IES Full Form : IES का फुल फाॅर्म क्या है?

1 minute read
IES Full Form in Hindi

शॉर्ट फॉर्म का उपयोग करके हम अपना ज्यादा से ज्यादा समय को बचा सकते हैं, साथ ही इसके माध्यम से हम कठिन शब्दों के उच्चारण को और अधिक सरल बना सकते हैं। शॉर्ट फॉर्म की जानकारी रखने से आपके सामान्य ज्ञान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। कई बार हमें इन शार्ट फॉर्म का फुल फॉर्म नहीं पता होता, जिन्हें हम इंटरनेट पर खोजने का प्रयास करते हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं और साक्षात्कारों में भी शॉर्ट फॉर्म से संबंधित फुल फॉर्म के बारे में पूछा जाता हैं। उन्हीं फुल फाॅर्म की लिस्ट में एक फुल फाॅर्म IES Full Form in Hindi भी है, जिसके बारे में यहां बताया गया है।

IES Full Form in Hindi – आईईएस का फुल फॉर्म

IES Full Form in Hindiभारतीय अभियंता सेवा या भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (Indian Engineering Services)

IES क्या है?

IES का फुलफॉर्म भारतीय अभियंता सेवा या भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (Indian Engineering Services) है। IES भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित और उच्च स्तरीय परीक्षा है, जो उन इंजीनियरों के लिए आयोजित की जाती है, जिनका उद्देश्य सरकारी सेवा में शामिल होकर भारत के विभिन्न तकनीकी और प्रबंधकीय क्षेत्रों में अपना योगदान देना होता है। IES अधिकारियों का कार्य देश के बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं को सुनिश्चित करना होता है।

IES परीक्षा का महत्व

IES भारत में सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट को भारत सरकार के विभिन्न विभागों जैसे रेलवे, रक्षा, ऊर्जा, निर्माण, और दूरसंचार में अधिकारियों के रूप में कार्य करने का अवसर मिलता है। आसान भाषा में कहा जाए तो विभिन्न सरकारी विभागों और कार्यालयों में सिविल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और इलेक्ट्रनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए IES परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

IES परीक्षा की संरचना और योग्यता

IES परीक्षा की संरचना और योग्यता को सरलता से समझने के लिए आपको नीचे दिए गए बिंदुओं को जरूर पढ़ना चाहिए, जो कुछ इस प्रकार हैं –

  • IES परीक्षा तीन चरणों ‘प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परिक्षण और साक्षात्कार’ में आयोजित की जाती है।
  • IES की प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • IES की मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग के हर विषय पर गहरे ज्ञान की परीक्षा देनी होती है।
  • IES के व्यक्तित्व परिक्षण और साक्षात्कार में उम्मीदवारों की सोचने, समझने, निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व कौशल का मूल्यांकन किया जाता है।
  • IES की परीक्षा में उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
  • इस परीक्षा में विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं जैसे: सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग आदि के के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
  • IES की परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही इस परीक्षा में आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाती है।

IES के अन्य फुल फॉर्म

IES के अन्य फुल फॉर्म यहाँ दिए गए हैं –

क्षेत्रहिंदी में अंग्रेजी में
IES Full Form in Educationभारतीय शिक्षा सेवाIndian Education Service or Indian Educational Service
IES Full Form in Economicsभारतीय आर्थिक सेवाIndian Economic Service
IES Full Form in Bankingब्याज समानिकीकरण योजनाInterest Equalisation Scheme

संबंधित आर्टिकल

AH फुल फाॅर्मBHMS फुल फाॅर्म
GNM फुल फॉर्मAM फुल फाॅर्म
LCM फुल फाॅर्मIQ फुल फाॅर्म
ETC फुल फाॅर्मARO फुल फाॅर्म
DEO फुल फाॅर्मFDI फुल फाॅर्म
GPF फुल फाॅर्मDA फुल फाॅर्म
CRM फुल फाॅर्मKTM फुल फाॅर्म
IPD फुल फाॅर्मIES फुल फाॅर्म
CSP फुल फाॅर्मCHEF फुल फाॅर्म
AIIMS फुल फॉर्मBCCI फुल फॉर्म
IAS फुल फॉर्मSSC फुल फॉर्म
MRI फुल फॉर्मESIC फुल फॉर्म
Phd फुल फॉर्मTGIF फुल फॉर्म
NOC फुल फॉर्मComputer फुल फॉर्म
WBC फुल फॉर्मNCERT फुल फॉर्म
OTT फुल फॉर्मBMW फुल फॉर्म
PPT फुल फॉर्मNRC  फुल फॉर्म
ED फुल फॉर्म IPS फुल फॉर्म
BSC फुल फॉर्म DSP फुल फॉर्म

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको IES Full Form in Hindi के बारे में पता चला होगा। यदि आप फुल फॉर्म के अन्य ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*