Today’s Current Affairs in Hindi | 25 अप्रैल 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 25 April 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 25 अप्रैल के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को दुनियाभर में ‘विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day 2024) मनाया जाता है।
  2. यूनाइटेड किंगडम की संसद ने शरणार्थियों को रवांडा भेजने के लिए ‘रवांडा निर्वासन विधेयक’ (Rwanda Deportation Bill) पारित किया है।
  3. डेटा ट्रैफिक के मामले में ‘रिलायंस जियो’ दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर बना है।
  4. ITTF टेबल टेनिस विश्व रैंकिंग में ‘श्रीजा अकुला’ भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी बनी है।
  5. नाबार्ड ने विश्व पृथ्वी दिवस पर ‘जलवायु रणनीति 2030’ लॉन्च की है। 
  6. Newsweek ने ‘मेदांता’, गुरुग्राम को भारत का सर्वश्रेष्ठ निजी अस्पताल घोषित किया है।
  7. हाल ही में ‘जम्मू कश्मीर’ में सभी अधिकारियों के लिए डिजिटल हस्ताक्षर अनिवार्य किए गए है।
  8. नई दिल्ली के ‘CSIR मुख्यालय’ में भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी का अनावरण किया गया है।
  9. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा भारत का सबसे ‘हल्का बुलेट प्रूफ जैकेट’ विकसित किया गया है।
  10. अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले में स्थित टेल वैली वन्यजीव अभयारण्य में तितली की नई प्रजाति ‘नेप्टिस फिलारा’ की खोज की गई है।
  11. स्पेन में ‘महासागर दशक सम्मेलन 2024’ आयोजित किया गया है।
  12. बांग्लादेश की मशहूर गायिका ‘रेजवाना चौधरी बान्या’ को भारत सरकार द्वारा “पद्म श्री” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें –  आज ही के दिन ‘रंगीन’ हुआ था दूरदर्शन, प्रसारण ने हर घर में पाई थी लोकप्रियता

25 अप्रैल 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. पहला अंतर्राष्ट्रीय इंद्रधनुष पर्यटन सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया है?

(A) नई दिल्ली 
(B) काठमांडू 
(C) ढाका 
(D) दोदोमा
उत्तर- काठमांडू  

2. राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ने डिफेन्स इनोवेशन के लिए किस देश के स्टारबर्स्ट एयरोस्पेस के साथ सहयोग किया है?

(A) जापान
(B) यूनाइटेड किंगडम
(C) फ्रांस 
(D) स्पेन 
उत्तर- फ्रांस 

3. कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का CVO किसे नियुक्त किया गया है?

(A) निधि एस जैन
(B) अनीता श्रीवास्तव
(C) निधि मिश्रा 
(D) अंकिता सिंह
उत्तर- निधि एस जैन

4. हाल ही में कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ने किसे ‘मानवतावादी सम्मान’ से सम्मानित किया है?

(A) मुकेश अंबानी 
(B) रतन टाटा 
(C) अजीम प्रेमजी 
(D) सुनील भारती मित्तल
उत्तर-  रतन टाटा 

5. ACC पैराकेनो एशियाई चैंपियनशिप 2024 में किस भारतीय ने दो स्वर्ण पदक जीते है?

(A) अनामिका सिंह 
(B) रागिनी दत्त  
(C) प्राची यादव 
(D) अमनप्रीत सिंह
उत्तर- प्राची यादव  

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*