CTET July 2024 Admit Card Released : CTET एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड  

1 minute read
CTET July 2024 Admit Card Released

CTET July 2024 Admit Card Released : सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के लिए एडमिट कार्ड 5 जुलाई 2024 को जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार 7 जुलाई को होने वाली जुलाई सत्र की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि CTET के लिए दो पेपर होंगे, पेपर I उन लोगों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं जबकि पेपर II उन लोगों के लिए है जो कक्षा 6 से 10 तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। पेपर II का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक है और पेपर I का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक है।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (5 July) : स्कूल असेंबली के लिए 5 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

CTET July 2024 Admit Card Released : एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

CTET July 2024 Admit Card डाउनलोड करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं : 

  1. सबसे पहले सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। 
  2. फिर वेबसाइट के होमपेज पर सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। 
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन एंटर करें। 
  4. फिर सीटीईटी एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसके बाद उसमें दर्ज सभी डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक करके उसे डाउनलोड कर के संभाल कर रख लें। 

यह भी पढ़ें : CTET से जुड़ी अन्य सभी जानकारी 

सीटीईटी परीक्षा का एग्जाम पैटर्न 

CTET में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिसमें आपको चार विकल्पों में से सबसे उपयुक्त विकल्प को चुनना होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और गलत विकल्प के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

सीटीईटी रिजल्ट कब तक वैलिड रहेगा?

CTET योग्यता प्रमाणपत्र लाइफटाइम वैलिड रहते हैं। सीटीईटी परीक्षा का आयोजन सीबीएसई द्वारा किया जाता है, जिसे आप कितनी भी बार दे सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार अपने अंकों में सुधार के लिए इस परीक्षा में फिर से उपस्थित हो सकते हैं।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*