UCEED 2023 Admit Card Download करने के बाद ये डिटेल्स जरूर करें चेक!

1 minute read
UCEED 2023 Admit Card Download check list

Undergraduate Common Entrance Examination for Design (UCEED) के एडमिट कार्ड की डाउनलोडिंग 13 जनवरी 2023 मतलब आज से शुरू हो चुकी है। UCEED Admit Card 13 जनवरी, 2023 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। आप ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। UCEED 2023 exam 22 जनवरी 2023 को होने वाला है।

UCEED Admit Card 2023 Official Link for Download

UCEED Admit Card में कैंडिडेट को नाम, UCEED रजिस्ट्रेशन आईडी, UCEED 2023 के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि, केटेगरी, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, एग्जाम प्रोग्राम, एग्जाम सेंटर डिटेल्स और उम्मीदवारों के लिए निर्देश देखने को मिलेंगे।

ऊपर दी गई सभी जानकारियां जो आपको देखने को मिलेंगी सावधानीपूर्वक सभी को चैक कर लें। UCEED Admit Card में किसी भी प्रकार की गलती होने पर आपको UCEED 2023 exam centre पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

UCEED Admit Card 2023 में गलती होने पर क्या करें? 

एडमिट कार्ड में उपलब्ध सभी जानकरियों को ठीक से जांच लें और किसी भी गलतियों के मामले में आप [email protected] के माध्यम से जनवरी 17, 2023, शाम 05:00 बजे से पहले IIT बॉम्बे में UCEED कार्यालय से संपर्क करें। एडमिट कार्ड में गलतियों के सुधार की अंतिम तिथि जनवरी 17, 2023, शाम 05:00 बजे तक है, इसलिए आज जैसे ही एडमिट कार्ड आप डाउनलोड कर लेते हैं उसके बाद तुरंत दी तारीख से पहले मेल करें। यदि आप जनवरी 17, 2023, शाम 05:00 बजे के बाद ऐसा करते हैं तो एडमिट कार्ड में चैंजेस नहीं किए जाएंगे।

जरूर पढ़ें : UCEED Admit Card 2023 Downloading Starts – ऑफिशियल वेबसाइट पर पाएं डाउनलोड लिंक

यदि UCEED Admit Card 2023 नहीं हो रहा है डाउनलोड तो क्या करें? 

यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं है, तो उम्मीदवार को तुरंत ईमेल या फोन के माध्यम से IIT बॉम्बे में UCEED कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।

UCEED 2023 Admit Card के साथ क्या ले जाना है जरूरी? 

उम्मीदवार परीक्षा के दिन तक आधिकारिक वेबसाइट से UCEED 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वेरिफिकेशन पर्पस के लिए एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र ले जाना चाहिए।

UCEED Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी आपके पास होना बहुत ही जरुरी है क्योंकि उसके बिना आपको UCEED 2023 परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी इसलिए नीचे दी गई स्टेप्स से जानिए की UCEED Admit Card कैसे आप डाउनलोड कर सकते हैं-

  • चरण 1: UCEED की ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2 : ‘UCEED Admit Card’ टैब पर क्लिक करें।
  • चरण 3 : रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • चरण 4 : UCEED एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें।
  • चरण 5 : UCEED प्रवेश परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंट लें।

UCEED 2023 Registration

UCEED ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023 30 सितंबर, 2022 से शुरू हुआ था। UCEED ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 9 नवंबर, 2022 थी और देर से रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 16 नवंबर, 2022, (रात 11:55 बजे) तक थी देर से रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि पर ₹500/USD 50 की लेट फीस लगी था। 16 नवंबर 2022 को रात्रि 11:55 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो गया था।

UCEED 2023 Exam Date

UCEED 2023 Exam Date 22 जनवरी 2023 है। यह परीक्षा 9.00 AM – 12.00 PM तक होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रविवार, 22 जनवरी, 2023 को सुबह 7:00 बजे एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट और एक वैलिड, ओरिजिनल फोटो पहचान के प्रूफ के साथ रिपोर्ट करना होगा। जैसा कि आपको एडमिट कार्ड पर लिखे इंस्ट्रक्शन में पढ़ने को मिलेगा कि परीक्षा में शामिल होने से पहले बायोमेट्रिक जानकारी (अंगूठे का निशान और तस्वीर) को रिकॉर्ड करना आवश्यक है।

UCEED 2023 Official Website

UCEED की ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in है जहां से आप एडमिट कार्ड, प्रीवियस ईयर पेपर, अन्य जरुरी जानकारियां पा सकते हैं।

UCEED 2023 Brochure

UCEED 2023 Brochure के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ और ‘Downloads’ के टैब पर क्लिक करें। उसके बाद आपको वहां UCEED 2023 Information Brochure ऐसा लिखा दिखेगा उस पर क्लिक करें। आपके सामने UCEED 2023 Brochure दिखाई देगा।

Direct UCEED 2023 Brochure Official PDF Download

UCEED 2023 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*