CTET Result 2023 Link Official Website: CTET रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड?

1 minute read
CTET Result 2023 Link Official Website

CTET 2023 की परीक्षा 20 अगस्त 2023 को सफल आयोजन हुआ था, जिसके बाद से CTET परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों रिजल्ट का इंतज़ार था, जो 25 सितंबर 2023 को खत्म हो चुका है। CTET के परिणामों की घोषणा के बाद अब कैंडिडेट्स CTET के परिणामों को देख सकते हैं। इस एग्जाम अपडेट के माध्यम से आप CTET Result 2023 Link Official Website प्राप्त कर सकते हैं, जहाँ से आप अपने रिजल्ट्स को आसानी से देख पाएंगे। CTET से जुड़ी संपूर्ण जानकारी को प्राप्त करने के लिए इस अपडेट को अंत तक पढ़ें।

परीक्षा का नाम सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिल्टी टेस्ट (CTET)
परीक्षा के आयोजनकर्ता  सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE)
परीक्षा का मोड ऑफलाइन
परीक्षा की तिथि 20 अगस्त 2023 
परीक्षा परिणामों की तिथि 25 सितंबर 2023
आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ 

CTET से संबंधित संपूर्ण जानकारी

CTET की परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2023 को किया गया था, जिसमें लगभग 29 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा किया था। इस परीक्षा में रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में से लगभग 80% कैंडिडेट्स ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें से पेपर 1 में लगभग 15,01,719 उम्मीदवार और पेपर 2 में लगभग 14,02,184 उम्मीदवार थे। जहां पेपर 1 की परीक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं के लिए तो वही पेपर 2 की परीक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं के लिए थी।

CTET के सफल आयोजन के बाद से ही उम्मीदवारों को CTET परीक्षा के परिणामों का काफी इंतज़ार था। जो कि अब खत्म हो चुका है, CTET परीक्षा के परिणाम 25 सितंबर 2023 को आयोजित किये जा चुके हैं। CTET रिजल्ट देखने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट एक्टिविटी में स्क्रीन पर दिख रहे CTET AUG-23 Result पर क्लिक करें।
  • फिर स्क्रीन पर दिख रहे CTET AUG-23 Result पर पुनः क्लिक करें।
  • फिर नए पेज के खुलने पर अपना रोल नंबर लिखकर सबमिट करें।
  • अब आपके सामने आपका रिजल्ट शो हो जाएगा, जिसको डाउनलोड करने के लिए आप डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert