CGPSC Admit Card 2024 Out : राज्य सेवा परीक्षा (SSE) के एडमिट कार्ड जारी, यहां है डायरेक्‍ट लिंक

1 minute read
CGPSC Admit Card 2024 Out

CGPSC Admit Card 2024 Out : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा (SSE) मुख्य परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की एसएसई परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आज ही अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि उम्मीदवारों को CGPSC SSE 2023 मुख्य एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर निर्दिष्ट स्थान पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करने होंगे।

कब से कब तक होगी परीक्षा

  • CGPSC SSE 2023 परीक्षा 24 से 26 जून तक दो शिफ्टों में आयोजित होगी। 
  • सुबह की शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
  • जबकि दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और शाम 5 बजे तक चलेगी।

CGPSC SSE Mains 2023: एग्जाम शेड्यूल

24 जूनपेपर 1- भाषा (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक)पेपर 2- निबंध (दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक)
25 जूनपेपर 3- सामान्य अध्ययन 1 (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक)पेपर 4- सामान्य अध्ययन 2 (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक)
26 जूनपेपर 5- सामान्य अध्ययन 3 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)पेपर 6- सामान्य अध्ययन 4 (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक)
27 जूनपेपर 7- सामान्य अध्ययन 5 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)

प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्‍त अंकों के आधार पर किया जाएगा चयन 

इस भर्ती के तहत, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से कुल 242 खाली जगहों को भरा जाना है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्‍त अंकों के आधार पर किया जाएगा, उसके बाद मुख्य परीक्षा और फिजिकल एलिजिबिलिटी एग्जाम (PET) होगा, जिसमें पद के अनुसार अलग-अलग स्पेसिफिक रेक्विरेमेंट होंगी।

CGPSC SSE Mains एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड 

CGPSC SSE Mains एडमिट डाउनलोड करने के स्टेप्स इस प्रकार हैंः

  • स्टेप 1: सबसे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: अब वेबपेज पर SSE Mains 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्टेप 4: एक बार लागि‍न हो जाने के बाद CGPSC SSE 2023 मुख्य एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप 5: एडमिट कार्ड को चेक करें और इसकी एक प्रति का प्रिंटआउट डाउनलोड कर आगे कि प्रक्रिया के लिए सुरक्षि‍त रख लें।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*