CAT के लिए रिकॉर्ड 3.30 लाख कैंडिडेट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, बीते साल से 30 प्रतिशत ज्यादा

1 minute read
2023 me CAT ke liye Record 3.3 lakh candidates register huye hain

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और अन्य बिजनेस स्कूलों के मैनेजमेंट प्रोग्राम्स में एडमिशन पाने के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) आयोजित किया जाता है। इस बार (2023) में CAT एग्जाम के लिए रिकाॅर्ड 3.30 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है जो पिछले साल 2.5 लाख से 30 प्रतिशत अधिक है। इस बार एग्जाम 26 नवंबर को आयोजित होने वाला है। 

IIM लखनऊ के प्रोफेसर संजीत सिंह ने कहा कि इस साल रजिस्ट्रेशन इतिहास में सबसे अधिक है, जब से यह 1977 में शुरू हुआ था। 2022 में वृद्धि 11 प्रतिशत थी। बता दें कि इससे पहले कभी 3 लाख का आंकड़ा तक नहीं था। एप्लीकेशंस की कुल संख्या में साल-दर-साल 75,000 आवेदनों की वृद्धि हुई है और यह एक रिकाॅर्ड है। विशेषज्ञों ने कहा कि यह संख्या मैनेजमेंट की फील्ड में IIM में स्टूडेंट्स के बढ़ते इंट्रेस्ट को दिखा रही है।

यह भी पढ़ें- CAT Exam क्या है, लेटेस्ट अपडेट, नोटिफिकेशन जानिए सम्पूर्ण जानकारी

COVID-19 महामारी के 2 साल बाद देश भर से 3.3 लाख कैंडिडेट्स ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रोफेसर सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर CAT के बारे में प्रचार बढ़ने और टियर-2 शहरों में परीक्षा केंद्रों में वृद्धि के कारण यह संख्या बढ़ी है। 

3.3 लाख में से 1.17 लाख फीमेल कैंडिडेट्स

रजिस्ट्रेशन की कुल संख्या 3.3 लाख में से 1.17 लाख या 38 प्रतिशत फीमेल कैंडिडेट्स हैं। महिला रजिस्ट्रेशन में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। IIM के परिसरों में 30 प्रतिशत से 45 प्रतिशत के बीच महिला छात्र हैं।

News 2023 09

2008 में ऑफलाइन हुआ था CAT

कैंडिडेट्स को बता दें कि 2008 तक CAT को ऑफलाइन आोजित किया जाता था और उस वर्ष 2.9 लाख आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। प्रोफेसर सिंह ने कहा कि पहला कंप्यूटर-आधारित परीक्षण 2009 में आयोजित किया गया था और इसके बाद संख्या कम हो गई थी लेकिन अब यह बढ़ रही है। 

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*