जल्द ही आउट होगा CTET एग्जाम का रिजल्ट, ctet.nic.in पर देख सकेंगे परिणाम

1 minute read
jaldi aega ctet 2022 result

जल्द ही CBSE CTET Result 2022 दिसंबर का रिजल्ट जारी करने वाली है। बता दें, संभावना है कि यह परिणाम आज ही जारी किए जा सकते हैं, एक बार ctet result 2022 जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप बाय स्टेप तरीके से व डायरेक्ट लिंक से परिणाम चेक कर सकेंगे।

CBSE CTET दिसंबर सेशन की परीक्षा परिणामों को ctet.nic.in पर रिलीज़ करेगी। 

आखिर कब घोषित होगा CTET का रिजल्ट? इसपर बोर्ड ने अभी तक कोई सर्कुलर जारी नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार CTET DEC 2022 के परिणाम मार्च 2023 के पहले सप्ताह में आने की पूरी उम्मीद बनी हुई है।

कब हुई थी CTET परीक्षा?

CTET एग्जाम 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित किया गया था। दिसंबर 2022 सेशन के लिए CTET Exam 2022 Answer Key CBSE द्वारा 14 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी। सबमिट की चैलेंज करने की लास्ट डेट 17 फरवरी, 2023 तक थी।

अब जब CTET आंसर की जारी हो चुकी है, ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ने अब तक अपने अंकों का अनुमान लगा लिया होगा। हालांकि फाइनल आंसर के बाद ही सटीक अनुमान लग पाता है।

CTET के लिए पासिंग स्कोर कितना चाहिए?

CTET Exam 2022 में जनरल कैंडिडेट्स को 60 प्रतिशत यानी 150 में से 90 अंक लाने अनिवार्य होंगे, जबकि रिजर्व्ड कैंडिडेट्स को 150 में से 82 अंक लाने होंगे, तभी वे उत्तीर्ण माने जाएंगे।

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण समाचारों के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*