UCEED 2023 का रिज़ल्ट आउट! स्पंदन नाथ ने किया पूरे देश में टॉप, उपासना आर. रहीं लड़कियों में टॉपर

1 minute read
UCEED topper

आईआईटी बॉम्बे ने UCEED 2023 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट स्टूडेंट्स के द्वारा UCEED एग्ज़ाम में हासिल किए कुल मार्क्स के आधार पर जारी की गई है। इस ब्लॉग में UCEED 2023 के टॉपर्स की लिस्ट के साथ उनके द्वारा कही गई महत्वपूर्ण बातों और UCEED से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में विस्तार से बताया गया है। पूरी जानकारी के लिए UCEED topper का ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

एग्जाम का नाम UCEED
एग्जाम का पूरा नाम Undergraduate Common Entrance Exam for Design 
एग्जाम आयोजित कराने वाली संस्था आईआईटी बॉम्बे 
एग्जाम लेवल नेशनल लेवल 
एग्जाम मोड ऑनलाइन 

UCEED एग्जाम के बारे में 

UCEED एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो कि भारत में डिजाइन कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा आईआईटी बॉम्बे के द्वारा संचालित की जाती है और इस परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है।

UCEED परीक्षा उन स्टूडेंट्स  के लिए होती है जो कि डिजाइन फील्ड में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो कि अपनी रचनात्मकता और डिजाइनिंग से जुड़ी स्किल्स को दिखाना चाहते हैं। यह परीक्षा डिजाइनिंग फील्ड में दाखिले के लिए एक मान्यता प्राप्त परीक्षा है।

UCEED परीक्षा तीन भागों में होती है। पहला भाग में वे सामान्य ज्ञान, कम्युनिकेशन स्किल, लॉजिकल  रीजनिंग, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड  और कमर्शियल अवेयरनेस  के प्रश्न पूछे जाते  हैं। दूसरे भाग में, स्टूडेंट्स का  स्केचिंग, ड्राइंग और डिजाइनिंग से जुड़ी  स्किल्स को टेस्ट किया जाता है। तीसरे भाग में, छात्रों को एक समस्या का समाधान ढूंढने के लिए कहा जाता है। 

UCEED 2023 एग्जाम नोटिफिकेशन 

UCEED एग्जाम आईआईटी बॉम्बे के द्वारा 22 जनवरी 2023 को आयोजित कराया गया था। एग्जाम ऑनलाइन मोड में था। एग्जाम के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया था। यह एग्जाम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कराया गया था। एग्जाम सुबह 9 बजे से लेकर सुबह केन 12 बजे के बीच आयोजित कराया गया था। एग्जाम की कंडक्टिंग बॉडी IIT बॉम्बे है। 

UCEED 2023 रिज़ल्ट की घोषणा 

IIT बॉम्बे के द्वारा के UCEED के रिज़ल्ट की घोषणा 9 मार्च 2023 को कर दी गई है। कैंडीडेट रिज़ल्ट देखने के लिए UCEED की ऑफ़िशियल वेबसाइट https://uceedapp.iitb.ac.in/UCEED/home.jsp पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं। कैंडीडेट्स 11 मार्च से ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाकर UCEED 2023 का स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

UCEED एग्जाम 2023 टॉपर्स की लिस्ट 

UCEED एग्जाम 2023 टॉपर्स की लिस्ट इस प्रकार है: 

  1. स्पंदन नाथ (AIR 1) : स्पंदन नाथ ने UCEED 2023 के एग्जाम में पूरे भारत में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्हें UCEED 2023 के एग्जाम में 300 में से 194.16 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। 
  2. उपासना आर (AIR 5) : उपासना आर ने UCEED 2023 के एग्जाम में लड़कियों में पहला स्थान और पूरे देश में पांचवां स्थान  प्राप्त किया है। उन्हें UCEED 2023 के एग्ज़ाम में 300 में से कुल 172.66 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। 

CEED एग्जाम 2023 टॉपर्स की लिस्ट 

CEED एग्जाम 2023 टॉपर्स की लिस्ट रैंक वाइज नीचे दी गई है-

  1. Khyati Rathor
  2. Simon George Cherian
  3. Aritra Guha Ray
  4. Evana Sajan Pallivathukkal
  5. K Shrikaran
  6. Ishan Aditya 
  7. Mondal Devanjee
  8. Aravind M
  9. Riya Surendrarathan
  10. Arnav Pravin Gaikwad

UCEED एग्जाम 2022 के टॉपर्स के नाम

UCEED एग्जाम 2022 के टॉपर्स के नाम उनके AIR के हिसाब से नीचे दिए गए हैं-

टॉपर्स के नामAIR
Siddhartha Camarusy1
Yash Kothari2
Viashnavi Upadhayay3
Divyansh Rastogi4
Purvi Chauhan7

भारत में डिजाइनिंग का कोर्स कराने वाले टॉप 5 कॉलेज 

UCEED topper जानने के बाद अब जानिए कि भारत में डिजाइनिंग का कोर्स कराने वाले टॉप 5 कॉलेज कौनसे हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • सृष्टी मणिपाल – आर्ट डिजाइन एंड टेक इंस्टीट्यूट, बैंगलोर  
  • यूपीईएस,देहरादून 
  • आर्क कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस, जयपुर 
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन 
  • एलपीयू फगवाड़ा (पंजाब) 

FAQs 

UCEED की रैंक लिस्ट को बनाते समय कौनसे फैक्टर प्रभावित करते हैं? 

UCEED रैंक लिस्ट को बनाते समय निम्नलिखित फैक्टर प्रभावित करते हैं : 
1. कैंडीडेट के द्वारा हर सेक्शन में स्कोर किए गए मिनिमम मार्क्स 
2. अगर किसी कैंडीडेट को UCEED की कट रैंक लिस्ट में जगह बनाने के लिए सेक्शन वाइज़ कट ऑफ का क्राइटेरिया भी पूरा करना होता है। 

UCEED 2023 का रिज़ल्ट कब आएगा? 

UCEED 2023 का रिज़ल्ट 9 मार्च 2023 को जारी किया जा चुका है। 

UCEED 2023 का एग्जाम कौन आयोजित करवाता है? 

UCEED 2023 का एग्जाम आईआईटी बॉम्बे के द्वारा आयोजित कराया गया था। 

UCEED 2023 के एग्जाम में टॉप किसने किया है? 

UCEED 2023 के ऑल इंडिया टॉपर का नाम स्पंदन नाथ है। 

उम्मीद है आपको UCEED TOPPER पर आधारित यह ब्लॉग पसंद आया होगा। यह ब्लॉग अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*