JAC 10th Matric Result 2024 Out : टॉप 5 में रहीं लड़कियां, 54.20 प्रतिशत स्टूडेंट्स रहे 1st डिवीजन

1 minute read
JAC 10th Matric Result 2024 Out

JAC 10th Matric Result 2024 Out : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्षिक माध्यमिक परिणाम के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर स्टूडेंट्स के नाम, ओवरऑल पास प्रतिशत की जानकारी दी गई है। इस साल माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में पास हुए स्टूडेंट्स का ओवरऑल पास प्रतिशत 90.39 रहा। 10वीं बोर्ड परीक्षा में 54.20 प्रतिशत स्टूडेंट्स 1st डिवीजन, 40.63 प्रतिशत स्टूडेंट्स 2nd डिवीजन और 5.17 प्रतिशत छात्रों ने 3rd डिवीजन में परीक्षा पास की है।

10वीं का कैसा रहा रिजल्ट 

इस साल JAC 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 4.2 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। पिछले चार सालों में सबसे कम रहा रिजल्ट, यदि पिछले वर्षों के रिजल्ट की बात करें तो-

  • 2023 में 95.38 प्रतिशत
  • 2022 में  95.60 प्रतिशत
  • 2021 में  95.93 प्रतिशत
  • 2019 में 70.01 प्रतिशत
  • 2024 में 90.39 प्रतिशत ही पास हुए हैं

JAC Matric Toppers 2024 : टॉप 5 में सभी लड़कियां

नाम अंक
ज्योत्सना ज्योति496 अंक
सना संजुरी493 अंक
करिश्मा कुमारी492 अंक
श्रृष्टि सोम्या492 अंक
प्रतिभा महतो492 अंक
सुमित कुमार महतो 491 अंक
सुप्रिया कुमारी491 अंक
शांभवी सुहाना490 अंक
सक्षम वर्मा 490 अंक
फ़िज़ा फातिमा490 अंक

उम्मीद है कि JAC 10th Matric Result 2024 Out के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*