भारतीय भाषाओं में शिक्षा प्रदान करने के पक्ष में नज़र आई महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू

1 minute read
bhartiya bhashaon mein shiksha pradan krne ke paksh mein nazar aayi mahamhim rashtrapati murmu

नई दिल्ली में 3 अप्रैल 2023 को आयोजित इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) के 36वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिरकत की। जहाँ उन्होंने भविष्य के लिए तैयार होती शिक्षा प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि IGNOU एक ऐसा संस्थान है जो विभिन्न भारतीय भाषाओं में शिक्षा प्रदान करता रहा है।

महामहिम मुर्मू ने IGNOU के शिक्षा मॉडल पर अपनी टिप्पणी के माध्यम से दीक्षांत समारोह में सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय भाषाओं में शिक्षा प्रदान करने के महत्व पर जोर डालते हुए कहा कि विज्ञान का विश्वस्तरीय ज्ञान भारतीय भाषाओं के माध्यम से भी सीखा जा सकता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने हजारों जेल कैदियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए IGNOU की सराहना करते हुए कहा, “यह शिक्षा जेल के कैदियों के पुनर्वास में सहायक होगी और जेल से रिहा होने के बाद बेहतर जीवन शुरू करने में उनकी मदद भी करेगी।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने प्रेरणादाई भाषण के माध्यम से उच्च शिक्षा में IGNOU के अहम योगदान की सरहाना भी की। जिसके तहत IGNOU ने डिस्टेंस एजुकेशन की पेशकश करके, शिक्षा को सभी के लिए सुलभ और आसान बनाया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने भाषण में आगे कहा कि ऐसे कई छात्र हैं, जिन्हें अपनी जिम्मेदारियों और परिस्थितियों के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई होती है, IGNOU उन लोगों के लिए फायदेमंद है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के दौरान दीक्षांत समारोह में हर जगह युवाओं का जोश देखने को मिला जैसे कि यह भाषण केवल उनको प्रेरित करने के लिए ही बोला गया हो। महामहिम मुर्मू ने आगे कहा कि “कई नियोजित (एम्प्लॉयड) और स्व-नियोजित (सेल्फ एम्प्लॉयड) व्यक्ति कौशल उन्नयन (स्किल अपग्रेड) के लिए भी IGNOU से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।”

इसी प्रकार की और अधिक महत्वपूर्ण न्यूज़ अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*