सीमा शुल्क अधिकारी कैसे बनें?

1 minute read
सीमा शुल्क अधिकारी

भारत में सरकारी अधिकारी बनना हर एक ग्रेजुएट युवा का सपना माना जाता है। मुख्य रूप से जो स्टूडेंट्स बीएससी या बी.कॉम में ग्रेजुएशन कारते हैं वे सीमा शुल्क अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। सीमा शुल्क अधिकारी का पद रुतबे की हैसियत से बहुत अहम माना जाता है। अगर आप भी एक सीमा शुल्क अधिकारी बनने का सपना देख रहें हैं तो आपको यह ब्लॉग जरूर पढ़ना चाहिए। इस ब्लॉग में सीमा शुल्क अधिकारी से संबन्धित पूरी जानकारी दी गई है। सीमा शुल्क अधिकारी से संबन्धित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।   

सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए ज़रूरी योग्यताकिसी भी विषय से कम से कम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन 
सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए एंटरेंस टेस्ट सिविल सर्विस एग्ज़ाम 
आयु सीमा 21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक 
एंटरेंस एग्जाम के कुल राउंड तीन राउंड (एप्टिट्यूड टेस्ट, मेन एग्जाम, पर्सनलिटी टेस्ट) 
एप्टिट्यूड टेस्ट के कुल पेपर दो 
एप्टिट्यूड टेस्ट के लिए कुल अंक 200 
एप्टिट्यूड टेस्ट में क्वेश्चन टाइप  ऑबजेक्टिव टाइप 
This Blog Includes:
  1. सीमा शुल्क अधिकारी कौन होते हैं? 
  2. सीमा शुल्क अधिकारी क्यों बनना चाहिए?
  3. सीमा शुल्क अधिकारी क्या करते हैं? 
  4. सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए ज़रूरी स्किल्स 
  5. सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड 
  6. सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए टॉप कोचिंग संसथान 
  7. सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए ज़रूरी योग्यता 
    1. आयु सीमा में कुछ वर्गों के लिए मिलने वाली छूट 
  8. सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया 
  9. सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ 
  10. सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए भर्ती परीक्षा 
  11. सीमा शुल्क अधिकारी से संबन्धित बेस्ट बुक्स 
  12. सीमा शुल्क अधिकारी बनने के बाद सैलरी 
  13. FAQs

सीमा शुल्क अधिकारी कौन होते हैं? 

सीमा शुल्क अधिकारी विशेष रूप से वे अधिकारी होते हैं, जो सरकार के लिए ड्यूटी (एक प्रकार का कर) इकट्ठा करने के उद्देश्य से माल के आयात और निर्यात के समय प्रतिबंधित सामान की जांच करते हैं। सीमा शुल्क अधिकारी यह सुनिश्चित करते हैं कि किसी भी तरह से तस्करी न हो सके। दूसरे शब्दों में कहें तो सीमा शुल्क अधिकारी तस्करी को रोकने का काम करते हैं। 

सीमा शुल्क अधिकारी क्यों बनना चाहिए?

सीमा शुल्क अधिकारी क्यों बनना चाहिए इससे जुड़े कुछ पॉइंट्स नीचे दिए गए हैं:

  • सीमा शुल्क अधिकारी की नौकरी एक सम्मानजनक सरकारी नौकरी है।  
  • सीमा शुल्क अधिकारी को अच्छा वेतन मिलता है।  
  • सीमा शुल्क अधिकारी बनने के बाद आपके लिए प्रमोशन के बहुत से रास्ते खुल जाते हैं।  

सीमा शुल्क अधिकारी क्या करते हैं? 

जब विदेश से कोई चीज़ देश में आती है या देश से कोई चीज़ विदेश जाती है तो उस पर सरकार के द्वारा कस्टम ड्यूटी या सीमा शुल्क लगाया जाता है। इस सीमा शुल्क को इकट्ठा करने का काम सीमा शुल्क अधिकारी करते हैं। इसके अलावा सीमा शुल्क अधिकारी इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि उनके कहीं कोई तस्करी की घटना न हो। वे प्रतिबंधित चीजों जैसे गैरकानूनी रूप से देश से बाहर जा रहे या देश में आ रहे व्यक्तियों में सोने, चांदी ,हीरे, ड्रग्स आदि की तस्करी  तो नहीं हो रही है। 

सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए ज़रूरी स्किल्स 

सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए आप में निम्नलिखित स्किल्स होने चाहिए : 

  • रौबीला  व्यक्तित्व : एक सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए आपको एक रौबीले व्यक्तित्व का स्वामी होना जरूरी है। सामने वाले को आपको देखकर थोड़ा डर लगना चाहिए। ताकि अपराधी आपके सामने डर से सच बोल सकें। 
  • तेजतर्रार दिमाग : एक सीमा शुल्क अधिकारी का दिमाग ब्लेड की तरह पैना होना चाहिए। उसे किसी भी स्थिति में सही निर्णय लेना आना चाहिए। 
  • तेज़ नज़रें : एक सीमा शुल्क अधिकारी के पास तेज़ नज़रें होना बहुत ज़रूरी है। उसे तुरंत चीजों को भांपना आना चाहिए 
  • तर्क करने की क्षमता : एक सीमा शुल्क अधिकारी के पास तर्क करने की भरपूर क्षमता होनी चाहिए। तभी वह सामने वाले से किसी सामान के संबंध में तर्क वितर्क कर सकेगा। 
  • अच्छा अंक गणित : एक सीमा शुल्क अधिकारी के रूप में आपको अंक गणित में अच्छा होना चाहिए। ताकि आप एकत्रित होने वाले कर का हिसाब सही से लगा सकें।

सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड 

सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड इस प्रकार है :

  • सबसे पहले किसी भी विषय से बाहरवीं करें। 
  • किसी भी विषय से कम से कम 55% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन पूरी करें। 
  • यूपीएससी के एग्जाम की तैयारी करें। 
  • यूपीएससी का एग्जाम क्वालिफ़ाई करे। 

सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए टॉप कोचिंग संसथान 

सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए टॉप कोचिंग संस्थान इस प्रकार हैं : 

  • दृष्टि आईएएस 
  • विज़न आईएएस 
  • लक्ष्य 
  • अनएकेडमी 

सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए ज़रूरी योग्यता 

सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए : 

  • किसी भी विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन
  • ऊंचाई : 157.5 सेमी 
  • छाती : 81 सेमी 

आयु सीमा में कुछ वर्गों के लिए मिलने वाली छूट 

आयु सीमा में कुछ वर्गों को मिलने वाली छूट इस प्रकार है : 

कैटेगरी आयु सीमा नंबर ऑफ़ अटेम्प्ट्स 
एससीएसटी 37  साल कोई सीमा नहीं (आयु सीमा पूरी होने तक )
पीडब्ल्यूबीडी 42  साल 
ओबीसी 35  साल 9  
सामान्य 32  साल 

सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया 

सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दी जा रही है : 

  • सबसे पहले यूपीएससी की वेबसाइट पर जाएँ 
  • कस्टम ऑफिसर या सीमा शुल्क अधिकारी की पोस्ट के लिए अपलाई करें 
  • ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें। 
  • फोटो अपलोड करें 
  • अपनी सभी जानकारी वेबसाइट में दिए गए फॉर्म में भरें 

सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ 

सीमा शुल्क अधिकारी के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ : 

  • दसवीं और बाहरवीं की मार्कशीट 
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट 
  • कोई भी नेशनल आईडी प्रूफ 
  • लेटेस्ट फोटो 
  • सिग्नेचर 

सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए भर्ती परीक्षा 

सीमा शुल्क अधिकारी बनने के लिए आपको यूपीएससी भर्ती परीक्षा से गुजरना होता है। इसमें तीन एग्जाम शामिल होते हैं : सिविल सर्विस एप्टिट्यूड टेस्ट, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, पर्सनलिटी टेस्ट। सिविल एप्टिट्यूड टेस्ट में दो पेपर शामिल हैं। हर पेपर 200 मार्क्स का होता है। इसमें ऑबजेक्टिव टाइप क्वेश्चन्स पूछे जाते हैं। सिविल सर्विस का एप्टिट्यूड टेस्ट देने के बाद अब बारी मेन एग्जाम की आती है।  सिविल सेवा मुख्य परीक्षा नौ पेपर्स की होती है। सभी पेपर डिसक्रीप्टिव टाइप के होते हैं। 

सीमा शुल्क अधिकारी से संबन्धित बेस्ट बुक्स 

नीचे सीमा शुल्क अधिकारी बनने से संबन्धित बेस्ट बुक्स दी जा रही हैं : 

बुक लेखक/प्रकाशन यहाँ से खरीदें 
Customs & Border Protection Officer: Passbooks Study Guide National Learning Corporationयहाँ से खरीदें 
Customs Security Officer (Sky Marshal): Passbooks Study Guide: 1611National Learning Corporationयहाँ से खरीदें 
Catalogue of Books and Blanks Used by Officers of the CustomsUnited States Department of the Treasuryयहाँ से खरीदें 
The 1865 Customs of Service for Non-Commissioned Officers & SoldiersAugust Kautz यहाँ से खरीदें 
TOPPERSNOTES UPSC CDS Combined Defence Force OTA Officers Training Academy Exam Preparation Study Material TOPPERSNOTES
यहाँ से खरीदें 

Kiran Upsc Epfo Enforcement Officer And Accounts Officer Exam Practice Work Book (2903) – HindiThink Tank of Kiran Institute of Career Excellence (KICX)यहाँ से खरीदें 

सीमा शुल्क अधिकारी बनने के बाद सैलरी 

एक कस्टम अधिकारी का प्रारम्भिक वेतन 42,000 होता है। इसके अलावा उसे स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, महंगाई भत्ता, महंगाई भत्ता हाउस रेंट भत्ता, यात्रा भत्ता आदि सुविधाएं भी मिलती हैं। सातवीं सीपीसी हो जाने के बाद का कुल वेतन 60,000 रुपए प्रतिमाह से अधिक हो जाता है। 

FAQs

सीमा शुल्क अधिकारी का काम क्या है? 

कस्टम अधिकारी या सीमा शुल्क अधिकारी निर्धारित सीमा क्षेत्र में वस्तुओं की गहन जांच करता है। जांच के बाद प्रतिबंधित वस्तुओं को रोकने का काम किया जाता है। इसके अलावा एक सीमा शुल्क अधिकारी सीमा शुल्क वसूलने का भी काम करता है। 

सीमा शुल्क कितने प्रकार के होते हैं? 

सीमा शुल्क के प्रकार निम्नलिखित हैं : 
-मूल सीमा शुल्क 
-अतिरिक्त सीमा शुल्क 
-सुरक्षात्मक कर्तव्य 
-शिक्षा उपकर 
-ऐन्टी डम्पिंग ड्यूटी 
-सुरक्षा ड्यूटी 

सीमा शुल्क का क्या मतलब है? 

किसी राज्य की सीमा पर आयात निर्यात पर लगने वाला शुल्क सीमा शुल्क कहलाता है। 

सीमा शुल्क कब दिया जाता है? 

सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के अनुसार भारत में कस्टम ड्यूटी केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड के अंतर्गत आता है। इसके आयात और निर्यात की वस्तुओं पर कर लगाया जाता है। 

क्या भारत में सीमा शुल्क लगता है? 

हाँ। भारत में आयात और निर्यात की वस्तुओं पर सीमा शुल्क लगाया जाता है। 

उम्मीद है आपको यह ब्लॉग पढ़ने के बाद सीमा शुल्क अधिकारी के  बारे में बहुत सी जानकारियां प्राप्त हुई होगी। यदि आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आया हो तो आप  अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी यह ब्लॉग जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*