TS EAMCET 2023 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानिए कैसे करें एप्लाई

1 minute read
80 views
TS EAMCET 2023 registration aaj se shuru janiye kaise karen apply

JNTUH यानि जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी हैदराबाद TS EAMCET 2023 तेलंगाना इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आज, 3 मार्च से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। TS EAMCET 2023 एप्लीकेशन फ़ॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

TS EAMCET  तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद (TSCHE) की ओर से स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी कोर्सेज़ में एडमिशन देने के लिए आयोजित किया जाता है।

TS EAMCET 2023 के लिए एप्लाई करने की लास्ट डेट 10 अप्रैल 2023 है। लेट फीस देकर उम्मीदवार 2 मई तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। TS EAMCET 2023 के लिए एडमिट कार्ड 30 अप्रैल 2023 को जारी किए जाएंगे।

इंजीनियरिंग कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम 7 से 9 मई 2023 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, कृषि और फार्मेसी स्ट्रीम के लिए एग्जाम 10 और 11 मई 2023 को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। 

TS EAMCET 2023 के लिए ऐसे करें एप्लाई 

TS EAMCET 2023 registration aaj se shuru janiye kaise karen apply

इन स्टेप्स को फॉलो करें और TS EAMCET 2023 के लिए एप्लाई करें :

  • स्टेप 1 – रजिस्ट्रेशन : कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ और खुद को रजिस्टर करें।
  • स्टेप 2 – ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें : अपनी पर्सनल डिटेल्स भरें और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने का प्रोसेस पूरा करें। बेहतर रहेगा की आप सभी ज़रूरी डाक्यूमेंट्स पहले से ही अपने पास रखें। डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लीकेशन प्रोसेस को पूरा करें। 
  • स्टेप 3 – एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें : एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद, कैंडिडेट्स उसे प्रिंट कर सकते हैं ताकि वह फ्यूचर रिफरेन्स में काम आए। 
  • स्टेप 4 – फीस पेमेंट और एप्लीकेशन स्टेटस चेक करें : कैंडिडेट्स अपने फीस पेमेंट का और एप्लीकेशन सबमिशन का सक्सेस/ फेलियर स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

TS EAMCET एग्जाम ओवरव्यू 

तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ( TS EAMCET) एक स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्जाम है। यह BE, BTech, BPharm, PharmD, BSc, BFSc और  BVSc कोर्सेज में एडमिशन के लिए कंडक्ट कराया जाता है। यह स्टेट लेवल एग्जाम प्री रिक्विसाइट है तेलंगाना के विभिन्न प्राइवेट कॉलेज/ यूनिवर्सिटी के कोर्सेज में एडमिशन के लिए। यह साल में एक बार कंडक्ट होता है।

कैंडिडेट्स को TS EAMCET के अंकों और रैंक के अनुसार सीट अलॉट की जाती है। यह ऑनलाइन सेंट्रलाइज़्ड कॉउंसलिंग प्रोसेस से होता है। TS EAMCET की रैंक लिस्ट में जगह बनाने के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 25 % अंक ( TS EAMCET के अधिकतम अंक के) स्कोर करने होंगे। हालाँकि, SC/ ST कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंकों की सीमा नहीं है।

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स आप यहां से पढ़ सकते हैं। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert