NEET UG Exam 2023: NTA ने NEET UG एग्जाम के एडमिट कार्ड किए जारी, कैंडिडेट्स neet.nta.nic.in से करें डायरेक्ट डाउनलोड

1 minute read
NEET UG Exam 2023 NTA ne neet ug exam ke admit card kiye jari candidates neet.nta.nic.in se karne direct download

NEET UG एग्जाम 2023 के लिए अप्लाई करने वाले लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार आखिर खत्म हुआ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG एग्जाम 2023 का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है। कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर (अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) व निहित निर्देशों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

NEET UG एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट्स हॉल टिकट में एग्जाम गाइडलाइंस के साथ-साथ अपना नाम और पर्सनल डिटेल्स, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का पता, एग्जाम की डेट और टाइमिंग, प्रश्न पत्र माध्यम आदि जैसी जानकारी देख सकते है। 

NEET UG एग्जाम देने वाले सभी कैंडिडेट्स के लिए पहले ही ‘एग्जामिनेशन सिटी इंटिमेशन स्लिप’ जारी कर दी गई है। सभी कैंडिडेट्स एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर (अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) व निहित निर्देशों का पालन करके अपना एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

यदि किसी कैंडिडेट को NEET UG 2023 ‘एग्जामिनेशन सिटी इंटिमेशन स्लिप’ या ‘एडमिट कार्ड’ डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है, तो वह NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर ईमेल कर संपर्क कर सकता है। 

NEET UG Exam 2023: NTA नोटिफिकेशन 

NTA ने NEET UG 2023 क्वेश्चन पेपर के माध्यम के संबंध में नोटिस जारी किया है। NTA ने अपनी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा कि इंग्लिश का विकल्प चुनने वाले कैंडिडेट्स को केवल इंग्लिश में टेस्ट बुकलेट प्रदान की जाएगी। वहीं ‘हिंदी’ का चयन करने वाले कैंडिडेट्स को इंग्लिश और हिंदी में एक बाइलिंगुअल टेस्ट बुकलेट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा NTA ने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं का चयन करने वाले कैंडिडेट्स को चयनित क्षेत्रीय भाषा और इंग्लिश में एक बाइलिंगुअल टेस्ट बुकलेट भी प्रदान की जाएगी।

NEET UG 2023 एग्जाम डेट और टाइमिंग 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) पूरे देशभर में 07 मई 2023 को 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर एग्जाम कंडक्ट कराने जा रही है। 

NEET एग्जाम की अवधि 200 मिनट यानि (03 घंटे 20 मिनट) होगी और एग्जाम की टाइमिंग भारतीय स्टैंडर्ड के अनुसार दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 बजे तक होगा। एग्जाम का समय सभी कैंडिडेट्स के लिए एक समान होगा। 

यह भी पढ़ें –NEET UG Examination 2023: कोचिंग के बिना मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम क्रैक करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

NEET UG 2023: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स 

NEET UG 2023 का एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड से ही डाउनलोड किया जा सकेगा। यहां NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित कुछ प्रमुख स्टेप्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • स्टेप 1 : NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2 : वेबसाइट के होम पेज पर “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3 : अब अपना NEET एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, पासवर्ड और सुरक्षा पिन फिल करें। इसके बाद आपको ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4 : सबमिट का बटन दबाते ही आपका NEET UG 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसको डाउनलोड करें और भविष्य के रिफरेंस के लिए एक प्रिंटआउट अपने पास संभाल कर रख लें।

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: जानें देश के सभी NEET UG एग्जाम सेंटर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023 में अच्छी रैंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को इन प्रमुख कॉलेज में मिल सकता है एडमिशन, जानें NEET UG से संबंधित सभी अहम जानकारियां

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*