Haryana Board Result 2024 : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट को जारी करने वाला है। जो स्टूडेंट्स इस बार की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना परिणाम जारी होने के बाद देख और डाउनलोड कर सकेंगे। फिलहाल, रिजल्ट जारी करने की कोई निर्धारित तिथि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्टों मुताबिक HBSE Result 2024 मई में घोषित किए जा सकते हैं, क्योंकि बीएसईएच उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन प्रक्रिया का काम चल रहा है।
जो स्टूडेंट्स BSEH द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उन्हें अपने रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर और प्रवेश पत्र की आवश्यकता होगी। इस वर्ष बीएसईएच 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 26 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की थी। HBSE Result जारी करने के साथ ही टॉपर्स के नामों की घोषणा करेगा।
Haryana Board Result 2024 कैसे करें चेक
- सबसे पहले बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseg.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर सक्रिय लिंक “क्लास 10वीं रिजल्ट” या “क्लास 12वीं रिजल्ट” पर क्लिक करें।
- आपको एक नए लॉगिन लिंक पेज दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और “सबमिट” पर क्लिक करें।
- आपका बीएसईएच क्लास 10वीं या क्लास 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने रिजल्ट को अच्छे से चेक करें।
- आगे की प्रक्रिया के लिए अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें।
HBSE के अनुसार, इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 5.8 लाख छात्र उपस्थित हुए, जिनमें माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के लिए 3.03 लाख छात्र और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के लिए 2.21 लाख छात्र शामिल हैं। वहीं 2023 में कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 65.43% था, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से आगे रही। हालाँकि 2023 में कक्षा 12वीं की परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 81.65% था।
Haryana Board 2024 पिछले साल कब जारी हुए रिजल्ट
पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर हरियाणा बोर्ड द्वारा मई में एचबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है।
साल | रिजल्ट डेट | कक्षा 10वीं | कक्षा 12वीं |
2024 | मई 2024 (संभावित) | मई 2024 (संभावित) | मई 2024 (संभावित) |
2023 | 16 मई 2023 | 16 मई 2023 | 15 मई 2023 |
2022 | 17 जून 2022 | 17 जून 2022 | 15 जून 2022 |
ये भी पढ़ें :
- HBSE Haryana 12th Result 2024 Link : ऐसे प्राप्त करें हरियाणा बोर्ड की 12वीं की मार्कशीट
- BSEH Haryana Board 12th Result 2024 Released : ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट, 85.31 फीसदी रहे नतीजे
- Haryana Board 12th Result Website: ऑफिशियल वेबसाइट डाउन, तो इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- HBSE 12th result 2024 Date and Time: जानिए कब और कहां जारी होगा 12वीं का रिजल्ट
- Haryana Board Exam Date Sheet : हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी की गई 10वीं, 12वीं परीक्षाओं की डेटशीट, यहां है पीडीएफ का डायरेक्ट लिंक
- Haryana Board Result 2024 : एचबीएसई जल्द जारी करने वाला है 10वीं और 12वीं के रिजल्ट
- Haryana Board Results 2024 : इस डेट को जारी हो सकता है हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट
उम्मीद है की आप सभी को Haryana Board Result 2024 परीक्षा से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।