ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम कैसे करें तैयारी?

2 minute read

भारत में दिए जाने वाले अनेकों एंट्रेंस एग्ज़ाम्स में से एक ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम एक स्टेट लेवल पर दिया जाने वाला एंट्रेंस एग्जाम है। जो मुख्यतः ओडिशा सरकार द्वारा मैनेज किया जाता है। ओडिशा के मेडिकल, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट इंस्टीयूशंस में ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम्स के लिए अप्लाई कर रहे स्टूडेंट्स को यह एंट्रेंस एग्जाम देने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के बारे में विस्तार से। 

एग्जाम का नाम OJEE(ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम)
अथॉरिटी ओडिशा सरकार 
कोर्सेज B.Tech/M.Tech/BCA/MCA/B.Pharma/M.Pharma/MBA
एग्जाम लेवल स्टेट लेवल 
एग्जाम फ्रीक्वेंसी साल में एक बार 
OJEE रजिस्ट्रेशन फीस INR 1000 – INR 1500 (अंदाज़न)
ऑफिशियल वेबसाइट http://ojee.nic.in

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम क्या है ?

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम जिसे शार्ट में OJEE भी कहा जाता है एक स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्जाम है जो ओडिशा सरकार द्वारा मैनेज किया जाता है। इस एंट्रेंस एग्जाम को ओडिशा का मोस्ट प्रॉमिनेंट एग्ज़ाम माना जाता है। जिस भी छात्र को ओडिशा के प्राइवेट और गवर्नमेंट इंस्टीयूशंस में दिलचस्पी है वह इस एंट्रेंस एग्जाम के ज़रिए उस इंस्टियूट में दाखिला ले सकते हैं। ओडिशा के मेडिकल, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट इंस्टीयूशंस में ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम्स के लिए अप्लाई कर रहे स्टूडेंट्स को यह एंट्रेंस एग्जाम देने की आवश्यकता होगी। इन डिग्री प्रोग्राम्स में ग्रेजुएशन कोर्सेज जैसे B.Pharm और B.Tech और पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज जैसे M.Tech, BHM, M.Arch, MCA, MPlan और MBA शामिल हैं। 

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम डेट्स 

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम की आवश्यक डेट्स निम्नलिखित हैं :-

इवेंट एग्जाम डेट्स 
OJEE 2022 रजिस्ट्रेशन की शुरुआत मार्च 2023
OJEE 2022 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखरी तारिख मई 2023
OJEE फीस सब्मिशन की आखरी तारीख मई 2023
एडमिट कार्ड 2022 अवेलेबिलिटी जून 2023 
OJEE 2022 एग्जाम डेट जुलाई 2023
OJEE 2022 रिजल्ट डेट जुलाई 2023
OJEE 2022 कॉउंसलिंग की शुरुआत अगस्त 2023 का पहला हफ्ता 

OJEE एग्जाम पैटर्न 

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम आपको काफी ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट डिग्री कोर्सेज में एडमिशन लेने का ऑफर देता है। यह कोर्सेज आप ओडिशा में स्थित किसी भी कॉलेज से कर सकते हैं। किसी भी टेस्ट को देने से पहले उसके स्ट्रक्चर को जान लेना आपके लिए सहायक साबित हो सकता है। हमने कुछ प्रसिद्ध कोर्सेज के एग्जाम पैटर्न को नीचे दिए गए टेबल में विस्तार से समझाने का प्रयास किया है :-

BTech लेटरल एंट्री 

BTech लेटरल एंट्री प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कैंडिडेट को 120 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न दो घंटे में सॉल्व करने होंगे। सेक्शन के हिसाब से डिस्ट्रीब्यूशन नीचे टेबल में मौजूद है :-

सब्जेक्ट एरिया प्रश्न 
मैथमेटिक्स 40 
बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 40 
इंजीनियरिंग मैकेनिक्स 40 

BPharma 

कैंडिडेट्स को बैचलर ऑफ़ फार्मेसी में करियर बनाना चाहते हैं उनके ओडिशा के इस टेस्ट में 120 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) को सॉल्व करना होगा। आप चाहें तो PCM यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स सब्जेक्ट्स चुनने का ऑप्शन चुन सकते हैं या PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) का। नीचे दिए गए टेबल में सेक्शन के हिसाब से मार्क्स का डिस्ट्रीब्यूशन किया गया है :-

सब्जेक्ट्स क्वेश्चनस 
फिजिक्स 30 
केमिस्ट्री 30 
बायोलॉजी / मैथमेटिक्स 30 

लेटरल एंट्री(BSc) स्ट्रीम 

लेटरल एंट्री BSc करने के लिए कैंडिडेट को 60 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन एक घंटे में सॉल्व करने होंगे। यह प्रश्न मुख्य रूप से मैथमेटिक्स, केमिस्ट्री और फिजिक्स में से पूछे जायेंगे।  बेहतर जानकारी के लिए नीचे दिए टेबल को ध्यान से देखें :-

सब्जेक्ट क्वेश्चन 
मैथमेटिक्स 30 
फिजिक्स 15 
केमिस्ट्री 15 

MBA स्ट्रीम 

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम से MBA करने के लिए आपको 120 MCQs सोल्व करने होंगे जोकि 4 सेक्शंस में बटे होंगे। उन 4 सेक्शंस में वर्बल रीजनिंग एंड कॉम्प्रिहेंशन, एनालिटिकल एंड लॉजिकल रीज़निंग, बिज़नेस फंडामेंटल्स एंड नॉलेज शामिल हैं। हर सेक्शन में आपको 30 प्रश्न सॉल्व करने को मिलेंगे। 

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का सिलेबस 

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम ओडिशा में विभिन्न प्रोग्राम्स में करियर बनाने का एक गेटअवे है। जिसको पार कर आप ओडिशा के प्रसिद्ध इंस्टिट्यूशंस में अपनी भविष्य की पढ़ाई कर सकते हो। क्योंकि हर कोर्स में शामिल होने वाले सब्जेक्ट्स अलग हैं इस टेस्ट का सिलेबस भी आपके चुने गए प्रोग्राम के मुताबिक अलग पाया जाएगा। आपको सिलेबस का एक अंदाज़ा देने के लिए हमने नीचे दिए गए टेबल में सब्जेक्ट्स और कोर्सेज के साथ वर्णन किया है:-

ऑफर किए गए कोर्सेज सब्जेक्ट्स 
BPharma/Lateral Entry BPharmaमैथमेटिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी 
MCAकंप्यूटर फंडामेंटल्स एंड मैथमेटिक्स 
Lateral Entry BTech (Diploma Students)इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग बेसिक्स, एंड इंजीनियरिंग मैकेनिक्स 
Lateral Entry BTech (BSc Students)मैथमेटिक्स, फिजिक्स एंड केमिस्ट्री 
MArchवर्बल, एनालिटिकल एंड लॉजिकल रीज़निंग, आर्किटेक्चर सब्जेक्ट्स 
MTechइंजीनियरिंग मैथमेटिक्स, वर्बल एंड लॉजिकल रीज़निंग, केमिकल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, वाटर रिसोर्सेस इंजीनियरिंग आदि। 

नोट :- हर कोर्स के मुताबिक़ हमने उसके अंदर आने वाले सब्जेक्ट्स का उल्लेख किया है। बेहतर जानकारी के लिए आप OJEE की ऑफिशियल वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए योग्यता 

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए सबसे आवश्यक योग्यताओं की सूचि को नीचे टेबल में कोर्स अनुसार समझाया गया है। आइए देखते हैं :-

कोर्स योग्यताएं 
B.Pharma छात्र को बारहवीं (बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री) कम से कम 45 % मार्क्स से पास किया होना अनिवार्य है। 
BTech (4 साल)छात्र को बारहवीं (मैथ्स, फिजिक्स) कम से कम 45 % मार्क्स से पास किया होना अनिवार्य है। इसके साथ एक और सब्जेक्ट जिसकी आवश्यकता होगी वो दी गई लिस्ट में से एक हो सकता है :–केमिस्ट्री -बायोलॉजी -इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी -इंजीनियरिंग ग्राफ़िक्स -एग्रीकल्चर -बिज़नेस स्टडीज़ -कंप्यूटर साइंस -इन्फार्मेटिक्स प्रक्टिसेस -वोकेशनल सब्जेक्ट्स(टेक्निकल)
या फिर 
-कैंडिड्टे के पास इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसमें भी कम से कम 45 %मार्क्स का होना आवश्यक होगा। 
B.ARCH ऍप्लिकैंट्स की बारहवीं कम से कम 50 %(MPC) मार्क्स से होना अनिवार्य है। 
या फिर 
कैंडिडेट के पास डिप्लोमा कम से कम 50% मार्क्स के साथ होना आवश्यक है जिसमें मैथ्स कम्पल्सरी सब्जेक्ट होना चाहिए।
MBA कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से तीन साल की बैचलर डिग्री होना आवश्यक है। जिसमें जनरल केटेगरी वाले छात्र के पास कम से कम 50 % और रिज़र्व्ड केटेगरी के छात्र के पास कम से कम 45 % मार्क्स होना आवश्यक है। 

नोट :- किसी भी डिग्री के लिए और इस टेस्ट के योग्य होने के लिए कैंडिडेट को ओडिशा का मूल निवासी होना आवश्यक है। इसके अलावा आप इस टेस्ट में बैठने के योग्य नहीं माने जाएंगे। 

कैसे भरें फॉर्म ?

एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को नीचे स्टेप्स में बताया गया है :-

  • ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करें। 
  • न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • अपनी परेफरेंस अनुसार कोर्स चुने और उसके मुताबिक़ फॉर्म की केटेगरी सेलेक्ट करें।
  • अपनी परसनल डिटेल्स भरें जैसे माता पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, कांटेक्ट डिटेल्स आदि। 
  • डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें और सबमिट करें। 
  • सिग्नेचर की कॉपी, फोटोग्राफ और उलटे हाथ के अंगूठे के निशान को स्कैन करें और सबमिट करें। 
  • एप्लीकेशन फीस भर कर एप्लीकेशन के प्रोसेस को पूरा करें। 
  • एप्लीकेशन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी रखें, भविष्य में किसी रेफ़्रेन्स के लिए। 

क्या रहेगी फीस ?

आपकी एप्लीकेशन फीस का प्राइस आपके चुने गए कोर्स पर निर्भर करता है। यहाँ 6 कैटेगरी मौजूद है :-

केटेगरीस कोर्स 
OJEE एप्लीकेशन फॉर्म A B. Pharmacy Integrated MBA
OJEE एप्लीकेशन फॉर्म B LE B Tech, LE BPharma, LE BSc
OJEE एप्लीकेशन फॉर्म C MBA, MCA, LE MCA
OJEE एप्लीकेशन फॉर्म D MTech, M.Arch, MPharm, MPlan
OJEE एप्लीकेशन फॉर्म E MBA and Integrated MBAMBA and Lateral Entry MCAMBA & M.Tech/M.Pharm/M.Plan/M.Arch
OJEE एप्लीकेशन फॉर्म F B.Tech स्पेशल एंट्रेंस एग्जाम 

एप्लीकेशन फीस 

फॉर्म केटेगरी एप्लीकेशन फीस (INR)
एप्लीकेशन फॉर्म A, B, C, D, F ₹1000
एप्लीकेशन फॉर्म E ₹1500

नोट :- एप्लिकेंट अपनी फीस डेबिट/क्रेडिट कार्ड और इटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भी भर सकते हैं। 

दस्तावेज़ 

दस्तावेज़ों की जांच पड़ताल आपके कॉउंसलिंग प्रोसेस के दौरान की जाती है। आवश्यक दस्तावेज़ों की लिस्ट निम्नलिखित है :-

OJEE 2023 एडमिट कार्ड OJEE 2023 स्कोरकार्ड 
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ क्वालीफाईंग एग्जाम की मार्कशीट 
10वीं और 12वीं क्लास की मार्कशीट केटेगरी और मेडिकल सर्टिफिकेट 

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए बेस्ट बुक्स 

अपने एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के दौरान एप्लिकेंट इन किताबों से मदद ले सकते हैं :-

सेक्शन/सब्जेक्ट्स बुक का नाम 
वर्बल रीजनिंग एंड कॉम्प्रिहेंशन The Pearson Guide to Verbal Ability and Logical Reasoning by Nishit K. Sinha
एनालिटिकल एंड लॉजिकल रीजनिंग सेक्शन A Modern Approach to Logical Reasoning by R.S. Aggarwal
जनरल अवेयरनेस एंड बिज़नेस फंडामेंटल्स सेक्शन General Knowledge by Arihant Publication
मैथमेटिक्स Math XI & XII by R. S. Aggarwal
केमिस्ट्री Arihant Organic Chemistry
फिजिक्स HC Verma for Physics

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2022 रिज़ल्ट 

जुलाई में ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रिज़ल्ट रिलीज़ किया जाता है। कैंडिडेट्स अपना रिज़ल्ट दी गई इंस्ट्रक्शंस के साथ डाउनलोड कर सकता है :-

  • OJEE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • OJEE रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म की डेट का इस्तमाल कर लॉग इन करें। आपका स्कोरकार्ड आपके सामने होगा। 
  • OJEE रिजल्ट डाउनलोड करें और एक प्रिंट कॉपी भी निकाल लें। 

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2023 कट ऑफ 

जैसे ही ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2023 के रिजल्ट डिक्लेयर किये जाते है कट ऑफ को पब्लिक कर दिया जाता है। OJEE के लिए अप्लाई कर रहे स्टूडेंट्स को अपने कोर्स अनुसार मिनिमम कट ऑफ को पूर्ण करना होगा।  कैंडिडेट्स जिन्हे ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम की कट ऑफ का अंदाज़ा लगाना हो वह OJEE 2023 की एक्सपेक्टेड कट ऑफ देख सकते हैं । इस कट ऑफ को नंबर ऑफ़ एप्लीकेंट्स, नंबर ऑफ़ अवेलेबल सीट्स और एग्जाम की डिफिकल्टी के आधार पर मेजर किया जाता है। 

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड 

जून में ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड रिलीज़ किया जाता है। ज़रूरी जानकारी जैसे कैंडिडेट का नाम, कोर्स, एग्जाम की डेट, लोकेशन और टाइमिंग उसमें शामिल होगा। कैंडिडेट अपनी जमा की गई जानकारी को ध्यान पूर्वक परखें और जांच लें। 

  • OJEE 2023 एडमिट कार्ड – डाउनलोड करने की इंस्ट्रक्शंस 
  • ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें। 
  • OJEE 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें। 
  • अपनी जमा की गई जानकारी को वेरीफाई कर लें। 
  • प्रिंट आउट निकाल लें।  

कैसे करें तैयारी? 

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए दी गई टिप्स को फॉलो करें। 

  • पिछले साल के सैंपल पेपर और क्वेस्शन पेपर पर प्रैक्टिस करना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इससे आपको एग्जाम के पैटर्न के साथ अपनी कमज़ोरियों के बारे में भी पता चलेगा। जिससे आप उनपर ज़्यादा ध्यान दे पाएंगे। 
  • किसी भी टॉपिक पर गहराई से अध्ययन करने के बाद उसे रेगुलर रिविज़न में रखें। इससे आप इम्पोर्टेन्ट पॉइंट्स को फिंगरटिप्स पर याद रख पाएंगे। 
  • अपनी तैयारी शुरू करने से पहले एग्जाम के सिलेबस और टॉपिक्स को एनालाइज़ कर लें। 
  • पढ़ने के साथ साथ छोटे छोटे ब्रेक्स लेना न भूलें। लगातार पढ़ना स्ट्रेस बढ़ा सकता है। 
  • ज़रूरी टॉपिक्स और पॉइंट्स के नोट्स बनाएं। नोट्स आपके सभी टॉपिक्स का छोटा वर्जन होना चाहिए ताकि आप आखरी के समय में जल्दी रिवाइज़ कर पाएं। 

FAQs 

क्या इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होती है ?

जी हाँ, आपके हर गलत जवाब पर एक मार्क कटता है।

जो एप्लिकेंट अपने ग्रेजुएशन के आखरी साल में है क्या वो OJEE एग्जाम का हिस्सा हो सकता है ?

जी हाँ, अगर आप अपनी ग्रेजुएशन के अंतिम चरण यानि आखरी साल में है तो आप OJEE के लिए योग्य हैं और अप्लाई कर सकते हैं। 

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम में आने वाले प्रश्न किस टाइप के होंगे ?

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम इंग्लिश भाषा में उपलब्ध होता है जिसमें आपके प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप यानी                 मल्टीपल चॉइस क्वेस्शन (MCQ) होंगे। 

हम आशा करते हैं कि बीए ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम क्या है आपको समझ आ गया होगा। ऐसे ही अन्य परीक्षाओं की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu को फॉलो करना न भूलें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*