Hamida Banu Wrestler : जानिए कौन थीं भारत की पहली महिला रेसलर हमीदा बानो, जिन पर गूगल ने बनाया है डूडल

1 minute read
Hamida Banu wrestler

Hamida Banu Wrestler : Google ने 4 मई को भारतीय पहलवान हमीदा बानो की याद में एक डूडल बनाया है, हमीदा को भारत की पहली पेशेवर महिला पहलवान माना जाता है। गूगल डूडल के विवरण में बताया गया है कि, हमीदा बानो अपने समय की अग्रणी थीं और उनकी निडरता को पूरे भारत और दुनिया भर में याद किया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1954 में आज ही के दिन आयोजित कुश्ती के एक मैच में केवल 1 मिनट और 34 सेकंड में जीत दर्ज करने के बाद हमीदा बानो (Hamida Banu wrestler) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी। उन्होंने प्रसिद्ध पहलवान बाबा पहलवान को हराया। हार के बाद, बाद हारने वाले पहलवान ने संन्यास ले लिया था।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (4 May)

दिव्या नेगी ने डिजाइन किया गूगल डूडल

बेंगलुरू स्थित गेस्ट आर्टिस्ट दिव्या नेगी द्वारा यह डूडल डिजाइन किया गया है, इस डूडल में भारतीय पहलवान हमीदा बानो के चित्र को बनाया गया है, जिनके पीछे ‘Google’ लिखा हुआ है, जो स्थानीय वनस्पतियों और जीवों से घिरा हुआ है।

अलीगढ़ की अमेजन के नाम से थीं मशहूर

हमीदा बानो को ‘अलीगढ़ की अमेजन’ के नाम से भी जाना जाता है, उनका जन्म 1900 के दशक की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के पास पहलवानों के एक परिवार में हुआ था। वह कुश्ती की कला का अभ्यास करते हुए बड़ी हुईं और 1940 और 1950 के दशक के अपने करियर में 300 से अधिक प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 03 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1940 के दशक में महिलाओं की भागीदारी एथलीट में नहीं के थी, लेकिन बानू ने उस समय  पुरुषों के साथ प्रतिस्पर्धा की, सभी पुरुष पहलवानों को खुली चुनौती दी और कहा कि मुझे हराने वालों के साथ वे शादी कर लेंगी। उन्होंने देश के ही नहीं विदेश में भी नाम कमाया, उन्होंने रूसी महिला पहलवान वेरा चिस्टिलिन के खिलाफ दो मिनट से भी कम समय में जीत हासिल की।

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*