CLAT 2025 : 7 जुलाई को जारी होगा क्लैट 2025 नोटिफिकेशन, इस दिन होने वाली है परीक्षा 

1 minute read
CLAT 2025

CLAT 2025 : कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज 7 जुलाई 2024 को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट लॉ प्रोग्राम में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार कंसोर्टियम द्वारा consortiumofnlus.ac.in पर साझा की गई CLAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन तिथियों के बाद CLAT 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

कंसोर्टियम शेड्यूल के अनुसार लॉ प्रवेश परीक्षा 1 दिसंबर 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। CLAT परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे और CLAT UG पेपर में अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग, लीगल रीजनिंग और क्वान्टिटेटिव टेक्निक सहित करंट अफेयर्स पर प्रश्न होंगे, जबकि CLAT PG प्रश्न पत्र में कॉन्स्टिट्यूशन लॉ, जूरिप्रूडेंस, फैमिली लॉ और क्रिमिनल लॉ आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 02 जुलाई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

CLAT 2025 : ऐसे कर सकेंगे आवेदन

जो भी उम्मीदवार CLAT 2025 के लिए आवेदन करना चाहते है वो इन स्टेप्स को फॉलो करें : 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं। 
  • फिर होम पेज पर CLAT 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें, फिर आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फिर सबमिट पर क्लिक करें और पेज को डाउनलोड कर के संभाल कर रख लें।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (3 July) : स्कूल असेंबली के लिए 3 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

CLAT 2025 : क्लैट परीक्षा में भाग लेने वाली यूनिवर्सिटीज 

CLAT 2025 में भाग लेने वाली यूनिवर्सिटीज की लिस्ट यहाँ दी गई है : 

  1. NLSIU बेंगलुरु
  2. NALSAR हैदराबाद
  3. NLIU भोपाल
  4. WBNUJS कोलकाता
  5. NLU जोधपुर
  6. HNLU रायपुर
  7. GNLU गांधीनगर
  8. GNLU सिलवासा कैंपस
  9. RMLNLU लखनऊ
  10. RGNUL पंजाब
  11. CNLU पटना
  12. NUALS कोच्चि
  13. NLUO ओडिशा
  14. NUSRL रांची
  15. NLUJA असम
  16. DSNLU विशाखापत्तनम
  17. TNNLU तिरुचिरापल्ली
  18. MNLU मुंबई
  19. MNLU नागपुर
  20. MNLU औरंगाबाद
  21. HPNLU शिमला
  22. DNLU जबलपुर
  23. DBRANLU हरियाणा 
  24. NLUT अगरतला

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*