CSBC Bihar Police Constables Admit Card : बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगी लिखित परीक्षा 

1 minute read
CSBC Bihar Police Constables Admit Card 2023
CSBC Bihar Police Constables Admit Card 2023

CSBC Bihar Police Constables Admit Card: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स (CSBC) ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 में होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आज 12 सितंबर को सुबह 12 बजे से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। कैंडिडेट्स csbc की आधिकारिक वेबसाइट bih.nic.in या csbc bih nic in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें कि, केंद्रीय चयन पर्षद (पुलिस कांस्टेबल) द्वारा सिपाही के 21,391 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है। पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 की लिखित परीक्षा 1, 7 और 15 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी।

ध्यान देने की बात यह है कि, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि, स्टूडेंट्स की सभी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो और हस्ताक्षर और नाम सही से प्रिंट किया हुआ हो। यदि प्रवेश पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि है, तो उन्हें तुरंत बोर्ड से संपर्क करना चाहिए। एडमिट कार्ड में परीक्षा के दिन परीक्षा की तारीख और शिफ्ट समय और परीक्षा केंद्र के विवरण के निर्देश भी होंगे। 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपने प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो, पहचान पत्र जैसे मतदाता कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड को परीक्षा हॉल में ले जाना अनिवार्य है।  

Direct link to download Bihar Police admit card 2023

Bihar Police Constable Admit Card 2023: कैसे डाउनलोड करें

  1. सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं। 
  2. नोटिफिकेशन लिंक ‘Click on this Link to download e-Admit Cards’  करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें’।
  3. अब उम्मीदवार नई विंडो पर रीडायरेक्ट हो। 
  4. आपको अपना पंजीकरण आईडी/मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, कैप्चा दर्ज करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  6. बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें और इसे आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 

आशा है आपको Bihar Police Constable Admit Card 2023 के विषय में सभी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य लेटेस्ट एग्जाम अपडेटस के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*