WBJEE 2024 : एडमिट कार्ड (जारी), डेट्स,नोटिफिकेशन, योग्यता

1 minute read
WBJEE in hindi

वेस्ट बेंगोल जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम या WBJEE का आयोजन WBJEE एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा उन उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए किया जाता है जो इंजीनियरिंग और फार्मेसी में डिग्री हासिल करना चाहते हैं। यह एक स्टेट लेवल एग्जाम है। यह प्रवेश परीक्षा पश्चिम बंगाल यूनिवर्सिटीज में B.Tech, B.Pharma और अन्य सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्सेज जैसे सभी कार्यक्रमों के लिए ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाती है। पूरे राज्य में 102 एक्सेप्टिंग कॉलेजों के साथ हर साल लगभग 1.8 लाख परीक्षार्थी इस एग्जाम को देते हैं। WBJEE परीक्षा के बारे में सभी जानकारी इस ब्लॉग में दी गई हैं।

WBJEE 2024 ओवरव्यू

WBJEE 2024 ओवरव्यू के लिए नीचे हाइलाइट टेबल दी गई है:

एग्जाम का नामवेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 
फ्रीक्वेंसीसाल में एक बार 
WBJEE स्कोर्स एक्सेप्ट करने वाले कॉलेजों की संख्या102
मोड ऑफ एग्जामिनेशनऑफलाइन 
अवधि 2 घंटे 
वेबसाइटhttp://www.wbjeeb.in/ 

WBJEE लेटेस्ट अपडेट्स

  • वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशनस बोर्ड ने WBJEE एप्लीकेशन फॉर्म 2024 की आखरी तारीख थी। 
  • उम्मीद है आपने WBJEE एप्लीकेशन फॉर्म 2024 को WBJEE की ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in. से भर लिया है। 
  • WBJEE एप्लीकेशन फॉर्म 2024 का एडमिट कार्ड 18 अप्रैल 2024 को जारी किया जाएगा। 
  • WBJEE 2024 की एग्जाम डेट 28 अप्रैल 2024 है।  

WBJEE 2024 एग्जाम डेट्स

WBJEE 2024 एग्जाम डेट्स और अन्य इंपोर्टेंट डेट्स नीचे दी गई हैं:

इवेंट्सडेट्स
WBJEE 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट5 फरवरी 2024
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो
एडमिट कार्ड रिलीज डेट18 अप्रैल 2024
एग्जाम डेट28 अप्रैल 2024

WBJEE 2024 एग्जाम पैटर्न

WBJEE 2024 का एग्जाम पैटर्न नीचे टेबल में दिया गया है:

पर्टिकुलर्सडिटेल्स
मोड ऑफ एग्जामिनेशन ऑफलाइन मोड (OMR बेस्ड) 
पेपर्स पेपर 1: मैथमेटिक्स,पेपर 2: फिजिक्स और केमिस्ट्री
एग्जाम की अवधि पेपर 1: 2 घंटे,पेपर 2: 2 घंटे
क्वेश्चंस के प्रकार ऑब्जेक्टिव (मल्टीपल चॉइस क्वेश्चंस)
क्वेश्चंस की संख्या और टोटल मार्क्सपेपर 1 फिजिक्स और केमिस्ट्री क्वेश्चंस: 40 फिजिक्स, 40 केमिस्ट्रीमार्क्स: 50 फिजिक्स, 50 केमिस्ट्री,पेपर 2 मैथमेटिक्सक्वेश्चंस: 75मार्क्स: 100
टोटल क्वेश्चंस की संख्या155
एग्जाम के टोटल मार्क्स 200

WBJEE 2024 सिलेबस

सभी कैंडिडेट्स को एग्जाम की प्रिपरेशन करते समय WBJEE 2024 के सिलेबस का पालन करना चाहिए, क्योंकि इस सिलेबस के बाहर बहुत कम क्वेश्चंस पूछे जाते हैं। कैंडिडेट्स WBJEE 2024 सिलेबस की जांच करने के लिए wbjeeb.nic.in 2024 पर तीन सब्जेक्ट्स – फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के लिए WBJEE इंफॉर्मेशन ब्रोशर की जांच कर सकते हैं। स्टडी प्लान बनाते समय, कैंडिडेट्स को यह सुनिश्चित करना होता है कि वे सभी सब्जेक्ट्स द्वारा दिए गए वेटेज पर एक बार विचार करें। इससे कैंडिडेट्स को अधिक स्कोरिंग एरियाज पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।

WBJEE 2024 के लिए योग्यता

WBJEE 2024 के लिए योग्यता नीचे दी गई है:

  1.  कैंडिडेट भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  2. कैंडिडेट की आयु 17 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  3. कैंडिडेट की किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स 12वीं कक्षा या इसके बराबर डिप्लोमा कंप्लीट होना चाहिए।
  4. बीटेक डिग्री के लिए कैंडिडेट के बारहवीं कक्षा में 45% अंक होने चाहिए।  
  5. बैचलर और आर्किटेक्चर के लिए कैंडिडेट के बारहवीं कक्षा में 50% अंक होने चाहिए। 
  6. बैचलर और आर्किटेक्चर के लिए उम्मीदवार का COA के द्वारा आयोजित, नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर पूर्ण होना चाहिए। 

WBJEE 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया

WBJEE 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। कुछ महत्वपूर्ण स्टेप्स हमने नीचे पॉइंटर्स में समझाए हैं- 

स्टेप 1

Online WBJEE Registration 2024 – पहले स्टेप में कैंडिडेट को अपनी WBJEE Exam registration 2024 के प्रोसेस को पूरा करना होगा-

  • WBJEE 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट wbjee.nic.in को विज़िट करें। 
  • ‘New Registration’ के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपनी डिटेल्स जैसे पिता का नाम, माता का नाम, डेट ऑफ़ बर्थ, जेंडर, कांटेक्ट नंबर आदि भरें। 
  • बाकी कांटेक्ट डिटेल्स भरें ( एड्रेस, डिस्ट्रिक्ट, स्टेट, पिन कोड, ईमेल आईडी आदि )
  • एक पासवर्ड और सिक्योरिटी क्वेशन जवाब सहित क्रिएट करें। 
  • WBJEE registration 2024 के दौरान भरी गई डिटेल्स को प्रीव्यू करें और ;Submit’ पर क्लिक करें। 

स्टेप 2 

WBJEE 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरें – इसके बाद कैंडिडेट को WBJEE कैंडिडेट पोर्टल का इस्तमाल कर लॉगिन करना होगा। यहाँ आपको एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की ज़रूरत पड़ेगी। कैंडिडेट को अपनी अनिवार्य डिटेल्स भरने के बाद एप एग्जाम सेंटर ज़ोन का सिलेक्शन करना होगा।

स्टेप 3  

फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें : डिटेल्स भरने के बाद कैंडिडेट को अपनी फोटोग्राफ की स्कैन्ड इमेज और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। अथॉरिटीज द्वारा दी गयी इंस्ट्रक्शंस का ख़ास ध्यान रखें। डाक्यूमेंट्स की स्पेसिफिकेशंस हमने नीचे टेबल में मेंशन की हैं।

इमेज फॉर्मेट साइज़ डाइमेंशन्स 
PhotographJPG/JPEG10 KB to 200 KB4 cm x 3 cm
SignatureJPG/JPEG4 KB to 30 KB4 cm x 1.5 cm

स्टेप 4 

एप्लीकेशन की फीस भरें : अगला कदम आपकी फीस सब्मिशन का है। WBJEE 2024 की एप्लीकेशन फीस जनरल केटेगरी के लिए INR 500 है।  जबकि SC/ST/OBC-A/OBC-B के लिए यह राशी INR 400 है। 

स्टेप 5 

प्रिंट आउट निकालें : आखरी स्टेप में कैंडिडेट को भविष्य के लिए कन्फ़र्मेशन पेज को डाउनलोड कर, उसका प्रिंटआउट निकालना होगा। 

WBJEE 2024 एडमिट कार्ड

अगर आप अपने आपको WBJEE 2024 के लिए रजिस्टर कर चुके हैं। तो एडमिट कार्ड की जानकारी आपके लिए आवश्यक है। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स WBJEE 2024 एडमिट कार्ड का एक्सेस ऑनलाइन, WBJEE की ऑफिशियल वेबसाइट से 18 अप्रैल 2024 को हासिल कर सकते हैं। डिटेल्स जैसे कैंडिडेट का एग्ज़ाम सेंटर, डेट, टाइमिंग, गाइडलाइन्स आपको WBJEE 2024 एडमिट कार्ड पर देखने को मिलेगी। कैंडिडेट्स के लिए आवश्यक है की वो अपने एग्ज़ाम के समय एग्जाम सेंटर पर अपने एडमिट कार्ड के साथ ही जाएँ। बिना एडमिट कार्ड के कैंडिडेट अपनी परीक्षा में बैठने योग्य नहीं माने जाएंगे। तो जिन कैंडिडेट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन पूरी कर लिया है और एडमिट एडमिट कार्ड पाना चाहते हैं तो 18 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना न भूलें। 

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो कीजिए:

  • WBJEE की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.wbjeeb.in/ विज़िट करें।
  • WBJEE Admit Card’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपको लॉगिन विंडो पर रीडायरेक्ट किया जाएगा; रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने WBJEE  स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा। इसके बाद एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक करें और इसे डाउनलोड या प्रिंट करें।

WBJEE 2024 के लिए तैयारी कैसे करें?

WBJEE 2024 के लिए तैयारी कैसे करें इसके लिए नीचे कुछ पॉइंट्स दिए गए हैं जिन्हे फॉलो करके आप अपनी प्लानिंग के साथ परीक्षा दे सकते हैं:

  • टाइम टेबल बनाएं: परीक्षा के लिए टाइम टेबल बनाना काफी ज़रूरी हो जाता है। ऐसा करने से छात्रों को एक स्ट्रक्चर मिल जाता है, जिससे पढ़ाई करने में आसानी होती है।
  • रिविज़न करें: रिविज़न करना भी ज़रूरी होता है क्योंकि ऐसा करने से जो पिछले डाउट्स होते हैं वे सब हल हो जाते हैं।
  • मॉक टेस्ट हल करें: मॉक टेस्ट हल करने से परीक्षा को समझने और टाइम मैनेजमेंट की तैयारी हो जाती है।
  • पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर हल करें: परीक्षा की तैयारी को और सटीक बनाने के लिए छात्रों को पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर को हल करना चाहिए। ऐसा करने से छात्रों को परीक्षा का फॉर्मेट पता चल जाएगा।
  • रफ़्तार और एक्यूरेसी पर फोकस बनाएं: रफ़्तार और एक्यूरेसी का सही ताल-मेल एग्जाम में बेहतर परफॉर्म करने में सहायता करता है। जैसे-जैसे आप अपनी पढ़ाई करने की योजना के साथ आगे बढ़ेंगे और मॉक टेस्ट करना शुरू करेंगे, आपकी स्पीड खुद ही बेहतर होती जाएगी।

WBJEE 2024 के लिए बेस्ट बुक्स

WBJEE 2024 के लिए कुछ बुक्स निम्न प्रकार से हैं:

पुस्तक का नामलेखक का नामयहां से खरीदें
कांसेप्ट ऑफ फिजिक्स एचसी वर्मायहां से खरीदें
अंडरस्टैंडिंग फिजिक्सडीसी पांडेयहां से खरीदें
फिजिकल केमेस्ट्री ओपी टंडनयहां से खरीदें
कॉन्सेप्ट ऑफ ऑर्गेनिक केमेस्ट्री ओपी टंडनयहां से खरीदें
मैथमेटिक्स आरएस अग्रवालयहां से खरीदें
ऑब्जेक्टिव मैथमेटिक्स आरडी शर्मायहां से खरीदें

WBJEE 2024 मॉक टेस्ट

WBJEE 2024 में प्रिपरेशन करने के लिए आप एक टाइम टेबल के अनुसार पढें। टेस्ट के लिए तैयारी करते दौरान आप सप्ताह में एक बार जो कुछ भी आपने पढ़ा है उसका मॉक टेस्ट देकर इस एग्जाम में अपनी दावेदारी को और भी प्रबल बना सकते हैं। आपने क्या पढ़ा है तथा टेस्ट में आप कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं इसका पता लगाने के लिए मॉक टेस्ट सबसे बेहतर विकल्प है। 

WBJEE 2024 प्रिपरेशन टिप्स

WBJEE 2024 एग्जाम के लिए कुछ आवश्यक प्रिपरेशन टिप्स निम्न प्रकार से हैं: 

  • WBJEE 2024 की तैयारी करने के लिए आप कब पढ़ेंगे और कितने समय के लिए पढ़ेंगे इसके लिए एक स्टडी शेड्यूल बनाएं। 
  • हमेशा ऑर्गेनाइज्ड तरीके से पढ़ाई करें तथा अपने नोट्स, हैंडआउट और टेक्सटबुक्स हमेशा ऑर्डर में रखें। 
  • पढ़ाई के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें जिससे आप अपने आप को रिलैक्स और रिचार्ज कर पाए। 
  • जब भी आप क्लास में उपस्थित रहे तो हमेशा नोट बनाएं और अटेंशन दें। 
  • एडिशनल पर्सपेक्टिव के लिए आप अपने साथ किसी अन्य मित्र को भी पढ़ने के लिए बोल सकते हैं ग्रुप में पढ़ाई करना हमेशा मददगार होता है। 
  • प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर्स और सैंपल पेपर्स की प्रैक्टिस करें। 
  • मैं तो पॉजिटिव होकर तथा मोटिवेट होकर पढ़ाई करें। 

WBJEE 2024 प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर्स

नीचे दिए गए लिंक की सहायता से आप WBJEE 2024 प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर्स डाउनलोड कर सकते हैं:

यहां से डाउनलोड करें 

WBJEE 2024 आंसर की

WBJEE 2024 की आंसर की देखने के लिए नीचे कुछ आसान स्टेप्स दिए गए हैं:

  • WBJEE 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • “व्यू/ चैलेंज आंसर की” के ऊपर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  • WBJEE 2024की आप की आंसर की डिस्प्ले हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। 

WBJEE 2024 रिजल्ट्स

बोर्ड की तरह से मई 2024 के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट्स डिक्लेयर कर दिए जायेंगे। जिन वी कैंडीडेट्स ने एग्जाम में भाग लिया होगा वह अपना रिजल्ट WBJEE की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर रिजल्ट्स देख सकते हैं। जिस भी कैंडीडेट्स ने एग्जाम क्वालीफाई किया होगा वे काउंसलिंग के लिए आगे तैयारी कर सकते हैं। 

WBJEE 2024 सिलेक्शन प्रोसेस

WBJEE 2024 का सिलेक्शन प्रोसेस निम्न है:

  • WBJEEB ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में WBJEE 2024 की काउंसलिंग आयोजित करेगा। 
  • कैंडिडेट्स को WBJEE 2024 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए आवेदन करना होगा। 
  • कैंडिडेट्स जो WBJEE 2024 के लिए क्वालीफाई करते हैं या जिनके पास जेईई मेन का वैलिड स्कोर है, वे काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। 
  • WBJEE काउंसलिंग 2024 में रजिस्ट्रेशन, फीस का पेमेंट, ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और लॉकिंग और सीट का अलॉटमेंट और वेरिफिकेशन शामिल होगा। 
  • WBJEEB की तरफ से WBJEE 2024 काउंसलिंग के दो फेज का आयोजन किया जायेगा। 
  • WBJEE 2024 सीट अलॉटमेंट प्रोसेस इंस्टिट्यूट और कोर्स के अकॉर्डिंग सीटों की अवेलेबिलिटी, योग्यता, सिलेक्टेड प्रिफरेंस और कैंडिडेट्स के स्कोर पर आधारित होगी।

WBJEE 2024 कट ऑफ

WBJEEB ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में WBJEE 2024 की काउंसलिंग आयोजित करेगा। इसके साथ ही सीट अलॉटमेंट रिजल्ट्स के साथ में WBJEE 2024 की कट ऑफ भी रिलीज कर दी जाएगी। WBJEE कटऑफ लिस्ट में हिस्सा लेने वाले इंस्टिट्यूट्स की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक इंक्लूड होती है। 

काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसेस में हिस्सा लेने के लिए कैंडिडेट्स को पेपर 1 और 2 में मिनिमम मार्क्स प्राप्त करने होंगे। हालांकि, अगर कोई कांडुडेट सिर्फ पेपर 2 के लिए उपस्थित हुआ है और उसने कटऑफ से ऊपर स्कोर प्राप्त किया है, तो उसे फार्मेसी मेरिट रैंक (पीएमआर) अलॉट कर दी जाएगी। 

अगर कैंडिडेट पेपर 1 और पेपर 2 के एग्जाम में उपस्थित हुए हैं और कटऑफ मार्क से ऊपर स्कोरिंग करते हैं तो उन्हें जनरल मेरिट रैंक (जीएमआर) और पीएमआर दोनों मिलेंगे। WBJEE 2024 कटऑफ एग्जाम में आने होने वाले कैंडिडेट्स की संख्या, सीटों की अवेलेबिलिटी, WBJEE एग्जाम के डिफिकल्टी लेवल और प्रीवियस ईयर के कटऑफ ट्रेंड्स के आधार पर तैयार की जाएगी।

FAQs

मैं WBJEE 2024 के लिए सिलेबस कहां से डाउनलोड कर सकता हूँ?

WBJEE 2024 के सिलेबस के लिए आप WBJEE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

WBJEE 2024 में टोटल क्वेश्चंस की संख्या कितनी है? 

WBJEE 2024 में टोटल 155 क्वेश्चंस आयेंगे। 

WBJEE 2024 की एग्जाम डेट क्या है?

WBJEE 2024 की एग्जाम डेट 28 अप्रैल 2024 है।

WBJEE 2024 का मोड क्या होगा?

WBJEE 2024 का एग्जाम मोड ऑफलाइन होगा। 

WBJEE 2024 में किस प्रकार के क्वेश्चंस पूछे जाएंगे?

WBJEE 2024 में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चंस पूछे जाएंगे।

आशा हैं कि आपको इस ब्लाॅग में WBJEE 2024 के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इंडियन एग्जाम से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*