My Father Essay in Hindi : आज के दिन अपने पिता को डेडिकेट करें ये आकर्षक निबंध

1 minute read
My Father Essay in Hindi

पिता का मतलब होता है पालने वाला और पैदा करने वाला।  पिता वह इंसान होता है जो आपको अपने पैरों पर चलना सिखाता है, आपकी जीवन की हर छोटी बड़ी ख्वाहिशों को पूरा करता है और आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता दिखता है। शायद पूरी दुनिया में पिता ही वह व्यक्ति होता है जो आपसे हारकर भी खुश रहता है। पिता अपने जीवन की सारी पूंजी अपने बच्चों पर खर्च कर देता है।  यहाँ फादर्स डे के मौके पर My Father Essay Hindi इस ब्लॉग में फादर्स डे के बारे में कुछ निबंध दिए जा रहे हैं।  आप भी इस ब्लॉग essay on my father in hindi को पढ़िए और फादर्स डे मनाइए 

फादर्स डे कब है 2023?

इस वर्ष पूरे विश्व में 18 जून 2023 को फादर्स डे मनाया जाएगा। कुछ देश इस दिन को जून महीने के तीसरे रविवार को मनाते हैं जबकि बहुत से देशों में यह दिन अलग-अलग तारीखों में मनाया जाता है। पिता के प्रति अपना सम्मान और प्यार व्यक्त करने के लिए दुनिया भर में इस दिन को काफी धूमधाम मनाया जाता हैं। 

फादर्स डे क्यों मनाया जाता है?

फादर्स डे एक ऐसा दिन होता है जहाँ बच्चे अपने पिता के संघर्षों, बलिदान, मेहनत, त्याग और योगदान को सम्मानित करते हैं। इस दिन बच्चे अपने पिता को अहसास दिलाते हैं कि वो उनके लिए कितने खास हैं। पूरी दुनिया में ही फादर्स डे को बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस दिन बच्चे अपने पिता के लिए कई प्रकार के आयोजन करते हैं जिसमें वह गीत, कविताएं, ग्रीटिंग्स कार्ड्स, केक और स्पीच के माध्यम से अपने पिता को स्पेशल महसूस कराते हैं।  

फादर्स डे मनाने की शुरुआत कब हुई थी? 

ऐसा माना जाता है कि फादर्स डे की शुरुआत सबसे पहले पश्चिम वर्जीनिया के फेयरमोंट (अमेरिका) में 19 जून 1910 हुई थी। वहीं इससे जुड़ी एक और कहानी के मुताबिक सोनोरा स्मार्ट डॉड ने इसकी शुरुआत की थी। दरअसल सोनोरा नाम की लड़की की मां नहीं थीं और उनके पिता ने ही उन्हें मां-बाप दोनों का प्यार दिया था जब वह बड़ी हुई तो सोनोरो ने अपने पिता के प्यार, त्याग और बलिदान को देखकर सोचा कि एक दिन पिता पर केंद्रित उनके सम्मान के नाम पर जरूर होना चाहिए। इसके बाद 19 जून को उन्होंने पिता दिवस मनाया। 

उसके बाद वर्ष 1966 में अमेरिका के राष्ट्रपति “लिंडन जॉनसन” ने इसे फादर्स डे मनाने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। इसके बाद से ही वर्ष 1972 से अमेरिका में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाने लगा। इस दिन अमेरिका में ऑफिशियल हॉलिडे होता है। पहले फादर्स डे को सिर्फ अमेरिका के साथ साथ आसपास के कुछ प्रमुख देशों में ही मनाया जाता था। लेकिन बाद में फादर्स डे पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा। अब भारत में भी लोग इस दिन को काफी अच्छे से सेलिब्रेट करते हैं। 

Essay on My Father in Hindi सैंपल 1 (100 शब्द) 

पिता का अर्थ होता है जन्मदाता और पालन पोषण करने वाला। पिता वह दीपक होता है जो खुद जलकर आपके जीवन में रोशनी भरता है।  पिता के गुण ही बच्चों में आते हैं।  पिता अपने बच्चों का पहला हीरो होता है।  पिता को देखकर ही बच्चे सीखते हैं।  जब आदमी घर से बाहर कमाने के लिए निकलता है तो उसे बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन वह अपने बच्चों एक लिए हँसते हँसते सब सहन कर लेता है।  पिता का ह्रदय नारियल की तरह होता है जो बाहर से सख्त होता है लेकिन अंदर से उतना ही कोमल होता है।  पिता की मार में भी बच्चों की भलाई छिपी होती है। बच्चा जब घर से बाहर जाता है तो माँ यह सोचकर परेशान रहती है कि मेरा बच्चा आज पूरे दिन भर क्या खाएगा? लेकिन पिता यह सोचता है कि उसका बच्चा सारी ज़िंदगी क्या खाएगा? वास्तव में पिता का त्याग अतुल्य है और उन लिए जितना कहा जाए कम ही है।  

My Father Essay Hindi सैंपल 2 (200 शब्द) 

पिता वह व्यक्ति होता है जो अपने जीवन की पाई पाई अपने बच्चों पर हँसते हँसते खर्च कर देता है।  पिता का साया होना बहुत ही बड़े सौभाग्य की बात होती है।  पिता हमेशा अपने परिवार की खुशी के बारे में ही सोचता है।  पिता के होने पर बड़े से बड़ा संकट भी छोटा लगता है।  एक पिता अपने बच्चे को अच्छा भविष्य देने के लिए उसे अपनी हैसियत से ज्यादा बड़े स्कूल में पढ़ाता है। खुद साधारण कपड़े पहनकर अपने बच्चों के लिए महंगे कपड़े खरीदकर देता है।  अपने परिवार की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अपने खर्चों में कमी कर लेता है।  वास्तव में हमारे समाज में पिता के बलिदानों को बहुत नज़रअंदाज़ किया जाता है।  पिता वह मूक बलिदानी होता है बिना किसी उम्मीद और आशा के अपना पूरा जीवन अपने परिवार की खुशियों के लिए न्यौछावर क्रर देता है। पिता के बलिदानों को शब्दों में समेट पाना एक असंभव कार्य है। पिता सदैव अपने बच्चे में आत्मविश्वास भरने की कोशिश करता है।  वह बच्चे के असफल होने पर भी उसे शाबाशी देता है।  जब सारी दुनिया आपको बेकार समझती है तब वह पिता ही होता ही जो अपने बच्चे पर भरोसा दिखाकर उसे आगे बढ़ने की हिम्मत देता है। 

My Father Essay Hindi सैंपल 3 (350 शब्द)

पिता हमारे जीवन के महत्वपूर्ण हिस्से होते हैं। उनके संघर्ष, निर्धारितता और प्यार ने हमें जीवन में सफलता की ओर आगे बढ़ाया है। वे हमें न सिर्फ शिक्षा, नैतिक मूल्यों और संस्कृति की महत्ता समझाते हैं, बल्कि हमें अपने सपनों की पूर्ति के लिए प्रेरित भी करते हैं।

एक पिता हमेशा हमारे साथ खुशियों और दुःखों में होते हैं। वे हमारे संघर्षों के साथ ही अपने सपनों और मार्गदर्शन के लिए भी हमारे पास होते हैं। उनका प्रेम संवेदनशीलता और स्नेह हमें सुरक्षा का एहसास कराते हैं। कई बार किसी बात को लेकर पिता पुत्र के बीच विवाद भी हो जाता है लेकिन उस समय बचपने में पुत्र पिता की भावनाओं को नहीं समझ पाता है लेकिन जब एक लड़का खुद पिता बनता है तब उसे एक बाप की भावनाओं के बारे में सही तरह से पता चल पाता है। किसी ने खूब कहा है कि एक बाप को बस आप  बाप बनने के बाद ही समझ सकते हैं।  

फादर्स डे हमें इस बात का भी आदर्श प्रदान करता है कि परिवार का महत्व कितना महत्वपूर्ण है। एक पिता का जीवन अपने परिवार को समर्पित होता है और वह उनके साथ बंधन और स्नेह का निर्माण करता है। फादर्स डे पर हमें अपने पिता के साथ एक मजबूत और स्थायी परिवार का आदर्श देखने का अवसर मिलता है।

इसलिए, फादर्स डे हमारे लिए एक महत्वपूर्ण और आदर्श उत्सव है। यह हमें अपने पिता के प्रति आभार व्यक्त करने का मौका देता है और हमें उनके साथीपन, प्यार और समर्पण का महत्व समझाता है। 

पिता अक्सर बोलकर या बच्चों को गले लगाकर अपना प्यार व्यक्त नहीं करते। लेकिन उनके उनके दिल में बच्चों के लिए प्यार का सागर उमड़ा रहता है।  पिता बच्चों को डांट लगाकर या कभी कभी उन्हें मारकर खुद उनकी नज़रों में बुरा बनकर भी उनकी भलाई ही चाहता है। पिता की डांट में भी बच्चों की भलाई ही छिपी होती है।  वह बच्चों के सामने बुरा बनकर भी नायक वाला कार्य कर रहा होता है।  लाख तकलीफें होने पर भी मुस्कुराते हुए अपने बच्चों की जरूरतों को पूरा करता है।  पिता एक इतने बड़े त्याग को केवल कुछ शब्दों में व्यक्त कर पाना बहुत ही मुश्किल है। अंत में यही कहा जा सकता है कि धरती पर पिता भगवान का ही दूसरा रूप होता है।  

फादर्स डे के बारे में महत्वपूर्ण बातें

यहाँ फादर्स डे के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताई जा रही हैं : 

  • फादर्स डे 18 जून को मनाया जाता है।  
  • यह दिन पिता के सम्मान में समर्पित होता है।  
  •  फादर्स डे की शुरुआत सबसे पहले पश्चिम वर्जीनिया के फेयरमोंट (अमेरिका) में 19 जून 1910 हुई थी।  
  • कुछ देशों में फादर्स डे 18 जून को मनाया जाता है और कुछ देश इसे 19 जून को भी मानते हैं।  
  • एक मान्यता के अनुसार सोनोरा स्मार्ट डॉड ने पिता के सम्मान में फादर्स डे मनाने की  शुरुआत की थी।  

फादर्स डे मनाने के लिए बेस्ट टिप्स 

फादर्स डे मनाने के लिए बेस्ट टिप्स इस प्रकार हैं : 

  1. पिता के साथ किसी अच्छे स्थान पर घूमने जाए। 
  2. आप फादर्स डे पर सरप्राइज पार्टी रख सकते हैं। 
  3. अपने पिता को गिफ्ट दे सकते हैं। 
  4. अपने पिता के लिए स्पेशल ब्रेकफास्ट बनाएं। 
  5. अपने पिता को अपनी लिखी कोई कविता, गीत या स्पीच सुना सकते हैं।
  6. अपने हाथों से अपने पिता को ग्रीटिंग कार्ड बनाकर दे सकते हैं।  
  7. अपने हाथों से अपने पिता को टोपा या स्वेटर बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं।  
  8. अपने हाथों से पिता को खाना बनाकर खिला सकते हैं।  
  9. कोई अच्छी पुस्तक पिता को उपहार में दे सकते हैं।  
  10. पिता के साथ कोई खेल खेलकर उनके साथ दिन बिता सकते हैं।  
  11. ऑफिस या कॉलेज से छुट्टी लेकर पूरा दिन उनके साथ बातें करते हुए बिता सकते हैं।  
  12. उनके साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते हैं।    

FAQs 

फादर्स डे 2023 में कब है? 

फादर्स डे 2023 में 18 जून 2023 को मनाया जाएगा।  

फादर्स डे की शुरुआत कब हुई थी? 

फादर्स डे की शुरुआत सन 1910 में हुई थी।  

फादर्स डे क्यों मनाया जाता है? 

फादर्स डे पिता के त्याग और बलिदान के आदर में पिता को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।  

आशा हैंं कि आपको my father essay hindi या Essay on My Father in Hindi पर आधारित यह ब्लॉग पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*