Chandrayaan 3: न कोई रजिस्ट्रेशन न कोई फीस, आपके सारे सवालों के जवाब मिलेंगे फ्री

1 minute read
Chandrayaan 3 Mission Launch GK Questions

Chandrayaan-3: हमेशा की तरह चंद्रमा लोगों के लिए एक खोज का केंद्र बना रहा है। कई कल्पनाओं और कहानियों से इसे अपने जीवन का एक काल्पनिक हिस्सा रहा है। इसरो 14 जुलाई, 2023 यानी आज दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान 3 को लॉन्च कर दिया है। चंद्रयान 3 मिशन के तहत अनुमान है की रोबोटिक उपकरण 24 अगस्त तक चन्द्रमा (शेकल्टन क्रेटर) पर उतर सकता है, पूरे देश की निगाहें इस मिशन पर है, क्योंकि अभी तक कोई भी देश इस अभियान तक नहीं पहुंच सका है। नीचे कुछ chandrayaan 3 mission launch gk questions in hindi दिए जा रहे हैं।

1 – क्या आपको पता है चंद्रयान 3 मिशन की थीम क्या है? 

इस मिशन की थीम Science Of The Moon यानी चंद्रमा का विज्ञान है।  

2 – इस चंद्रयान 3 मिशन के प्रबंधन करता कौन हैं?

चंद्रयान 3 मिशन के प्रबंधन करता भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की लीड साइंटिस्ट रितु करिधल ही इसका  नेतृत्व कर रही हैं। 

3 – प्रोपल्शन मॉड्यूल क्या है और क्या है इसका डिजाइन?

Propulsion Module एक बॉक्स जैसा आकार है जिसमें बड़ा सौर पैनल और बड़ा सिलेंडर है, जोकि लैंडर के माउंटिंग फ्रेमवर्क के रूप में कार्य करता है.

4 – क्या आपको पता है इस चंद्रयान 3 मिशन की कितनी कीमत है?

चंद्रयान 3 मिशन की लागत लगभग 75 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में 615 करोड़ रुपये है। 

5 – चंद्रयान 3 मिशन किस तारीख को लॉन्च हुआ ?

14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया जाने वाला तीसरा चंद्र अन्वेषण मिशन है.


6 – चंद्रयान-3 मिशन के तहत किस लांचर का उपयोग किया गया है?

लांचर GSLV-Mk3 है, जो इंटीग्रेटेड मॉड्यूल को लगभग 170 x 36500 किमी की एलिप्टिक पार्किंग ऑर्बिट (ईपीओ) में स्थापित करेगा .

7 – शेकल्टन क्रेटर क्या है और ये क्या काम करता है। 

चंद्रयान 3 मिशन का चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव 4.2 किलोमीटर वाला बड़ा शेकल्टन क्रेटर है। जहां खास जगह पर अरबों सालों से सूर्य की रोशनी नहीं पहुंची है। यहां तापमान -267 डिग्री फारेनहाइट रहता है।

8 – चंद्रयान 3 मिशन से पहले कौन -कौन से मिशन इसरो द्वारा हुए?

इसरो चंद्रयान 3 मिशन पहले साल 2008 में चंद्रयान-1 और 2019 में चंद्रयान-2 लॉन्च कर चुका है.

9 – इस बार इसरो ने लैंडर और ओवर का क्या नाम रखा है। 

इसरो ने इस बार लैंडर का नाम ‘विक्रम’ और रोवर का ‘प्रज्ञान’ रखा है.

10 – लैंडर और रोवर की मिशन लाइफ बराबर।

इसरो अधिकारियों के अनुसार, लैंडर का मिशन जीवन एक चंद्र दिवस है, जो पृथ्वी पर 14 दिनों के बराबर है।

11 -चंद्रयान 3 का कुल वजन कितना है?

वजन 2,148 किलोग्राम है, और लैंडर और रोवर दोनों लैंडर मॉड्यूल में हैं, जिसका वजन 1,752 किलोग्राम है।

12 – चंद्रयान 3 में लैंडर और रोवर कौन से वैज्ञानिक उपकरण ले गए है?

 भूतल विज्ञान उपकरण, वायुमंडलीय विज्ञान उपकरण और जल विज्ञान उपकरण।

13 – चंद्रयान 3 मिशन के निदेशक कौन हैं?

चंद्रयान 3 मिशन के निदेशक सी. रितु करिधल है। 

14 – चंद्रयान 3 मिशन में रॉकेट की रफ्तार कितनी थी?

36 हजार किलो मीटर प्रतिघंटा थी। 

15 – चंद्रयान-3 मिशन के दौरान कितनी दूरी तय करेगा?

चंद्रयान-3 मिशन के दौरान लगभग 3.84 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

यह था chandrayaan 3 mission launch gk questions in hindi पर हमारा आर्टिकल। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*