IIT भुवनेश्वर में आया सालाना औसत वेतन में उछाल, प्लेसमेंट देती हैं ये टॉप MNCs और सरकारी कंपनियां

1 minute read
IIT Bhubaneswar me badha salana ausat vetan

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर के पिछले पांच वर्षों के प्लेसमेंट सीजन में ऑफर की कुल संख्या 2018 में 130 से बढ़कर 2023 में 301 हो गई है।

जबकि कुल ऑफर की संख्या 2018 में 130 से घटकर 2019 में 120 की हो गई थी, उसके बाद से यह बढ़ती ही रही है – 2020 में 160, 2021 में 214 और 2022 में 301।

हालाँकि, पिछले कुछ वर्षों में चयनित छात्रों की फीसदी में हल्की बढ़ोतरी आई है। जबकि 2018 में यह 86 प्रतिशत था, 2019 में यह बढ़कर 89.55 हो गया, लेकिन 2020 में घटकर 87 रह गया, जो कि COVID महामारी का प्रभाव हो सकता है। 2021 में यह एक बार फिर बढ़कर 90 प्रतिशत हो गया, लेकिन 2022 में गिरकर 88 प्रतिशत पर आ गया।

IIT Bhubaneswar me badha salana ausat vetan

सालाना औसत वेतन में आया उछाल

सालाना औसत वेतन 2018 में INR 11.15 लाख/प्रति वर्ष, 2019 में INR 11.44 लाख/प्रति वर्ष, 2020 में INR 15.8 लाख/प्रति वर्ष, 2021 में INR 16.27 लाख/प्रति वर्ष हो गया। वहीं 2022 में यह INR 17.5 लाख/प्रति वर्ष हो गया। औसत वेतन में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं सालाना हाईएस्ट डोमेस्टिक CTC INR 55.75 लाख का रहा है।

इसके साथ ही, 2018 में मुख्य उद्योगों से सबसे अधिक नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त हुए और लगभग 55 कंपनियां कैंपस आई। 2019 में भाग लेने वाली कंपनियों की संख्या बढ़कर 89 हो गई।

यह रहीं हैं छात्रों को प्लेसमेंट देने वाली टॉप कंपनियां

नीचे प्राइवेट और सरकारी कंपनियों का ब्यौरा दिया गया है-

प्राइवेट (MNC)

  • Google
  • Microsoft
  • Amazon
  • Goldman Sachs
  • Flipkart
  • D.E. Shaw
  • Oracle
  • Ceremorphic
  • Media.Net
  • NIUM
  • JLR
  • Analog device
  • Zomato
  • Mathworks
  • Caterpillar
  • TATA Steel R & T
  • AIRA Matrix
  • ARM
  • Maruti Suzuki
  • Applier Materials
  • L & T
  • JSW
  • Vedanta
  • Virohan Tata Steel

सरकारी कंपनियां

  • Oil India Limited
  • BEL
  • C-DOT
  • C-DAC
  • GAIL
  • NTPC (ऑफ़-कैंपस)

IIT भुवनेश्वर के बारे में

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर 2008 में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। यह पब्लिक टेक्निकल यूनिवर्सिटी है। यह भारत के ओडिशा के भुवनेश्वर जिले में स्थित है। यहां JEE Advanced और ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के माध्यम से UG, PG प्रोग्राम्स के लिए छात्रों को एडमिशन दिया जाता है।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*