JoSAA Counselling 2023 : तीसरे राउंड की सीट अलाॅटमेंट लिस्ट 12 जुलाई को होगी जारी

1 minute read
JEE Mains & Advanced 2023

JoSAA Counselling 2023 के तीसरे राउंड की सीट अलाॅटमेंट लिस्ट 12 जुलाई को जारी होगी। छात्र अपना सीट अलाॅटमेंट रिजल्ट JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

JoSAA Counselling 2023 के आधार पर ही कैंडिडेट्स को टाॅप इंजीनियरिंग काॅलेजों में सीट अलाॅटमेंट की जाएंगी। इस बार JoSAA Counselling 2023 के लिए 1 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 1 करोड़ से ज्यादा च्वॉइसेज फिल की हैं।

बता दें कि 18 जून को जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी किया गया था और 19 जून को JoSAA Counselling के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बता दें कि इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (JEE Mains 2023) NTA द्वारा 2 सेशन में आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें- Josaa Counseling 2023 : जेईई एडवांस्ड काउंसलिंग प्रोसेस शुरू, इस दिन होगा सीटों का आवंटन

JoSAA Counselling 2023 : सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट ऐसे चेक करें

रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • अब व्यू सीट अलॉटमेंट रिजल्ट राउंड के लिंक पर क्लिक करें। 
  • लॉगिन डिटेल सेव कर सबमिट कर दें।
  • JoSAA राउंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • सीट आंवटन रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

यह भी पढ़ें- JoSAA Counselling 2023 : दूसरे राउंड की सीट अलाॅटमेंट लिस्ट 6 जुलाई को होगी जारी

JoSAA Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

JoSAA Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज की लिस्ट इस प्रकार हैः

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • पासिंग सर्टिफिकेट
  • जेईई मेन रैंक कार्ड
  • जेईई एडवांस्ड रैंक कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र, आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र
  • सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइवर का लाइसेंस आदि।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2023 : जेईई एडवांस क्वैश्चन पेपर रिलीज, ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*