NEST 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानिये कैसे करें अप्लाई?

1 minute read
NEST 2023

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2023 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज दिनाँक 27 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे से आरंभ हो चुकी है, जिसके लिए आपको समय पर अपना आवेदन आधिकरिक वेबसाइट https://nestexam.in/ पर करना अनिवार्य होगा।

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2023 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक छात्रों को आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा जिसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आज 27 फरवरी 2023 से शुरू होकर 17 मई 2023 तक चलेगी। इसी के आधार पर परीक्षा की तिथि 24 जून 2023 निर्धारित की गयी है। आवेदन प्रक्रिया के बारें में सम्पूर्ण जानकारी लेने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) की आधिकारिक वेबसाइट https://nestexam.in/ पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन और लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. फॉर्म में मांगे सभी आवश्यक दस्तावेजों को जमा करें।
  5. परीक्षा फॉर्म भरने के बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  6. सभी दस्तावेजों को परीक्षा फॉर्म के साथ भरने और परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के बाद अपनी पेमेंट रिसिप्ट को डाउनलोड करें क्योंकि यह भविष्य में कोई भी समस्या होने पर आपकी सहायता करेगी।

NEST 2023 के आवेदन से पहले ध्यान रखने वाली बातें:

NEST 2023 के आवेदन को बड़ी सूझबूझ के साथ भरना अनिवार्य है जिसके लिए आपको नीचे दी गयी बातों का पता होना आवश्यक है:

  • NEST 2023 के आवेदन से पहले आपके पास दसवीं और बारवीं की अंकतालिका/प्रमाण पत्र का होना आवश्यक है।
  • पासपोर्ट साइज फोटो की डिजिटल कॉपी होना आवश्यक है जो कि .jpeg और .jpg format में होनी चाहिए जिसका साइज केवल 200kb तक ही हो।
  • स्कैन किये गए हस्ताक्षर की भी डिजिटल कॉपी .jpeg या .jpg format में हो और जिसका साइज केवल 200kb तक ही हो।
  • आपका वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी क्योंकि उसी पर आवेदन से जुड़ी जानकारी आपको प्राप्त होगी।

NEST 2023 की आवश्यक तिथियां:

NEST 2023 की आवश्यक तिथियों के बारें में भी आपको जान लेना चाहिए जो कि आपको परीक्षा के लिए तैयार करेंगी:

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू27 फरवरी 2023 
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद17 मई 2023
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि12 जून 2023
परीक्षा की तिथि24 जून 2023 
परीक्षा के परिणामों की तिथि10 जुलाई 2023

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*