UP TET Online Form 2023 : यूपी टीईटी की कर रहे हैं तैयारी तो ये खबर आ सकती है आपके काम, जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

1 minute read
UP TET Online Form 2023

UPTET Online Form 2023: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) परीक्षा के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी की जाने की उम्मीद है। संभावना है कि UPTET परीक्षा के लिए अक्टूबर 2023 के महीने में नोटिफिकेशन को जारी किया जा सकता है। UPESSC की ओर से अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। 

UPTET उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जिसको उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) की तरफ से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के जरिए आयोजित किया जाता है। आपको बता दें कि पिछले वर्ष UPTET के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक पूरी की गई थी।

UPTET 2023 परीक्षा अस्थायी रूप से नवंबर / दिसंबर 2023 के माह में आयोजित होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, UPTET अधिसूचना 2023 की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in या हमारे UP TET 2023 Notification से संबंधित सभी जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें। 

यूपीटीईटी 2023 परीक्षा

उत्तर प्रदेश TET परीक्षा में दो चरणों में आयोजित की जाती है और स्टूडेंट पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में उपस्थित हो सकते है। पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं और पेपर 2 उन लोगों के लिए है जो 6 से 8 तक की कक्षाओं को पढ़ाना चाहते हैं। UPTET 2023 परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाती है। पहली पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित होती है।

UPTET परीक्षा के लिए कैसे कर सकेंगे अप्लाई

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक updeled.gov.in पर जाएं।
  • अब उम्मीदवार UPTET विकल्प पर जाएं और UPTET पंजीकरण बटन पर क्लिक करें।
  • होम पेज पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और फिर दिए गए विकल्प को चेक चुनें।
  • इसके बाद UPTET पोर्टल पर Apply Here ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई सभी जानकारी के साथ पंजीकरण फॉर्म पूरा करें।
  • यूपीटीईटी आवेदन के लिए शुल्क को जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें। 

आशा है कि इस ब्लॉग में आपको UPTET Online Form 2023 बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य लेटेस्ट एग्जाम अपडेट पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*