Today’s Current Affairs in Hindi | 21 दिसंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 21 December 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 21 दिसंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

21 दिसंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद’ (ISRO) को आइसलैंड के हुसाविक संग्रहालय द्वारा प्रतिष्ठित ‘लीफ एरिक्सन लूनर पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया गया है।
  2. हाल ही में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने बोधगया में ‘अंतराष्ट्रीय संघ फोरम’ का उद्घाटन किया है।
  3. हाल ही में बैटमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड 2023‘ से सम्मानित किया जाएगा।
  4. हाल ही में पंजाब कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी ‘डॉ.पूनम खेत्रपाल’ को भूटान के प्रतिष्ठित ‘नेशनल आर्डर ऑफ मेरिट गोल्ड मैडल’ से सम्मानित किया गया है।
  5. हाल ही में भारतीय स्टार क्रिकेटर ‘मोहम्मद शमी’ को ‘अर्जुन अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया जाएगा।
  6. हाल ही में ‘डॉ. नितिन मोहन लाल’ को प्रतिष्ठित अंतराष्ट्रीय डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई है।
  7. हाल ही में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ‘राष्ट्रीय भूविज्ञान आकड़ा संग्रह पोर्टल’ लॉन्च किया है।
  8. हाल ही में ‘भारत’ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर वैश्विक सांझेदारी की मेजबानी की है।
  9. हाल ही में 20 दिसंबर को ‘अंतराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस’ मनाया गया है।
  10. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य की कैबिनेट ने ‘एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर’ बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
  11. हाल ही में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ‘महेश्वर दयाल’ ने तमिलनाडु में जेल और सुधार सेवाओं के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला है।
  12. हाल ही में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में ‘जल महोत्सव 2023’ का 8वां संस्करण शुरू हुआ है।
  13. हाल ही में ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ (SBI) ने पहली बार बाजार पूंजीकरण में 6 ट्रिलियन रुपये का आंकड़ा पार किया है।
  14. हाल ही में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर ‘हार्दिक सिंह’ को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने ‘बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुना गया है।
  15. हाल ही में ‘आंध्र प्रदेश’ राज्य कृषि विपणन सुधारों में प्रथम स्थान पर रहा है।

यह भी पढ़ें – 1898 में आज ही के दिन रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने की थी रेडियम की खोज

21 दिसंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस देश ने ‘अंडर-19 एशिया कप 2023’ का खिताब अपने नाम किया है?

(A) भारत 
(B) पाकिस्तान 
(C) श्रीलंका 
(D) बांग्लादेश 
उतर- (D) बांग्लादेश 

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘57 साइबर अपराध पुलिस स्टेशन’ खोलने की मंजूरी दी है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) हरियाणा 
(C) पश्चिम बंगाल 
(D) बिहार 
उतर- (A) उत्तर प्रदेश 

3. हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों के तीन अधिकारियों को किस देश में ‘गोल्डन आउल’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं?

(A) ईरान 
(B) ओमान 
(C) श्रीलंका 
(D) हंगरी 
उतर- (C) श्रीलंका 

4. हाल ही में ‘अब्देल फतह अल-सिसी’ (Abdel Fattah El-Sisi) किस देश के तीसरी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं?

(A) मिस्र 
(B) कुवैत 
(C) इराक़ 
(D) इंडोनेशिया 
उतर- (A) मिस्र 

5. हाल ही में कौनसा राज्य देश की सबसे बड़ी ‘अर्थव्यवस्था’ के रूप में उभरा है?

(A) राजस्थान 
(B) महाराष्ट्र 
(C) झारखंड 
(D) गुजरात 
उतर- (B) महाराष्ट्र 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*