चंडीगढ़ पर आधारित जीके क्वेश्चंस

3 minute read
Chandigarh GK in Hindi

सामान्य ज्ञान (जीके) एक ऐसा विषय है जिसको सीखने की ना ही उम्र होती है ना ही कोई सीमा। नौकरी के लिए भी लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय माना जाता है, जिससे जुड़े प्रश्नों का अध्ययन और अभ्यास करना प्रत्येक कैंडिडेट्स के लिए आवश्यक है। साथ ही जीके विभिन्न परीक्षाओं में इंटरव्यू को क्रैक करने के लिए ज़रूरी होता है। आज पंजाब में अधिकतर नौकरियों में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं फिर वह चाहे सरकारी नौकरी हो या फिर निजी नौकरी साथ ही अगर आपका अपना निजी व्यवसाय भी है तो सामान्य ज्ञान आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में काफी लाभदायक होता है। यहाँ कुछ ज़रूरी Chandigarh GK in Hindi आपके अभ्यास के लिए दिए जा रहें हैं।

चंडीगढ़ के बारे में 

चंडीगढ़ को भारत का सबसे आधुनिक और स्वच्छ शहर कहा जाएं तो यह गलत न होगा। वर्तमान में चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजादी से पहले पंजाब की राजधानी लाहौर थी, लेकिन 1947 में आजादी के बाद पंजाब को एक अलग राजधानी की जरूरत पड़ी जिसकी वजह से चंडीगढ़ अस्तित्व में आया। 

चंडीगढ़ शहर की नींव 2 अप्रैल 1952 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के द्वारा रखी गई थी। 01 नवंबर 1966 को पंजाब हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के पुनर्गठन के बाद इसे पंजाब व हरियाणा दोनों शहरों की संयुक्त राजधानी होने का गौरव प्राप्त हुआ। बाद में इन्हें केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया और यह अब केंद्र सरकार के प्रत्यक्ष नियंत्रण में है। चंडीगढ़ शहर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की ड्रीम सिटी का सपना था। इस शहर की वास्तु रचना प्रसिद्ध फ्रांसीसी वास्तुकार ली.कोर्बुज़ियर द्वारा की गई थी। 

चंडीगढ़ शहर का यह नाम यहाँ पर स्थित “चंडी मंदिर” के नाम पर रखा गया है। शक्ति के देवी ‘चंडी’ और मंदिर से परे स्थित ‘गढ़’ के एक किले ने शहर को “चंडीगढ़-द-सिटी-ब्यूटीफुल” का नाम दिया। चंडीगढ़ का प्रतीक चिन्ह ‘खुला हाथ’ है जो शांति और सुलह का संदेश देता है। आइये अब कुछ चंडीगढ़ से संबंधित इंपोर्टेंट Chandigarh GK in Hindi देखते हैं।  

कुछ प्रमुख 60+ चंडीगढ़ जीके क्वेश्चंस 

यहां कुछ महत्वपूर्ण Chandigarh GK in Hindi पर आधारित प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों को खुद से हल करने का प्रयास करें। आइए देखें चंडीगढ़ पर आधारित कुछ जीके क्विज क्वेश्चंस:

  1. चंडीगढ़ का स्थापना वर्ष क्या है?

       उतर:- 1 नवंबर1966

  1. चंडीगढ़ की वास्तु रचना किस विदेशी कलाकार ने की थी ?

     उतर:- फ्रांसीसी वास्तुकार ली.कोर्बुज़ियर

  1. भारत की किस राज्य की राजधानी में पालीथिन की थैलियों का पूर्णतः निषेध है ?

      उतर:- चंडीगढ़ राज्य

  1. चंडीगढ़ राज्य का कुल कितना क्षेत्रफल हैं ?

      उतर:- कुल 114 किलोमीटर 

  1. चंडीगढ़ राज्य में कुल कितने जिले है ?

      उतर:- केवल 1 जिला 

  1. चंडीगढ़ की प्रमुख बोलियाँ कौन सी है ?

      उतर:- पंजाबी और हिंदी 

  1. पंजाब नाम का शाब्दिक अर्थ क्या है?

      उतर:- पांच नदियों की भूमि

  1. पंजाब का राजकीय वृक्ष कौन सा है?

      उतर: शीशम

  1. पंजाब के प्रमुख लोकप्रिय नृत्य कौन से है ?

      उतर:- भांगड़ा, झुमर, सम्मी और गिद्दा

  1. पंजाब के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

      उतर:- डॉ गोपी चंद भार्गव

  1. पंजाब में सर्वाधिक मात्रा में किस फल का उत्पादन होता है ?

      उतर:- किन्नू

  1. किस भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ने ब्रिटेन में एक ब्रिटिश अधिकारी की हत्या कर दी?

      उतर:- उधम सिंह

  1. पंजाब के किस शहर में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है?

      उतर:- मोहाली

  1.  पंजाब के किस शहर को ‘गुरु की काशी’ के नाम से जाना जाता है?

      उतर:- तलवंडी साबो

  1. महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु के बाद लाहौर दरबार की गद्दी पर कौन काबिज हुआ था?

      उतर:- खड़क सिंह

  1. पंजाब की राजभाषा क्या है?

      उतर:- पंजाबी

  1. पंजाब का राष्ट्रीय पशु क्या है ?

      उतर:- काला हिरण

  1. पंजाब की प्रमुख नदियां कौन-कौन सी हैं?

      उतर:- सतलज नदी, रावी नदी, झेलम नदी , व्यास नदी और चिनाव नदी

  1. गुरु का लंगर किस सिख गुरु के द्वारा शुरुआत की गई थी?

      उतर:- गुरु नानक देव जी

  1. आर्ट ऑफ गटका किस सिख गुरु के द्वारा शुरुआत की गई थी?

     उतर:- गुरु हरगोबिंद जी

  1. चंडीगढ़ की रॉक गार्डन को किसने बनवाया था?

     उतर:- नेक चंद जी ने।

  1. पंजाब राज्य मे स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल स्वर्ण मंदिर किस शहर मे स्थित है ?

      उतर:- अमृतसर

  1. पंजाब के पश्चिम दिशा में कौन सा देश स्थित है ?

      उतर:- पाकिस्तान 

  1. पंजाब राज्य का सबसे बड़ा नगर है ?

      उतर:- लुधियाना

  1. पंजाब राज्य का उच्चन्यायालय किस शहर मे स्थित है ?

      उतर:- चंडीगढ़

  1. कौन सी लिपि मौर्य सम्राट अशोक द्वारा अपने शिलालेखों के माध्यम से पंजाब में पेश की गई थी ?

      उतर:- ब्राह्मी

  1. स्वतंत्रता के बाद पंजाब के पहले गवर्नर कौन थे ?

      उतर:- चन्दूलाल माधवलाल त्रिवेदी

  1. पंजाब नाम का उल्लेख आइन-ए-अकबरी में किसने किया है ?

      उतर:- अबुल फ़ज़ल

  1. पंजाब राज्य मे जीवाणु प्रौद्योगिक संस्थान कहाँ  स्थित है ?

     उतर:- चंडीगढ़

  1. कौन सी लिपि भारतीय पंजाब में प्रयोग होती हैं?

      उतर:-  गुरुमुखी

  1.  मसंद प्रणाली को किस  सिख गुरु के द्वारा शुरु किया गया था?

      उतर:- सिख गुरु गुरु रामदास जी

  1. पंजाब किस भाषा से बना हुआ है?

      उतर:- फारसी शब्द

  1.   पंजाब में कितनी लोकसभा सीटे है ?

      उतर:- 13 

  1. “खालसा” की शुरुआत किस वर्ष की गई थी ?

      उत्तर:- सन 1699 में 10 वें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी ने की थी। 

  1. पंजाब में कितने नगर निगम हैं?

      उत्तर:- 10 

  1. पंजाब का प्रमुख पर्यटन स्थल कौन सा है ?

       उत्तर:-  स्वर्ण मंदिर अमृतसर

  1. पंजाब राज्य में कितनी  विधानसभा सीटे हैं ?

       उत्तर:- 117

  1. पंजाब राज्य में  राज्यसभा सदस्यों की संख्या कितनी हैं ?

      उत्तर:- 7

  1. पंजाब राज्य दिवस कब मनाया जाता है?

      उत्तर:-  1 नवंबर

  1. दुनिया की सबसे बड़ी रग्बी बॉल भारत के किस शहर में बनी है ?

      उत्तर:-  जालंधर

  1. पंजाब के किस जिले में  सबसे ज्यादा वन क्षेत्र पाया जाता है?

      उत्तर:- होशियारपुर

  1. पंजाब का किस  शहर में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व पाया जाता है?

      उत्तर:- लुधियाना

  1. पंजाब के क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला कौन सा है?

      उत्तर:- कपूरथला

  1. भारत का कौन सा राज्य रोटी की टोकरी के नाम से जाना जाता है?

      उत्तर:- पंजाब राज्य

  1.  इंदिरा गांधी नहर कहां से निकलती है?

      उत्तर:- पंजाब की हरिके बैराज से

  1. प्रथम आंग्ल-सिक्ख युद्ध कब शुरू हुआ था?

      उत्तर:-  दिसंबर 1845

  1. जालंधर शहर किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?

      उत्तर:- खेल के सामान का निर्माण के लिए

  1.  निर्धन लोगों के लिए पंजाब सरकार की बीमा योजना का नाम किस व्यक्ति के नाम पर रखा गया है?

      उत्तर:- भगत पूरन सिंह

  1. पंजाब में राष्ट्रपति शासन, जो सबसे लंबी अवधि तक चला, किस वर्ष शुरू किया गया था?

      उत्तर:- वर्ष 1987

  1. ‘ग़दर पार्टी’ के संस्थापक अध्यक्ष कौन थे?

     उत्तर:- सोहन सिंह भकन

  1. कपूरथला शहर पंजाब के औद्योगिक मानचित्र को  निर्माण इकाई के लिए जाना जाता है?

      उत्तर:-  रेल कोच फैक्ट्री

  1. प्रसिद्ध पंजाबी उपन्यास “पवित्र पापी” किस उपन्यासकार द्वारा लिखा गया था?

      उत्तर:- नानक सिंह

  1.  पंजाब के किस शहर को “विराट की नगरी” के नाम से जाना जाता था?

      उत्तर:- दसुआ

  1. चत्तबीर चिड़ियाघर पंजाब के किस जिले में स्थित है?

     उत्तर:- मोहाली

  1. पंजाब में किला आनंदगढ़ साहिब एक ऐतिहासिक स्मारक है किस गुरु  द्वारा निर्मित है

      उत्तर:-  गुरु गोबिंद सिंह

  1. ऐतिहासिक बहादुरगढ़ का किला किसके द्वारा बनवाया गया था?

      उत्तर:- नवाब सैफ खान द्वारा

  1. महाराजा शिर सिंह का पैलेस पंजाब के किस जिले में स्थित है?

     उत्तर:- गुरुदासपुर में 

  1. श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म स्थान का नाम क्या है?

     उत्तर:- Patna (बिहार)

  1. पंजाब की उत्तरी सीमा रेखा से कौन सा राज्य जुड़ा है?

     उत्तर:- जम्मू कश्मीर

  1. स्वतंत्र भारत में पंजाब विधानसभा का पहला चुनाव कब हुआ था?

      उत्तर:-  1952

चंडीगढ़ जीके MCQs

यहां कुछ महत्वपूर्ण Chandigarh GK in Hindi पर आधारित प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों को खुद से हल करने का प्रयास करें।

  1. साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाली पहली महिला पंजाबी लेखिका कौन थीं?
  1. दलीप कौर तिवाना
  2. अजीत कौर
  3. ममता कालिया 
  4. अमृता प्रीतम

उत्तर:- (D) अमृता प्रीतम

2.  पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई थी?

  1. 1957 
  2. 1947
  3. 1962
  4. 1956

उत्तर:- (C) 1962

3. राष्ट्रीय शहीद स्मारक पंजाब के किस स्थान पर स्थित है?

  1. हुसैनीवाला
  2. अटारी
  3. बठिंडा 
  4. अमृतसर

उत्तर:- (A) हुसैनीवाला

4. अकाल तख्त किस वर्ष बनाया गया था?

  1. 1610
  2. 1609
  3. 1615
  4. 1612

उत्तर:- (B) 1609

5. वह कौन सी लिपि है जिसमें दशम ग्रंथ लिखा गया है?

  1. देवनागरी
  2. अरबी 
  3. फारसी
  4. गुरुमुखी

उत्तर:- (D) गुरुमुखी

6. मीरी और पीरी के प्रतिपादक कौन है?

  1. गुरु नानक देव जी
  2. गुरु हरगोबिंद जी
  3. गुरु तेग बहादुरजी
  4. गुरु गोबिंद सिंह जी

उत्तर:- (B)  गुरु हरगोबिंद जी

7. पंजाब के कितने जिले पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित हैं?

  1. 5
  2. 6
  3. 7
  4. 3

उत्तर:- (B) 6

8.  करतार सिंह सराभा को कब फांसी किस वर्ष दी गई थी?

  1. 1914 
  2. 1915 
  3. 1920 
  4. 1918 

उत्तर:- (B) 1915 

9. कौन सा बांध व्यास नदी पर बनाया गया है ?

  1. पंडोह बांध और भाखड़ा नांगल बांध
  2. नाथपा बांध और पोंग बांध
  3. रंजीत सागर बांध और पोंग बांध
  4.  पोंग बांध और पंडोह बांध

उत्तर:- (D) पोंग बांध और पंडोह बांध

10. पंजाब सरकार द्वारा करतारपुर में निर्मित स्मारक का क्या नाम है?

  1. पंजाब स्टेट वॉर हीरोज मेमोरियल
  2. जंग-ए-आजादी स्मारक
  3. वड्डा घल्लूघर मेमोरियल
  4.  विरासत-ए-खालसा

उत्तर:- (B)  जंग-ए-आजादी स्मारक

चंडीगढ़ के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स

यहां कुछ महत्वपूर्ण Chandigarh GK in Hindi पर आधारित फैक्ट्स दिए गए हैं। इन फैक्ट्स को पढ़ने के बाद आपको चंडीगढ़ और पंजाब के बारे में बहुत सी रोचक जानकारियां प्राप्त होगी : 

  1.  हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप देवी “चंडिका” का मंदिर होने के कारण इस स्थान का नाम चंडीगढ़ पड़ा ।
  2. चंडीगढ़ में पर्यारवण के अनुकूल शहरी परिदृश्य और सुनियोजित बुनियादी ढांचे के कारण इसे ‘द सिटी ब्यूटीफुल’ के नाम से भी जाना जाता है।
  3. चंडीगढ़ देश का सबसे पहला प्लान शहर है, जो देश के सबसे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सपनों का शहर हुआ करता था।
  4. चंडीगढ़, हरियाणा के पंचकुला और पंजाब के मोहाली के साथ ‘ट्राइसिटी’ का निर्माण करता है।
  5. चंडीगढ़ भारत के सबसे हरे-भरे शहर के रूप में कई बार सम्मानित हो चुका हैं। इस शहर के विकास के दौरान वृक्षारोपण यहाँ की एक महत्वपूर्ण योजना थी।
  6. शहर का द ओपन हैण्ड, चंडीगढ़ सरकार का प्रतीक है। यह स्मारकीय रचना “ली कॉर्बुसिएर” द्वारा बनाई गई थी।
  7. चंडीगढ़ के किसी भी सेक्टर में 13 नंबर नहीं है। यहाँ के विश्वास के मुताबिक 13 नंबर शुभ नहीं होता।
  8. चंडीगढ़ से लगभग 43 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित ‘संघोल गाँव’ यहाँ का सबसे नज़दीकी पुरातात्विक स्थल है। प्राचीन हड़प्पा संस्कृति के कई अवशेष भी यहाँ पाए गए हैं। 
  9. चंडीगढ़ शहर को सेक्टर्स के अनुसार प्लान किया गया है। इन सेक्टर्स में ही रेजिडेंशियल एरिया, इंडस्ट्रियल एरिया आदि बसे हुए हैं।
  10. सेक्टर 17 चंडीगढ़ का प्रमुख कमर्शियल केंद्र है। यहाँ के सेंट्रल प्लाज़ा में बड़े-बड़े स्टोर, रेस्टोरेंट आदि बने हुए हैं। इसे ‘पेडेस्ट्रिन्स पैराडाइस (पैदल चलने वालों का स्वर्ग)’ भी कहा जाता है। 
  11. चंडीगढ़ तीन सरकारों का मुख्य केंद्र है, इसलिए यहाँ के ज़्यादातर लोग या तो सरकारी नौकरी में होते हैं या फिर सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त नागरिक। इसलिए इसे पेंशनभोगियों का स्वर्ग भी कहा जाता है।
  12. चण्डीगढ़ जो कि हरियाणा की भी राजधानी है एवं यह दोनों एक केन्द्र शासित क्षेत्र है।
  13. भारत सरकार के अनुसार चंडीगढ़ सबसे साफ़ सुथरे शहरों में से एक है।
  14. यहाँ के कई रास्तों में साइकिल चलाने के लिए अलग से रास्ते बने गए हैं जिससे की साइकिल चलाने वालों को सुविधा हो।
  15. चंडीगढ़ शहर शिवालिक पर्वत श्रेणी के तलहटी के पास बसा हुआ है, जिसके कारण यहाँ का मौसम सुहाना रहता है।

FAQs

पंजाब भूमि अलगाव अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?

पंजाब भूमि अलगाव अधिनियम वर्ष 1900 में पारित किया गया था। 

करतारपुर कॉरिडोर, जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में मंजूरी दी है, पंजाब के किस जिले में स्थित है?

करतारपुर कॉरिडोर पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित है। 

पंजाब के पहले मुख्य आयुक्त कौन बने थे?

सर जॉन लॉरेंस पंजाब के पहले मुख्य आयुक्त बनाये गए थे। 

वर्तमान में पंजाब के मुख्यमंत्री कौन है?

वर्तमान में पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी है। 

लोहड़ी कब जलाई जाती है?

लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व मनाया जाता है। 

उम्मीद है आपको Chandigarh GK in Hindi पर आधारित यह ब्लॉग पसंद आया होगा। यह ब्लॉग अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*