कोयम्बटूर के 164 सरकारी स्कूलों में इंग्लिश लैंग्वेज लैब्स इनस्टॉल की जाएंगी

1 minute read
Coimbatore ke 164 government schools me English language labs install ki jaengi

कोयम्बटूर में 164 सरकारी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में जल्द ही इंग्लिश लैंग्वेज लैब्स शुरू होंगी। यह डिपार्टमेंट जून 2023 में ही स्कूलों को इक्विपमेंट्स उपलब्ध करा देगा। 

कोयम्बटूर के स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने मौजूदा हाई-टेक लैब्स में सुविधाओं के अपग्रेडेशन के साथ 6,029 सरकारी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल्स में अंग्रेजी भाषा लैब्स की स्थापना के लिए फंड डिस्ट्रीब्यूट किया है।

मार्च 2023 में, स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा Mozhigal लैंग्वेज लैब पोर्टल लॉन्च किया गया था। हाई-लैब्स को हेडफ़ोन और स्प्लिटर केबल प्रदान किए जा रहे हैं।

स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया कि “एक कंप्यूटर दो हेडफ़ोन और एक स्प्लिटर केबल के साथ प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक हाई स्कूल को 20 हेडफ़ोन और 10 स्प्लिटर केबल प्रदान किए जाएंगे और प्रत्येक हायर सेकेंडरी स्कूल को 40 हेडफ़ोन और 20 स्प्लिटर केबल प्रदान किए जाएंगे।

चीफ एजुकेशन ऑफिसर एल सुमति ने बताया कि “विभिन्न प्रकार के इक्विपमेंट स्कूल में पहुंचने शुरू हो गए हैं और इंस्टालेशन का काम शुरू हो जाएगा। लैब इस अकादमिक ईयर से फंक्शन करेगी। स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट इस लैब की फंक्शनिंग का प्लान स्कूलों के लिए रिलीज़ करेगी।

TN टीचर्स एंड स्कूल प्रोटेक्शन एसोसिएशन के अध्यक्ष आर रामकुमार ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि डिपार्टमेंट इक्विपमेंट्स की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

इंग्लिश लैंग्वेज लैब्स से क्या होगा?

इंग्लिश लैंग्वेज लैब्स के इनस्टॉल होने से बच्चों को इस भाषा में महारत हासिल करने में सहायता मिलेगी। बच्चे इन लैब्स में बेसिक इंग्लिश के साथ-साथ एडवांस्ड इंग्लिश भी सीख सकेंगे।

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*