Today’s Current Affairs in Hindi | 10 मार्च 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 10 March 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 10 मार्च के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. भारत में 10 मार्च को ‘केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 मार्च को मॉरीशस के ‘राष्ट्रीय दिवस समारोह’ में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
  3. ‘देवेंद्र झाझड़िया’ भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) के नए अध्यक्ष बने हैं।
  4. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ‘जेम्स एंडरसन’ टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने हैं।
  5. हाल ही में ‘रमेश सिंह अरोड़ा’ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पहले सिख मंत्री बने हैं।
  6. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में भारत का सबसे तेज ‘मल्टीप्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग राउटर’ पेश किया है।
  7. झारखंड के चाईबासा में तीन दिवसीय डेरी मेला एवं कृषि प्रदर्शनी शुरू हुई है।
  8. भारत और ‘बांग्लादेश’ के बीच 54वां महानिदेशक स्तर का सम्मेलन हुआ है।
  9. हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने ‘शहीद राजा हसन खान मेवाती’ की 15 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है।
  10. राष्ट्रीय अभिलेखागार ने अपना 134वां स्थापना दिवस मनाया है।

यह भी पढ़ें – 1876 में आज ही के दिन एलेग्जन्डर ग्राहम बेल ने किया था टेलीफोन का आविष्कार

10 मार्च 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मू’ ने किसे राज्यसभा सांसद के लिए मनोनीत किया है?

(A) सुधा मूर्ति
(B) जावेद अख़्तर
(C) मालिनी अवस्थी
(D) कुमार विश्वास
उत्तर- सुधा मूर्ति

2. ‘कृषि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ का उद्घाटन किसने किया है?

(A) धर्मेंद्र प्रधान
(B) अश्विनी वैष्णव
(C) अर्जुन मुंडा
(D) डॉ. जितेंद्र सिंह
उत्तर- अर्जुन मुंडा

3. ‘हमारा संविधान, हमारा सम्मान अभियान’ कार्यक्रम कहाँ आयोजित किया जाएगा?

(A) बेंगलुरु
(B) चेन्नई
(C) रायपुर
(D) बीकानेर
उत्तर- बीकानेर

4. किस देश को प्रतिष्ठित ‘खसरा और रूबेला चैंपियन वैश्विक पुरस्‍कार’ से सम्‍मानित किया गया है?

(A) श्रीलंका
(B) मलेशिया
(C) भारत
(D) बांग्लादेश
उत्तर- भारत

5. हाल ही में ‘विकसित भारत एंबेसडर आर्टिस्‍ट वर्कशॉप’ का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

(A) शिलांग
(B) नई दिल्ली
(C) जयपुर
(D) अहमदाबाद
उत्तर- नई दिल्ली

यह भी पढ़ें –  स्कूल असेंबली के लिए 10 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*