CBSE 10th Result 2024 : 10वीं के बाद बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने के फायदे और नुकसान

1 minute read
10vi ke bad boarding school mein padhne ke fayde aur nuksan

CBSE 10th Result 2024 : इस समय CBSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को बोर्ड रिज़ल्ट्स का बेसब्री से इंतज़ार है। एक अनुमान के मुताबिक़ CBSE बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर सकता है। 10वीं के बाद बहुत से स्टूडेंट्स अपना स्कूल बदलते हैं। कुछ स्टूडेंट्स इसलिए 10वीं के बाद नए स्कूल में पढ़ने चले जाते हैं क्योंकि उनका स्कूल केवल 10वीं क्लास तक ही होता है। इसके अलावा कुछ स्टूडेंट्स बेहतर पढ़ाई के लिए भी नए स्कूल में चले जाते हैं। कुछ स्टूडेंट्स के पेरेंट्स उन्हें बेहतर पढ़ाई के लिए बोर्डिंग स्कूल में भेजते हैं। बोर्डिंग स्कूल भी अपने आप में एक अलग ही अनुभव है। बोर्डिंग स्कूल के अपने कुछ फायदे और नुकसान हैं। यहाँ बोर्डिंग स्कूल के कुछ ऐसे ही फायदे और नुकसानों के बारे में बताया जा रहा है।  

CBSE Board Result 2024 : 10वीं के बाद बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने के लाभ 

10वीं के बाद बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने के लाभ इस प्रकार हैं :   

  1. पर्सनेलिटी डेवलेपमेंट : अगर स्टूडेंट्स 10वीं के बाद ही बोर्डिंग स्कूल में चले जाते हैं तो उसे 10वीं के बाद ही काफी एक्सपोज़र मिल जाता है वह नए लोगों, नए दोस्तों, नई जगह पर नई चीज़ें सीखते हैं जिससे उसकी पर्सनेलिटी में एक अलग निखार आता है।  
  2. जिम्मेदारी का एहसास : बोर्डिंग स्कूल में स्टूडेंट हॉस्टल में रहता है। वहां उसे अपने काम खुद करने होते हैं। अगर उसे छोटी उम्र में ही अपने काम खुद करने की आदत पड़ जाती है तो उसके अंदर जिम्मेदारी का एहसास जल्दी विकसित हो जाता है।  
  3. सेल्फ ग्रोथ : बोर्डिंग स्कूल में स्टूडेंट के साथ हॉस्टल में उसके माता पिता नहीं होते हैं। उसे जीवन की छोटी मोटी चुनौतियों से खुद ही निपटना होता है। इससे बच्चे की सेल्फ ग्रोथ होती है।  
  4. अधिक अकादमिक वातावरण : बोर्डिंग स्कूल में ट्रेडिशनल स्कूलों के मुकाबले ज्यादा बेहतर अकादमिक वातावरण होता है। वहां दूसरे स्कूलों की तुलना में पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।  
  5. स्पेशलाइज़्ड प्रोग्राम : बोर्डिंग स्कूल साइंस एंड टेक्नोलॉजी और आर्ट्स से जुड़े बहुत से प्रोग्राम चलाए जाते हैं जो बच्चे की एकेडमिक ग्रोथ में बहुत सहायक होते हैं और भविष्य में उसके अच्छे करियर की नींव तैयार करते हैं।  

CBSE Board Result 2024 : 10वीं के बाद बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने के नुकसान 

10वीं  के बाद बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने के नुकसान इस प्रकार हैं :   

पारिवरिक साीख से हो जाते हैं दूर: स्टूडेंट्स घर से दूर रहकर हॉस्टल में रहते हुए अक्सर वो परिवार से मिलने वाली सिखों से दूर हो जाते हैं।    

खुद को कमतर महसूस करना : बोर्डिंग स्कूल में हर तरह के स्टूडेंट्स आते हैं। कुछ स्टूडेंट्स मिडिल क्लास परिवारों से आते हैं तो कुछ बच्चे बिजनेस और फ़िल्मी घरानों से आकर भी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते हैं। ऐसे में कई बार बच्चे हीन भावना का शिकार हो जाते हैं।  

सिर्फ अपने बारे में सोचना : अक्सर घर से दूर रहते हुए बच्चे अपने में ही रहने लगते हैं और वे स्वार्थी बन जाते हैं। वे बस अपने बारे में ही सोचते रहते हैं और उन्हें किसी दूसरे से कोई मतलब  नहीं होता।  

रैगिंग का शिकार हो जाना : बोर्डिंग स्कूल में कई बार सीनियर स्टूडेंट्स अपने जूनियर स्टूडेंट्स की रैगिंग भी कर देते हैं।  ऐसे में कई बार बच्चे डिप्रेशन का शिकार भी हो जाते हैं।  

घरवालों से लगाव कम हो जाना : 10वीं के बाद ही जब छोटी उम्र में ही बच्चे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने आ जाते हैं तो वे हॉस्टल को ही अपनी दुनिया मानने लगते हैं।  घर और घरवालों के प्रति उनका स्नेह कम हो जाता है।  

यह भी पढ़ें : CBSE Board Result 2024: जानिए CBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे कैलकुलेट किया जाता है?

ये भी पढ़ें 

CBSE Board : 5 साल में कैसा रहे 10वीं, 12वीं के नतीजे, यहां देखें
CBSE Full Form in Hindi : सीबीएसई का फुल फॉर्म क्या है?
CBSE Board Result 2024 : 10वीं-12वीं के रिजल्ट इस दिन हो सकते हैं जारी
CBSE English Sample Paper Class 10 Pre Board : सीबीएसई क्लास 10th इंग्लिश प्री बोर्ड एग्जाम की क्वेश्चन पेपर देखें यहां
CBSE Board Exam 2024 : 10वीं, 12वीं के प्राइवेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू, जानें कब होगी परीक्षा
CBSE Date Sheet : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, यहां देखें किस दिन है कौन सा एग्जाम?

उम्मीद है आप सभी को CBSE Board Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*