UGC NET Result 2024 : जल्द खत्म होगा इंतज़ार, इस दिन जारी होगा UGC NET 2024 का परिणाम

1 minute read
UGC NET Result 2024

देश की सबसे मुख्य परीक्षाओं में से एक यूजीसी नेट दिसंबर सत्र 2023 की परीक्षा 6 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। ऐसे में अब उम्मीदवार यूजीसी नेट के परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट से जुड़ी जानकारी साझा कर दी है। जिसे जानने के लिए आपको ये लेख अंत तक पढ़ना होगा।

UGC NET Result 2024 : इस दिन आएगा परिणाम

NTA द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का परिणाम 17 जनवरी 2024 को जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि एनटीए द्वारा आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा कुल 83 विषयों के लिए देशभर के 292 शहरों में आयोजित की गई थी। वहीं इस परीक्षा में कुल 9,45,918 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद 3 जनवरी 2024 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। अब कुछ ही दिनों में फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

UGC NET Result 2024 : ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

UGC NET Result 2024 चेक करने के लिए उम्मीदवार निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहाँ रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉग इन डिटेल जैसे एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट करें।
  • जानकारी सबमिट करते ही परिणाम आपके स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।

उम्मीद है आपको UGC NET Result 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अन्य भर्ती और परीक्षा तिथियों पर नवीनतम अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*