JAC Board 12th Result 2024 : झारखंड बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट जारी, यहाँ से करें चेक

1 minute read
JAC Board 12th Result 2024

झारखंड बोर्ड 12वीं के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आज आखिरकार खत्म हो गया है। बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आज (30 अप्रैल 2024) को 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकतें है। बता दें कि JAC Board 10वीं काक्षा का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी किया जा चुका है। इस बार 10वीं में लड़कियों ने लड़कों (89.7%) की तुलना में उच्च उत्तीर्ण प्रतिशत (91%) हासिल किया।

JAC Board 12th Result 2024 : 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने का तरीका नीचे प्वाइंट्स में बताया गया हैः

  • स्टूडेंट्स सबसे पहले झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • अब पेज ओपन होने के बाद 12वीं एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर इंटर करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC Board 12th Result 2024: इन वेबसाइट से चेक कर पाएंगे रिजल्ट

कैंडिडेट नीचे दी गई वेबसाइट्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • jacresults.in
    jac.nic.in
  • jharresults.nic.in
  • jharresults.com
  • jac.jharkhand.gov.in

जानें कब हुई थी परीक्षा?

इन वेबसाइट के अलावा भी छात्र डिजीलॉकर के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

झारखण्ड बोर्ड द्वारा इस बार परीक्षाओं का आयोजन 6 फरवरी से 26 फरवरी तक दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे के बीच किया गया था। वहीं बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक इस बार, पिछले कुछ वर्षों की तरह, झारखंड एक ही दिन सभी 12वीं सभी स्ट्रीम के परिणाम जारी कर रहा है। पहले बोर्ड अलग अलग स्ट्रीम का रिजल्ट अलग अलग तारीखों को जारी करता था।

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आप सभी को JAC Board 12th Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*