मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची

मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 तथा राज्यसभा की 11 सीटें और विधानसभा की 230 सीटें हैं। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची दी जा रही है जिससे आपकी तैयारी और बेहतर हो सकेगी।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी राज्य में राज्यपाल कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। संविधान के अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा की जाएगी। एक राज्य में सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक विधायक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची क्या है?

यहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा हैः

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रीकार्यकाल
रविशंकर शुक्ल1956 से 1956
भगवत राव मंडलोई1957 से 1957 
कैलाश नाथ काटजू1957 से 1962
भगवत राव मंडलोई1962 से 1963 
द्वारका प्रसाद मिश्रा1963 से 1967
गोविंद नारायण सिंह1967 से 1969
राजा नरेशचन्द्र सिंह1969 से 1969
श्यामाचरण शुक्ल1969 से 1972
प्रकाश चन्द्र सेठी1972 से 1975 
श्यामाचरण शुक्ल1975 से 1977
कैलाश चन्द्र जोशी     1977 से 1978  
वीरेन्द्र कुमार सकलेचा 1978 से 1980
सुंदरलाल पटवा1980 से 1980
अर्जुन सिंह 1980 से 1985 
मोतीलाल बोरा1985 से 1988 
अर्जुन सिंह  1988 से 1989   
मोतीलाल बोरा1989 से 1989
श्यामाचरण शुक्ल1989 से 1990
सुंदरलाल पटवा 1990 से 1992
दिग्विजय सिंह1993 से 2003
उमा भारती     2003 से 2004
बाबूलाल गौर2004 से 2005
शिवराज सिंह चौहान2005 से 2023
डाॅ. मोहन यादव2023 से अब तक।

मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

पंडित रविशंकर शुक्ल मध्य भारत और मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। उन्होने मुख्यमंत्री पद की शपथ तीन बार ली थी। वे सबसे पहले 20 जनवरी 1950 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। 31 मार्च 1952 में पहली बार मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव हुए और उन्हे सरायपाली सीट से उम्मीदवार बनाया गया। इस चुनाव में कांग्रेस भारी मतों से चुनाव जीता और रविशकंर शुक्ल को मुख्यमंत्री बनाया गया।

मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलने के बाद मध्य प्रदेश की सत्ता मोहनलाल यादव के हाथों में सौंप दी गई थी। डॉ. मोहन यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और वह 2013 से मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्यता क्या है? 

मुख्यमंत्री बनने के लिए संविधान में योग्यता का उल्लेख नहीं किया गया। जो योग्यता विधायक बनने के लिए होती है वही योग्यता मुख्यमंत्री के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए और आपकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है? 

मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष तक होता है इसे संविधान में भी उल्लेख किया गया है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को उनके पद पर नियुक्त करते हैं। मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल के विवेक पर कार्य करता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधान सभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसे बर्खास्त कर देता है।

यह भी पढ़ें- सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची जानने के साथ ही यहां हम मुख्यमंत्री का कार्य जानेंगेः

  • मुख्यमंत्री राज्य के कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • मुख्यमंत्री राज्यपाल को किसी भी व्यकित को मंत्री बनाने के लिए सलाह देता है।
  • मुख्यमंत्री राज्य का प्रमुख प्रवक्ता होता है।
  • सरकार के लिए लाॅयल न रहने वाले मंत्रियों को हटाना
  • विधानसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पहले भंग करने की शक्ति
  • मंत्रिपरिषद के खिलाफ कार्य करने वालों का आपराधिक रिकाॅर्ड चेक करना
  • मंत्रियों की सूची तैयार करना और उसे राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाना
  • राज्यपाल और मंत्रिपरिषद के बीच कड़ी के रूप में कार्य करना।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः

1- मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल थे।

2- मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी?

मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री उमा भारती थी और यह इकलौती महिला मुख्यमंत्री रही है।

3- शिवराज सिंह चौहान कितनी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने?

उत्तर- शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के 4 बार मुख्यमंत्री बने।

4- मध्यप्रदेश के चौथे मुख्यमत्री कौन थे?

उत्तर- मध्य प्रदेश के चौथे मुख्यमत्री भगवत राव मंडलोई थे।

5- मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितने वर्ष तक होता है?

उत्तर- मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष तक होता है।
6- मध्य प्रदेश में अब तक कितने मुख्यमंत्री बन चुके हैं?

मध्य प्रदेश में अब तक 24 मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

7- 2008 में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- 2008 में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे।

8- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सबसे छोटा कार्यकाल किसका था? 

उत्तर- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का सबसे छोटा कार्यकाल अर्जुन सिंह का था और वह केवल एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनाए गए थे। 

9- मध्य प्रदेश में अब तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है?

उत्तर- मध्य प्रदेश में अब तक 3 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। 

10- मोहनलाल सरकार में कितने कैबिनेट मिनिस्टर हैं? 

उत्तर- मोहनलाल सरकार में 18 कैबिनेट मिनिस्टर हैं। 

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

मध्य प्रदेश राज्य की स्थापना कब हुई थी? 

नवंबर 1956 में मध्य प्रदेश राज्य की स्थापना हुई थी।

मध्य प्रदेश के पहले राज्यपाल कौन थे?

मध्यप्रदेश के पहले राज्यपाल बी.पी. सीतारमैया थे।

मध्य प्रदेश में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

मध्यप्रदेश में विधानसभा सीटें 230 हैं। 

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*