UPSC 2023 : कैसे करें UPSC प्रीलिम्सपेपर मार्क्स की केलकुलेशन,जानें विस्तार से

1 minute read
how to calculate upsc prelims marks

UPSC ने प्रीलिम्स एग्जाम 2023 का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। प्रीलिम्स एग्जाम सिविल सर्विसेज़ की नौकरी की तरफ पहला कदम माना जाता है। UPSC प्रीलिम्स एग्जाम की सबसे बड़ी विशेषता इसकी नेगेटिव मार्किंग होती है।  UPSC प्रीलिम्स के एग्जाम में 2 पेपर होते हैं। सामान्य पेपर 1 में 100 प्रश्न तो वहीँ सामान्य पेपर 2 में 80 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए होते हैं।  बहुत से स्टूडेंट नहीं जानते कि वे आपै UPSC प्रीलिम्स के मार्क्स की केलकुलेशन किस प्रकार करें।  यहाँ UPSC प्रीलिम्स के लिए केलकुलेशन की विधि बताई जा रही है।  

ऐसे करें UPSC प्रीलिम्स पेपर मार्क्स की केलकुलेशन 

यहाँ UPSC प्रीलिम्स पेपर मार्क्स की केलकुलेशन कुछ स्टेप्स दिए जा रहे हैं : 

  • सबसे UPSC प्रीलिम्स एग्जाम की पहले आंसर की खोलें। 
  • अब आंसर की  के साथ अपने उत्तरों की जांच करें।  
  •  अब नीचे नीचे बताई जा रही प्रक्रिया को  उदाहरण के तौर पर लें और उसे ध्यान से समझने का प्रयास करें : 

मान लीजिए कि  आपने 100 प्रश्नों में से 70 के सही और 30 प्रश्नों के गलत उत्तर दिए हैं। ऐसी स्थिति में पेपर के लिए अंकों की गणना कुछ इस प्रकार से की जाएगी : 

सही उत्तरों का कुल योग: 70 x 2 = 140 अंक

गलत उत्तरों का योग: 30 x 0.66 = 19.8 अंक

अब आपके पेपर 1 के लिए फाईनल स्कोर होगा: 140 – 19.8 = 120.2

क्योंकि UPSC पेपर 2 (CSAT ) क्वालिफाइंग पेपर होता है इसलिए केवल पेपर 1 के मार्क्स को ही मेरिट बेसिस के लिए लिया जाता है।  UPSC पेपर 2 में पास होने के लिए कैंडिडेट को केवल 33% मार्क्स लाने होते हैं।  यानी 200 में से अगर किसी कैंडिडेट ने UPSC पेपर 2 में 66 मार्क्स हासिल कर लिए हैं तो वह UPSC पेपर 2 (CSAT ) में पास माना जाएगा।  

प्रीलिम्स पेपर 2 में 200 अंकों के लिए कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न के लिये 2.5 अंक निर्धारित होते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिये 0.33% की निगेटिव मार्किंग होती है, जिसका अर्थ है कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए आपके 0.83 अंक काटे जाएंगे।अब, मान लीजिए किसी कैंडिडेट ने 60 प्रश्नों का सही उत्तर दिया है जबकि शेष 20 प्रश्नों के गलत उत्तर दिये हैं, तो फिर CSAT पेपर में कैंडिडेट्स के मार्क्स की केलकुलेशन कुछ इस प्रकार से होगी : 

सही उत्तरों का कुल योग: 60 x 2.5 = 150 अंक
गलत उत्तरों का योग: 20 x 0.83 = 16.6 अंक
इस प्रकार से उम्मीदवार का प्रीलिम्स पेपर 2 में कुल स्कोर होगा: 150 – 16.6 = 133.4

इस प्रकार UPSC  प्रीलिम्स एग्जाम  पेपर 1 और  पेपर 2 में एक कैंडिडेट  का कुल स्कोर होगा: 120.2 + 133.4 = 253.6

यह भी पढ़ें : Today History in Hindi | 16 June – IBM कंपनी की हुई थी स्थापना, जानें आज का इतिहास

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*