Today’s Current Affairs in Hindi | 23 जनवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 23 January 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 23 जनवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. इस वर्ष 2024 की गणतंत्र दिवस परेड में कुल ’26 झांकियां’ शामिल होंगी। इनमें राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 16 और मंत्रालयों, विभागों तथा संगठनों की 10 झांकियां होंगी।
  2. हाल ही में भारत की पुरुष हॉकी टीम ‘साउथ अफ्रीका’ देश का दौरा करेगी।
  3. हाल ही में अयोध्या में ‘श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान’ संपन्न हुआ है।
  4. हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 19 असाधारण प्रतिभासंपन्‍न बच्‍चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार‘ प्रदान किए हैं।
  5. हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में ‘गाँव चलो अभियान’ की शुरुआत की है।
  6. हाल ही में आलिया भट्ट को जॉय अवार्ड्स 2024 में ‘ऑनरेरी एंटरटेनमेंट मेकर्स अवार्ड्स’ से सम्मानित किया गया है।
  7. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सूर्योदय योजना’ की घोषणा की है।
  8. हाल ही में ‘मान सिंह’ ने हांगकांग में ‘एशियाई मैराथन चैंपियनशिप 2024’ में गोल्ड मेडल जीता है।
  9. हाल ही में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने हैदराबाद के ‘सालार जंग संग्रहालय’ में पांच नई दीर्घाओं का उद्घाटन किया है।
  10. हाल ही में 23 जनवरी को पराक्रम दिवस मनाया जाएगा।
  11. हाल ही में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने ‘राजकोट’ में कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी है। 
  12. हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में ‘अंतरराष्ट्रीय डेजर्ट फेस्टिवल 2024’ का आयोजन किया जाएगा।
  13. हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में ‘ममनी महोत्सव’ मनाया गया है।
  14. हाल ही में UNGA के 78वें अधिवेशन के अध्यक्ष ‘डेनिस फ्रांसिस’ भारत की 5 दिवसीय यात्रा पर है।
  15. हाल ही में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पुणे में अल्‍कोहल से जेट ईंधन तैयार करने की पहली ‘प्रायोगिक परियोजना’ का उद्घाटन किया है।

यह भी पढ़ें –  1920 में आज ही के दिन भारत में हुई थी एयरमेल और वायु परिवहन सेवाओं की शुरुआत

23 जनवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में भारत सरकार ने किस देश के साथ अपने बॉर्डर पर ‘फेंसिंग’ करने की घोषणा की है?

(A) भूटान
(B) म्यांमार
(C) श्रीलंका
(D) बांग्लादेश
उत्तर- म्यांमार

2. हाल ही में दुनिया का सबसे ‘ऊंचा राम मंदिर’ किस देश में बनाया जाएगा?

(A) सऊदी अरब
(B) जर्मनी
(C) इटली
(D) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर- ऑस्ट्रेलिया

3. हाल ही में किसने ‘Assam’s Braveheart Lachit Barphukan’ पुस्तक का विमोचन किया है?

(A) नरेंद्र मोदी
(B) अमित शाह
(C) राजनाथ सिंह
(D) ओम बिड़ला
उत्तर- अमित शाह 

4. हाल ही में कहाँ 09 वर्ष बाद पारंपरिक भैंस लड़ाई ‘मोह-जुज’ का आयोजन किया गया है?

(A) मेघालय
(B) अरूणाचल प्रदेश
(C) असम
(D) नागालैंड
उत्तर- असम

5. हाल ही में केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला ने किस राज्य में ‘कृत्रिम चट्टान परियोजना’ का उद्घाटन किया है?

(A) पश्चिम बंगाल
(B) त्रिपुरा
(C) तमिलनाडु
(D) केरल
उत्तर- केरल 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*