भी पढ़ें- JOSAA Counselling 2024 : जोसा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग josaa.nic.in पर शुरू, जल्द करें अप्लाई

JEE Advanced AAT Result 2024 : IIT JEE एडवांस AAT रिजल्ट कैसे चेक करें? 

JEE Advanced AAT Result 2024 चेक करने के लिए स्टेप्स इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं। 
  • अब होमपेज पर JEE एडवांस AAT रिजल्ट डाउनलोड करें लिंक देखें। 
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल सेव करें। 
  • अब आपका IIT JEE एडवांस AAT रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines (14 June) : स्कूल असेंबली के लिए 14 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

अंकों के आधार पर तैयार होगी रैंक लिस्ट

कैंडिडेट्स को बता दें कि रैंक लिस्ट जेईई (एडवांस्ड) 2024 में कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। केवल वे उम्मीदवार ही रैंकिंग के लिए एलिजिबिल माने जाएंगे जो पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए उपस्थित होंगे। उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रैंक कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Advanced AAT Result 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*