UPSSSC PET Results : इस महीने जारी हो सकता है परीक्षा का परिणाम, यहां लें पूरी अपडेट

1 minute read
UPSSSC PET Results

UPSSSC PET Results : यूपीएसएसएससी पीईटी (UPSSSC PET) रिजल्ट्स 2023 आयोग द्वारा दिसंबर 2023 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परीक्षा परिणाम को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके जारी होने के बाद देख सकते हैं। यूपी पीईटी परिणाम 2023 परीक्षा में प्राप्त अंकों वाले स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया जाएगा। 

UPSSSC ने PET परीक्षा की अंसार-की को 6 नवंबर, 2023 को जारी किया था। UPSSSC PET 2023 परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की गई थी। यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम के साथ यूपीएसएसएससी पीईटी कट-ऑफ 2023 भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

बता दें की UPSSSC PET एग्जाम के लिए उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में 1058 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा में लगभग 05 लाख से ज्यादा उम्मीदवार के शामिल हुए थे।

UPSSSC PET 2023 परीक्षा तिथि

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी 2023) निम्न तिथियों में आयोजित की गई थी। 

  • 28 और 29 अक्तूबर को दो पालियों में आयोजित की गई थी। 
  • पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक। 
  • दूसरी पाली दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक । 
  • यूपी पीईटी एग्जाम का आयोजन 35 जिलों में किया गया था।

इन 35 जिलों में हुई UPSSSC PET 2023 परीक्षा

वाराणसी, उन्नाव, सीतापुर, शाहजहांपुर, रायबरेली, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मिर्जापुर, मेरठ, सुल्तानपुर, मथुरा, लखनऊ, खीरी, कानपुर नगर, सहारनपुर, झांसी, जालौन, हरदोई, गोरखपुर, गोंडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, देवरिया, बुलंदशहर, बिजनौर, बस्ती, बरेली, बाराबंकी, बांदा, बदायूं, आजमगढ़, अयोध्या, अलीगढ़ और आगरा थे।

UPSSSC PET Results जारी होने के बाद ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • UPSSSC PET 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करें।

उम्मीद है आपको UPSSSC PET Results से सम्बंधित जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह की अन्य लेटेस्ट एग्जाम अपडेट्स के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।


सभी स्टेट बोर्ड 10th और 12th एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लीक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*