Engineering Entrance Exams: जानिए इन महत्वपूर्ण परीक्षाओं की लिस्ट

1 minute read
1.0K views
Engineering Entrance Exams

बीटेक कोर्सेज जैसे मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग से लेकर आधुनिक इंजीनियरिंग कोर्स जैसे सिस्टम इंजीनियरिंग, इनवायरमेंटल इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई देश के जाने माने संस्थानों से करने के लिए राष्ट्रीय और विश्वविद्यालय स्तरीय कुछ खास Engineering Entrance Exams (इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा) को उत्तीर्ण करना आवश्यक है। ढेरों प्रसिद्ध परीक्षाओं के द्वारा आप कई तरह के इंजीनियरिंग कोर्स में दाख़िला ले सकते हैं जैसे बीटेक, एमटेक या बीई। आपके कोर्स और यूनिवर्सिटी के चुनाव के अनुसार एंट्री लेवल की परीक्षा में अंतर आ सकता है। इस ब्लॉग में Engineering Entrance Exams (इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा) के बारे में विस्तार से बताया गया है।

Engineering Entrance Exams एग्जाम कैलेंडर 2022-2023

अकादमिक वर्ष 2022-2023 शुरू होने वाला है और इस सत्र के लिए होने वाली कुछ प्रसिद्ध Engineering Entrance Exams की तारीख और एप्लीकेशन की अंतिम तिथि नीचे ही हुई है-

परीक्षा एप्लीकेशन पीरियड परीक्षा की तारीख
जेईई मेन्स 2022 1 जून-12 जुलाई 2022 25-30 जुलाई 2022
जेईई एडवांस 2023 मई-जून 2023 जुलाई 2023 के तीसरे सप्ताह में
एईईई 2023 मई-जून 2023 -फेज 1: जून 2023
-फेज 2: जुलाई 2023
आईपीयू सीईटी 2023 अप्रैल-मई 2023 जून 2023
एलपीयू एनईएसटी 2023 अप्रैल 2023 मई 2023
आईआईटी जेएएम 2023 दिसंबर 2022
-जनवरी 2023
फ़रवरी 2023
पीईएसएसएटी 2023 नवंबर 2022
-जून 2023
जून-जुलाई 2023
यूपीईएसईएटी 2023 जनवरी-फ़रवरी 2023 मई 2023
एसआरएमजेईईई 2023 नवंबर 2022
-अप्रैल 2023
अप्रैल 2023
जीआईटीएएम जीएटी 2023 मार्च-अप्रैल 2023 अप्रैल 2023
वीआईटीईईई 2023 दिसंबर 2022
-जून 2023
जून-जुलाई 2023
केआईआईटीईई 2023 दिसंबर 2022
-जनवरी 2023
फ़रवरी 2023
डब्लूबीजेईई 2023 दिसंबर 2022
-जनवरी 2023
अप्रैल 2023
एएमई सीईटी 2023 नवंबर 2022
-मार्च 2023
मई 2023
जेईएसटी 2023 जनवरी-फ़रवरी 2023 अप्रैल 2023
बीआईटीएसएटी 2023 मार्च-जून 2023 जुलाई 2023
सीओएमईडीके 2023 जनवरी-फ़रवरी 2023 मई 2023
सीयूएसएटी सीएटी 2023 फ़रवरी-मार्च 2023 -UG: मई 2023
-PG: जून 2023
एसए टी इंडिया 2021 मार्च-मई 2021 जुलाई 2021
आईआईआईटीएचयूजीईई 2023 मार्च-जून 2023 जुलाई 2023
जेकेसीईटी 2023 फ़रवरी-मार्च 2023 अप्रैल 2023

JEE Mains

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनडीए) द्वारा संचालित की जाने वाली ये परीक्षा भारत की सबसे प्रसिद्ध Engineering Entrance Exams में से एक है। देश के लीडिंग इंजीनियरिंग संस्थानों तक पहुंचाने वाली ये परीक्षा साल में दो बार होती है, जनवरी और अप्रैल माह में। बी टेक और बी आर्क (बैचलर ऑफ आर्कीटेक्चर) के उम्मीदवारों के लिए ये एक कॉमन परीक्षा है जिसके माध्यम से दोनों कोर्सेज में दाख़िला लिया जा सकता है। ये कंप्यूटर द्वारा ली जाने वाली परीक्षा है जिसमें बहुविकल्पी सवाल (MCQs) होते हैं जिन्हें परीक्षार्थियों को तीन घंटों के भीतर हल करना होता है। इस परीक्षा में अच्छे अंक पाने के बाद आप आईआईटी और एन आईटी जैसे बड़े संस्थानों का हिस्सा बन सकते हैं।

JEE Advanced 

अगर आप भारत के सबसे प्रसिद्ध संस्थान जैसे आईआईटी से क्वालिटी एजुकेशन लेना चाहते हैं, तो जेईई एडवांस आपको यहां तक पहुंचाने का अंतिम चरण है। भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली ये परीक्षा सात जोनल आईआईटी द्वारा संचालित की जाती है। जेईई मेन्स और जेईई एडवांस के अंकों को मिलाकर प्राप्त अंक ही ये तय करता है कि आपको आईआईटी के अलग अलग प्रोग्राम में दाख़िला मिल सकता है या नहीं। इस परीक्षा का कोई तय प्रारूप नहीं है इसलिए अगर आप इस इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं तो पिछले वर्षों में हुई परीक्षाओं के पत्रों द्वारा तैयारी कर सकते हैं।

BITSAT

बिट्सेट विश्वविद्यालय स्तरीय Engineering Entrance Exams है जिसे उत्तीर्ण कर आप अपने मन चाहे संस्थान बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) में दाख़िला पा सकते हैं। परीक्षा का मकसद तमाम विषय जैसे फ़िज़िक्स, केमेस्ट्री, अंग्रेजी, लॉजिकल रीजनिंग में उम्मीदवारों का ज्ञान आंक ना है। इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा का कंबाइन स्कोर आपको देश के नामी और बेहतरीन इंजीनिरिंग कॉलेज का हिस्सा बना सकता है।

VITEEE

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VITEEE) की तमाम इंजीनियरिंग शाखाओं में दाख़िला लेने के लिए Engineering Entrance Exams की लंबी फ़ेहरिस्त में से आपको VITEEE में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। ये एक विश्वविद्यालय स्तरीय परीक्षा है जहां आपका आकलन फ़िज़िक्स, अंग्रेजी, केमेस्ट्री, ऐप्टीट्यूड, मैक्स या बॉयोलॉजी विषयों में आपके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। इस परीक्षा में बेहतरीन अंकों से पास होने के बाद उम्मीदवार वेल्लोर, चेन्नई, भोपाल या अमरावती कैंपस में दाख़िला ले सकते हैं। परीक्षा में उम्मीदवारों से 125 सवाल पूछे जाते हैं जिन्हें ढाई घंटों में हल करना होता है। इस परीक्षा में अंक पाना थोड़ा सरल है क्योंकि यहां गलत जवाब की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाती।

SRMJEEE

क्या आप एसआरएम विश्वविद्यालय की देश भर में स्थापित शाखाओं में से एक का हिस्सा बनना चाहते हैं? इस नामी विश्वविद्यालय में दाख़िला पाने के लिए आपको SRMJEEE को पास करना जरूरी है। हर साल ये परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा संचालित की जाती है जिसके जरिए कई इंजीनियरिंग के प्रकार के कोर्स के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए काबिल उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। इस इंजनियरिंग  एंट्रेस एग्जाम में 105 बहुविकल्पी सवाल पूछे जाते हैं जिसे हल करने का समय 150 मिनट होता है।

COMEDK UGET

सीओएमईडीके यूजीईटी कॉर्न्सोटियम ऑफ मेडिकल इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक अंडर ग्रैजुएट एंट्रेंस एग्जाम राज्य स्तरीय एंट्रेस एग्जाम है जिसे पास करके आप उन तमाम इंजीनियरिंग संस्थानों में दाख़िला पा सकेंगे जो सीओएमईडीके से संबद्ध हैं। जो उम्मीदवार कर्नाटक में इंजीनियरिंग या मेडिकल के पाठ्यक्रम में दाख़िला चाहते हैं वो ये परीक्षा दे सकते हैं। अन्य इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तरह से ये परीक्षा भी कंप्यूटर पर होती है जिसमें फ़िज़िक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स विषयों में 180 सवाल होते हैं। सवाल हल करने का समय तीन घंटा होता है।

ऊपर वर्णित एंट्रेंस परीक्षाओं के अलावा भी कुछ Engineering Entrance Exams ( इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा) हैं जिन्हें पास कर आप अच्छे संस्थान में दाख़िला पा सकते हैं।

  • AMUEEE
  • Amity JEE
  • BVP CET Engineering
  • KIITEE
  • LPU NEST
  • MHT CET
  • IPU CET
  • WIT Darbhanga Entrance Exam

भारत में 12वीं के बाद प्रवेश परीक्षाओं की लिस्ट

Engineering Entrance Exams की लिस्ट नीचे दी गई है-

  1. MRNAT(Manav Rachna)
  2. SAT
  3. CLAT
  4. ACLAT
  5. CUSAT
  6. NCHMCT JEE
  7. NIFT
  8. चार्टर्ड अकाउंटेंट
  9. कंपनी सेक्रेटरी
  10. JEE Main
  11. JEE Advanced

स्टेट इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं

Engineering Entrance Exams स्टेट के हिसाब से प्रकार हैं:

  1. GATE
  2. UPSEE
  3. BITSAT
  4. VITEEE
  5. IPU CET
  6. COMEDK
  7. KCET
  8. MHT CET
  9. KEAM
  10. TS EAMCET
  11. AP EAMCET
  12. JEECE
  13. CG PET
  14. TNEA
  15. AEEE

हमें आशा है कि आपको भारत में होने वाले Engineering Entrance Exams के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य विषयों के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert