Essay on Umbrella : स्टूडेंट्स ऐसे लिखें छाता पर निबंध

1 minute read
Essay on Umbrella in Hindi

छाता हर किसी के लिए बेहद उपयोगी है। यह धातु या लकड़ी की एक छड़ी और कपड़े के टुकड़े से बना होता है। यह हमें सूरज की किरणों से बचाता है। यह हमें बारिश में भीगने से बचाता है। छाता गर्मियों और सर्दियों के मौसम में इस्तेमाल किया जाता है। यह कई रंगों में आता है। छाता की उपयोगिता या छाता के बारे में छात्रों को स्कूल या बोर्ड परीक्षाओं में निबंध लिखने के लिए टाॅपिक दिया जाता है इसलिए यहां हम Essay on Umbrella in Hindi लिखना सीखेंगे।

छाता पर निबंध 100 शब्दों में

100 शब्दों में Essay on Umbrella in Hindi इस प्रकार हैः

छाता स्टील से बना एक फ्रेम होता है और इसे एक हेडंल के साथ एक छड़ी पर लगाया जाता है। इसे सूती या रेशम के कपड़े का होता है जो किसी व्यक्ति को तेज धूप से और बारिश के पानी से बचाने के काम आता है। ऐसा कहा जाता है कि छाते की शुरुआत चीन से हुई थी। छाते का इस्तेमाल करने वाले पहले लोग मिस्र और यूनानी थे। वे खुद को सूरज की किरणों और गर्मी से बचाने के लिए छाते का इस्तेमाल करते थे। भारतीय, चीनी, वियतनामी और बर्मी लोग अपने राजाओं के सम्मान के संकेत के रूप में छाते का इस्तेमाल करते थे।

छाता पर निबंध 200 शब्दों में

200 शब्दों में Essay on Umbrella in Hindi इस प्रकार हैः

हम सभी ने छातों को अच्छे तरीके से देखा और उपयोग भी किया है। इंसान छाते का उपयोग  धूप और बारिश से बचने के लिए करता है। छाता आमतौर पर गुंबद के आकार का होता है। बीच में एक लंबी छड़ी होती है और इसे हैंडल कहते हैं। आज छतरी का हैंडल कई आकार और साइज़ में आता है। छतरी का गुंबद या ऊपरी हिस्सा कपड़े, प्लास्टिक, कागज़ और यहां तक कि चमड़े से भी बना होता है। 

लोग छाते का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि वह बहुत सुविधाजनक होता है। छाता की शुरुआत चीन से हुई थी। 17वीं और 18वीं सदी में ही आम लोगों ने छाते का इस्तेमाल करना शुरू किया था। पहले के लोग छाते का उपयोग सम्मान के सकेंत के रूप करते थे। बच्चों को बारिश में छाता लेकर जाना बहुत पसंद होता है। इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। छाता दिवस 10 फरवरी को मनाया जाता है। यह ज्यादातर काले रंग का होता है। 

अध्ययनों से पता चला है कि ज़्यादातर लोग इसका इस्तेमाल सुरक्षा उपकरण के रूप में करते हैं, जबकि कुछ लोग इसका इस्तेमाल फैशन एक्सेसरी के रूप में करते हैं। स्टाइलिश छाते का इस्तेमाल किसी भी समय किया जा सकता है, यह उपयोगकर्ता की पसंद पर निर्भर करता है। 

छाता पर निबंध 500 शब्दों में

500 शब्दों में Essay on Umbrella in Hindi इस प्रकार हैः

प्रस्तावना

छाता एक छोटा सा उपकरण है जिसका उपयोग हम स्वयं को बारिश और धूप से बचाने के लिए करते हैं। 17वीं और18वीं सदी में ही आम लोगों ने छाते का इस्तेमाल करना शुरू किया था और इस समय यह लोगों के लिए बहुत ही सुविधाजनक बन चुका है। बारिश के मौसम में वर्षा से बचने के लिए करते हैं। बच्चों को छाता लेकर बारिश में घूमना बहुत पसंद होता है और छाता सबसे पहले चीन में बनाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में एक साल में लगभग 10 लाख छाते बेचे जाते हैं। 

कितने साल पुराना है छाता का इतिहास? 

छाता का इतिहास करीब 4,000 साल पुराना है। छाता जिसे लोग छतरी के नाम से भी जानते हैं और छतरी का निर्माण 4,000 साल पहले राजघरानों को सूरज की किरणों से बचाने के लिए किया गया था। माना जाता है कि सबसे पहले छाते चीन से आए थे। शुरुआत में छाते बांस की छड़ियों से बने होते थे और ये धूप और बारिश से सुरक्षा प्रदान करते थे। लंदन में पहली छतरी की दुकान जेम्स स्मिथ एंड संस ने खोली थी यूरोप में अपने शुरुआती दिनों में छाते को केवल महिलाओं के लिए उपयुक्त एक सहायक उपकरण माना जाता था।

आम लोगों तक कैसे पहुंचा छाता?

अब हम बात करेगें कि आम लोगों तक छाता कैसे पहुंचा तो आम लोगों तक छाता पहुंचाने का श्रेय जोनस होनवे नाम के एक अग्रेंजी व्यापारी को जाता है। जोनस हनवे साल 1750 के दौरान 12 महीने छाता साथ लेकर घूमते थे जोनस हेनवे की इस आदत को लोग देखकर इनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिय था लेकिन बाद में लोगों को छाते का महत्व धीरे धीरे पता चलने लगा और लोग इसका महत्व समझने लगे और आम लोग भी धीरे-धीरे छाते का उपयोग करने लगे। 1850 के दौरान छाता को नया लुक दोने की शुरुआत हुई। पहले पुरुषों के लिए छाते सिर्फ काले रंग क बनाए जात थे बाद में इस नियम को बदल दिया गया और कई रंगो को छाते बनाए जाने लगे। 

आप छाते का वर्णन कैसे करेंगे?

छाता हर किसी के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। लोग छाता का उपयोग गर्मी में तेज धूप से बचने के लिए करते हैं। बारिश के मौसम में बारिश से बचने के लिए करते हैं। छाता आमतौर पर गुंबद के आकार का होता है। बीच में एक लंबी छड़ी होती है और इसे हैंडल कहते हैं। आज छतरी का हैंडल कई आकार और साइज़ में आता है। लोग छाते का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि वह बहुत सुविधाजनक होता है। छाता को लोग छतरी के नाम से भी जानते है। पुराने दिनों मे छाता पद का प्रतीक था।

उपसंहार

छाता लोगों के जीवन में अपनी लोकप्रियता और महत्व के कारण शोध करने के लिए एक अच्छा साधन है। लोग विभिन्न कारणों से हर समय छाते का उपयोग करते हैं। लोगों द्वारा छाते का उपयोग करने के तरीके को देखना और समझना बहुत आसान है। 

संबंधित ब्लाॅग्स 

होली पर निबंध स्वतंत्रता दिवस पर निबंध
गणतंत्र दिवस पर 10 लाइनों में निबंधलोहड़ी पर्व पर हिंदी में पैराग्राफ
पोंगल पर निबंधदशहरा पर निबंध
नवरात्रि पर निबंधरक्षा बंधन पर निबंध

FAQs

छाते के कोई दो उपयोग बताइए?

छाता का उपयोग धूप से बचने के लिए किया जाता है और छाता का उपयोग वर्षा होने पर किया जाता है। 

छाते की शुरुआत किस देश ने की थी?

छाते की शुरुआत चीन देश ने की थी।

भारत में एक साल में कितने छाते बेचे जाते हैं? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में एक साल में लगभग 10 लाख छाते बेचे जाते हैं।

उम्मीद है कि आपको Essay on Umbrella in Hindi के संदर्भ में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। निबंध लेखन के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*