Education Budget 2024: केंद्रीय बजट में शिक्षा से जुड़े 10 महत्वपूर्ण अपडेट्स

1 minute read
Education Budget 2024 shiksha ke kshetra ke liye 10 bade updates

वर्ष 2024 के लिए केंद्रीय बजट जारी कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिक्षा से जुड़े बहुमूल्य अपडेट संसद में पेश कर दिए हैं। हर बारी की तरह शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए वित्त मंत्री की ओर से बड़े कदम लिए गए हैं। वर्ष 2024 के केंद्रीय बजट में शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट्स-

  • 500 से ऊपर कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप की घोषणा की। इसमें हर युवा को प्रति महीने INR 5,000 का स्टायपेंड और एक टाइम की सहायता के तौर पर INR 6,000 दिए जाएंगे।
  • वर्ष 2024 के लिए शिक्षा क्षेत्र के लिए कुल INR 1.48 लाख करोड़ दिए गए हैं।
  • देश में जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय शिक्षण संस्थानों में पढ़ना चाहते हैं वे INR 10 लाख तक लोन के लिए पात्र हैं।
  • पांच वर्ष के समय लगभग 20 लाख युवाओं को ट्रेंड करने के लिए राज्य सरकारों और कंपनियों के साथ साझेदारी में एक नई केंद्रीय फंडेड स्कीम शुरू की जाएगी।
  • इंडस्ट्री स्किल्स आवश्यकताओं से जुड़े ट्रेनिंग कंटेंट और डिजाइन के साथ कुल 1,000 ITIs को Hub and Spoke प्रबंधों के साथ अपडेट किया जाएगा।
  • बिहार और देश के अन्य राज्यों में अधिक मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे और इसी उद्देश्य के लिए एक समिति बनाई जाएगी।
  • इस बजट में एजुकेशन लोन के लिए ई-वाउचर को लाया गया है। ऐसा उच्च शिक्षा में छात्रों की ग्रॉस एजुकेशन रेश्यो को बढ़ाया जा सके जो वर्तमान में 28% है।
  • सरकार द्वारा प्रमोटेड फंड से गारंटी के साथ INR 7.5 लाख तक के लोन की सुविधा के लिए मॉडल स्किल लोन स्कीम को रिवाइज़ किया जाएगा।
  • कामकाजी महिलाओं के लिए होस्टल्स बनाए जाएंगे। हॉस्टल और क्रेच के माध्यम से वर्कफोर्स में महिलाओं की उच्च भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • आगामी 5 वर्षों के लिए 2.1 करोड़ युवाओं को रोज़गार देने के लिए INR 2 लाख करोड़ आवंटित किए गए हैं।

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*