JAC 10th Result 2024: 10वीं का रिजल्ट जारी, 90.39 % अभ्यर्थी हुए पास 

1 minute read
JAC 10th Result 2024

JAC 10th Result 2024 : झारखंड बोर्ड (जेएसी) 10वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट : लगभग 4 लाख स्टूडेंट्स को अपने झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के रिजल्ट का बेशब्री से इंतजार हैं, मीडिया रिपोट्स के मुताबिक झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने आज 19 अप्रैल को कक्षा 10वीं के रिजल्ट को जारी कर दिया है। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थी। इस बार JAC 10th Result 2024 में 90.39 % अभ्यर्थी हुए पास हैं।

आपको बता दें की मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jac.jharhand.gov.in या jac.nic.in और  Leverage Edu Result वेबसाइट पर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर या रोल कोड दर्ज करना होगा। इसके अतिरिक्त डिजीलॉकर और एसएमएस परिणामों को ट्रैक करने के अन्य तरीके हैं।

क्लास 10 के स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। एक बार झारखंड क्लास 10 रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद, जो आवेदक किसी भी विषय में अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे पुनः जाँच के लिए स्क्रूटनी करा सकते हैं। यदि छात्र कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल हो जाते हैं तो वे जेएसी मैट्रिक पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2023 में, झारखंड बोर्ड क्लास 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.38 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इनमें से 66.23 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने प्रथम श्रेणी, 31.05 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने द्वितीय श्रेणी तथा 2.37 प्रतिशत विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की।

JAC 10th Board Result 2024: अंक ऑनलाइन कैसे जांचें?

1- आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

2 – होमपेज पर जेएसी 10वीं परिणाम 2024 के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।

3 –  स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।

4 – लॉगिन विवरण दर्ज करें। सब्मिट करें।

5 – जेएसी 10वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

6 – भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।  

उम्मीद है आप सभी को JAC 10th Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*