Kerala KMAT 2023: प्रोविजनल आंसर की जारी, जानिए कैसे डाउनलोड करें?

1 minute read
Kerala KMAT 2023

केरल मैनेजमेंट एप्टीट्यूट टेस्ट (KMAT) की प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है। जिन छात्रों ने KMAT Exam 2023 दिया है वें छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cee.kerala.gov.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। 

मैनेजमेंट के लिए यह टेस्ट कमिश्नर ऑफ एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) द्वारा 19 फरवरी 2023 को आयोजित किया था। इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग थी, जिसके अनुसार प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

KMAT का आयोजन पोस्टग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम (MBA) में प्रवेश और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। KMAT पेपर में कुल 720 अंकों के 180 प्रश्न पूछे गए थे जिसकी अवधि तीन घंटे की थी। 

KMAT आंसर की 2023 कैसे डाउनलोड करें?

KMAT आंसर की 2023 कैसे डाउनलोड करें इसके लिए प्रोसेस नीचे दी गई है:

  • cee.kerala.gov.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर, Answer पर क्लिक करें। 
  • नई विंडो ओपन होगी। 
  • नई विंडो से KMAT 2023 आंसर की डाउनलोड करें। 

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*