जानिए CUET 2023 के लिए सिटी सेंटर अलॉट की लिस्ट कैसे प्राप्त करें?

1 minute read
cuet centre allotment 2023

CUET 2023 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए यह खबर मायने रखती है। CUET सिटी इंटिमेशन 2023 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक लिंक की जांच कर सकते हैं। NTA CUET परीक्षा 2023 से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है, लेकिन आपको सिटी सेंटर परीक्षा केंद्र का पता लगाने में मदद करती है। आज इस एग्जाम अपडेट में आपको CUET 2023 के लिए सिटी सेंटर की इंफॉर्मेशन कैसे प्राप्त करें, इस बारे में जानकारी मिलेगी।

CUET 2023 सिटी सेंटर सूचना पर्ची एक ऐसा दस्तावेज है, जो एडमिट कार्ड जारी होने से पहले जारी किया जाता है। इस दस्तावेज में उस शहर का उल्लेख होता है जहां उनका आवंटित CUET परीक्षा का केंद्र स्थित होता है। CUET 2023 परीक्षा केंद्र आवंटन NTA द्वारा CUET 2023 एडमिट कार्ड पर घोषित किया जाएगा, जिसके जारी होने की संभावना 18 मई 2023 है। NTA के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा के ठीक तीन दिन पहले उपलब्ध होंगे।

देखा जाए तो पिछले वर्ष की तुलना में, भारत में परीक्षा शहरों की संख्या अब कम हो गई है। हालाँकि भारत के बाहर CUET परीक्षा केंद्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। CUET UG 2023 आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च को समाप्त हो गई थी। उम्मीदवारों को दो शहरों का चयन करना था, जहां वे अपने CUET UG 2023 परीक्षा केंद्र को आवेदन पत्र में आवंटित करना चाहते हैं।

जानिए कैसे करें CUET UG 2023 परीक्षा केंद्र शहर के लिए अग्रिम सूचना पर्ची को डाउनलोड

अपने परीक्षा केंद्र के बारे में जानने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले CUET की आदिकारिक वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in/ पर क्लिक करें।
  • वेबसाइट खुलते ही नीचे दिए गए विकल्प लॉग इन पर क्लिक करें।
  • फिर अपने आवेदन की आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन को दर्ज करें।
  • फिर नीचे दिए गए विकल्प “लॉग इन“ पर क्लिक करें।
  • फिर परीक्षा केंद्र शहर के आवंटन के लिए एडवांस इंफॉर्मेशन के डाउनलोड टैब पर क्लिक करें।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*